रविवार को किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति द्वारा तेलिया तालाब के पास किसानों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय किए वही किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केसरी ने कहे कि जब तक हमारी मांगे सरकार या जिला प्रशासन मान नहीं लेती है तब तक हम लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे हम अपना हक लेकर रहेंगे उन्होंने बताया कि सरकार हमारे साथ खिलवाड़ कर रहे है। वही बैठक में उपस्थित किसानों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ में जोरदार नारेबाजी की उपस्थित किसान द्वारा बताया गया कि हमारी लड़ाई तब तक चलेगी जब तक सरकार नियमानुसार हम लोगों को उचित मुआवजा नहीं दे देती है तब तक हम लोग अपनी लड़ाई जारी रखेंगे बैठक में उपस्थित किसान विश्वजीत मल्ह, डब्लू मालाकार, पवन कुमार इत्यादि सैकड़ों किसान उपस्थित थे और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किए।
