Transcript Unavailable.
खगरिया जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष ने अंतरजातीय विवाह योजना के तहत चार जोड़ें को प्रदान किया ₹100000 कल 13 सितंबर को खगरिया जिले के 4 जोड़े लोगों को समाज में परिवर्तन के तहत अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने एवं महिला को सशक्त बनाने के लिए दिए जाने वाले राशि प्रदान किए विशेष खगरिया संवाददाता पवन कुमार पासवान की यह रिपोर्ट......
सदर प्रखंड के टीका रामपुर पंचायत में 19 तारीख से होने वाले पोलियो महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम टीका रामपुर पंचायत के उच्च विद्यालय में आयोजित की गई वही प्रशिक्षण दे रहे डॉ मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि पोलियो को जड़ से मिटाने हेतु और सही ढंग से काम करें टीम के लोग इसीलिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण में उपस्थित ब्लॉक मॉनिटर राजीव कुमार, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा मुख्य रूप से उपस्थित थे
मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को 1521 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 3 संक्रमित पाए गए हैं सभी संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन रहने की सलाह दी गई इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए
मच्छरों के जैसा दिखने वाला एक मक्खी है जो कि धान का प्रमुख कीट माना गया है जिसके चलते अधिकतर धान की फसलें मैं उपज की कमी पाई गई है इसका पता सबसे पहले बिहार राज्य के मुंगेर मुंगेर जिले में देखा गया उसके बाद पूरे बिहार में इस कीट का प्रकोप बढ़ता चला गया सुनिए खगरिया जिले से पवन कुमार पासवान की यह रिपोर्ट.....
मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार के मुंगेर आगमन के पश्चात मुंगेर के अति महत्वाकांक्षी परियोजना डकरा नाला का निरीक्षण अति सराहनीय कदम है राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ,प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ,पंचायती राज के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, एवं राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत किया एवं कहा कि डकरा नाला सिंचाई परियोजना मुंगेर के किसानों एवं आमजन का आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा आज जहां मौसम का जिस तरह से अनिश्चितता है सही समय पर बारिश का ना होना जिसके कारण खरीफ एवं रबी फसलों में किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है वैसे समय में यह सिंचाई परियोजना मुंगेर एवं लखीसराय के पंद्रह सौ एकड़ भूमि का सिंचाई करने में मदद करेगा यह योजना तत्कालीन मुंगेर के पूर्व सांसद एवं शिक्षा मंत्री स्वर्गीय डीपी यादव के द्वारा वर्ष 1976 -77 में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कराया गया था वही इस परियोजना का वर्ष 1982 में 70 करोड़ की लागत से शुरू कराया गया था लेकिन यह योजना किसी कारण बस आज तक किसानों के लिए उपलब्ध नहीं हो सका है लेकिन आज सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि अगर यह योजना अपने समय पर पूरा हो गया होता तो आज मुंगेर सहित लखीसराय के किसान का आर्थिक स्थिति काफी अच्छा होता है लेकिन अभी भी बिहार के महागठबंधन के सरकार से मुंगेर के किसानों को काफी उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का निरीक्षण करना एवं इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को इस परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए कहा जान यह एक स्वागत योग्य कदम एवं सरकार का किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है इस इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले मुंगेर सदर ,जमालपुर प्रखंड, लखीसराय के सुर्यगढा अनुमंडल ,बरियारपुर प्रखंड एवं टाल क्षेत्र के किसानों में काफी खुशी का माहौल है और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री जो कहते हैं यह सरकार सिंचाई ,दवाई ,पढ़ाई,कमाई? सुनवाई एवं कार्रवाई वाली सरकार है वह सही है इस परियोजना में गंगा का पानी को नहरों के द्वारा इस क्षेत्र के खेतों तक पहुंचाने का योजना है हम आशा करते हैं कि यह योजना आगामी कुछ दिनों में लोगों को समर्पित होगा एवं किसानों के खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगा
गोगरी नगर परिषद वार्ड नंबर 21 में प्राथमिक विद्यालय छोटी चौक के पास बरसात का पानी जमा रहने से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को होती है परेशानी नहीं है ईश्वर प्रशासन का नजर आइए देखते हैं.... खगरिया जिले के पवन कुमार पासवान की रिपोर्ट.....
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1531 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई जिसमें दो पुरुष तथा एक महिला संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं और लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है लोग सावधान रहें सतर्क रहें टीका नहीं लिए हैं तो टीका अवश्य लें ताकि अपने आप को सुरक्षित रख पाए।
रविवार को किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति द्वारा तेलिया तालाब के पास किसानों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय किए वही किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केसरी ने कहे कि जब तक हमारी मांगे सरकार या जिला प्रशासन मान नहीं लेती है तब तक हम लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे हम अपना हक लेकर रहेंगे उन्होंने बताया कि सरकार हमारे साथ खिलवाड़ कर रहे है। वही बैठक में उपस्थित किसानों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ में जोरदार नारेबाजी की उपस्थित किसान द्वारा बताया गया कि हमारी लड़ाई तब तक चलेगी जब तक सरकार नियमानुसार हम लोगों को उचित मुआवजा नहीं दे देती है तब तक हम लोग अपनी लड़ाई जारी रखेंगे बैठक में उपस्थित किसान विश्वजीत मल्ह, डब्लू मालाकार, पवन कुमार इत्यादि सैकड़ों किसान उपस्थित थे और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किए।
खगरिया जिले के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 और 21 के जनता ने प्रीपेड मीटर का किया बहिष्कार
खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 और 21 के जनता ने प्रीपेड मीटर मैं आने वाले अधिक बिल की वजह से पदाधिकारियों का किया घेराव साथ ही पुराने मीटर लगाने की की मांग इस अवसर पर वार्ड नंबर 21 के वार्ड सदस्य मायाराम मंडल वार्ड नंबर 20 के भाजपा के महामंत्री अमर सिन्हा एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे खगरिया जिले से गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के पवन कुमार पासवान की रिपोर्ट.......
