रविवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन बिहार एवं आयुष सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ बिहार के आह्वान पर राज्य के 3270 चिकित्सक अपनी लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वही इसकी जानकारी देते हुए डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोगों ने जो निर्णय लिया था उसी के तहत आज हम लोग काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। अगले दिन हम लोग का जो निर्णय लिया गया है। संघ के द्वारा निर्धारित रणनीति के तहत हम लोग आंदोलन करेंगे।