रविवार को मुंगेर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष ललन राज की अध्यक्षता एवं महासचिव रंजीत ठाकुर के संचालन में सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल मुंगेर के सभागार में बैठक आयोजित किया गया बैठक की शुरुआत करते हुए पत्रकार साथी सौरव कुमार के परिजनों के निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि दी गई आयोजित बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अशोक ठाकुर ,प्रदेश महासचिव नवीन कुमार झा ,संरक्षक पवन कुमार, संस्थापक सदस्य लाल रंजन पप्पू ,उपस्थित थे बैठक में पत्रकार एवं संगठन के हित को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति तय की गई साथ ही संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया वही 22 अक्टूबर को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भी चर्चा किए गए वही संगठन को विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरेश आनंद को जिला संरक्षक एवं जितेंद्र पाठक को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए बैठक में उपस्थित प्रमंडलीय महासचिव विजय कुमार मंडल, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर, नरेश शर्मा ,त्रिभुवन चौधरी, अमित कुमार ,शशिकांत, मिथुन कुमार, विराट सिंह ,इत्यादि दर्जनों पत्रकार बंधु उपस्थित थे

शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार हर सप्ताह के भक्ति इस हफ्ते भी अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के अगुवाई में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें सदर अंचल के चार थाने में जनता दरबार लगाया गया तीन थाने में एक भी मामला नहीं आया जबकि कासिम बाजार थाना में एक मामला आया जिसका निष्पादन नहीं हुआ इसकी जानकारी अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने दी उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा पूजा होने के कारण जनता दरबार में लोग नहीं दिखे एक मामले कासिम बाजार थाना में आए जिनका निष्पादन नहीं किया गया

शनिवार 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम श्रद्धा उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना की साथ ही साथ जगह-जगह लोग भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का भी अनारवन किए श्रद्धा के साथ उनकी पूजा भक्तों ने किए

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1403 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 1 महिला तथा3 पुरुष संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए

शुक्रवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी पूजा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 9 मामले में आए सभी मामले का बारी-बारी से सुनवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली और वह संतुष्ट होकर कार्यालय से वापस चले गए।

शुक्रवार को सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय सीता कुंडी में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्रभात फेरी निकालकर स्कूली बच्चों द्वारा आम लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया जिसमें बच्चे नारे लगा रहे थे सही पोषण देश रोशन वही बच्चों के द्वारा विद्यालय में कई तरह के प्रतियोगिता भी किया गया एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथि के द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण पूनम द्वारा बताया गया कि यह सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें समाज के लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है वही प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि सही पोषण होगा तभी हमारा समाज सुरक्षित और स्वस्थ बनेगा इसलिए लोगों को पोषण के प्रति जागरूक होना जरूरी है कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक मुक्ता, प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रजनी कुमारी, निर्देश संस्था के सुदृष्टि कुमार कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे।

राजकीय आईटीआई मुंगेर में 19,9,2022 को लगाए जाएंगे अप्रेंटिस मेला आईटीआई पास छात्र छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर कई कंपनियां लेंगे भाग इसकी जानकारी आईटीआई के प्रचार पवन कुमार ने दिए और उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है मेले में आकर अपरेंटिस प्रशिक्षण हेतु भाग ले।

बुधवार को सदर प्रखंड के सीता कुंड मध्य विद्यालय में आईटीसी मिशन सुनहरा कल निर्देश संस्था के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत बच्चों के बीच चित्रकला ,लेख, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम शोभा कुमारी ,तथा द्वितीय संजू कुमारी, तृतीय स्थान प्रज्ञा भारती, जबकि निबंध में प्रथम स्थान कृष्णा कुमार ,द्वितीय स्थान आयुष कुमार, तृतीय स्थान मोहम्मद अफाक आलम रहे ,पेंटिंग में प्रथम स्थान शालू सिंह ,द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी, तथा तृतीय स्थान संजना कुमारी ने प्राप्त की वहीं सभी सफल प्रतिभागियों को संस्था के सुदृष्टि कुमार पवन कुमार पांडे शाइस्ता तथा महिला पर्यवेक्षिका रजनी कुमारी, सी एच ओ दिव्यांका एएनएम कंचन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने संयुक्त रुप से पुरस्कार वितरण किए

बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1640 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 2 महिला संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए

बुधवार को सदर प्रखंड के ई कृषि भवन में सदर प्रखंड के किसानों के बीच मक्का, अरहर ,सरसों, तोड़ी य बीज का प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने किसानों को वितरण किया वहीं उन्होंने बताएं रजिस्ट्रेशन किए हुए किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं बीज लेने में इसी प्रकार की कोई राशि नहीं लगती है लो रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी लेकर आए और बीज प्राप्त कर सकते हैं इसकी अंतिम तारीख 15, 9,22 है किसानों के लिए सुनहरा अवसर बीज वितरण कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड कृषि समन्वयक राजेश कुमार, स्वाति कुमारी ,मनोज कुमार,ओम कुमार पंडित, सभी पंचायत के कृषि सलाहकार मुख्य रूप से उपस्थित थे