शनिवार को सदर प्रखंड के तारापुर दियारा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 46 पर पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण से बचाव हेतु महिलाओं की एक बैठक आहूत की गई इस कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल निर्देश संस्था के पवन कुमार पांडे उपस्थित हुए और कुपोषण को दूर भगाने हेतु पोषक क्षेत्र के गर्भवती धात्री महिलाओं को विस्तारित जानकारियां दी उन्होंने बताया कि आप स्वस्थ रहेंगे तभी अपने बच्चे को स्वस्थ रखेंगे आप अगर कुपोषित हो जाएंगे तो आप कुपोषित बच्चे को जन्म देंगे इसलिए आपको खानपान पर विशेष ध्यान रखना है ताकि कुपोषण का शिकार ना हो कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ लक्ष्मी कुमारी, सेविका प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, आशा दीदी एवं पोषक क्षेत्र के दर्जनों महिला उपस्थित थे।

शनिवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत विंड्स इंटिगरेटेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का संचालन पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक श्रवण कुमार कर रहे थे वही प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे वहीं संस्था के द्वारा बताया जा रहा था कि जैविक तथा अजैविक कचरा के उच्च उचित प्रबंधन करने की प्रक्रिया सही ढंग से कैसे किया जाएगा आप लोग प्रशिक्षण उपरांत अपने वार्ड में जाकर लोगों के बीच जागरूक करने का काम करेंगे तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज बनेगा कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के परियोजना पदाधिकारी रूपेश कुमार समुदायक उत्प्रेरक कन्हैया कुमार एवं पुष्पा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे और लोगों को प्रशिक्षण दे रहे थे ।आप सुनने मोबाइल बानी मोबाइल वाली से विजय कुमार की रिपोर्ट

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1385 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 2 पुरुष तथा 1 महिला संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है लोग सावधान रहें सतर्क रहें और टीका नहीं लिए हैं तो टीका अवश्य लगवाएं।

स्वास्थ्य रक्षा के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही संस्थानर पेक़ुलीअर स्वयं सहायता समूह के निदेशक कृपानंद प्रसाद और संस्थान के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही विभा देवी से इस संबंध में हुई विशेष बातचीत। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी।

शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार अंचलाधिकारी पूजा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 9 मामले नए आए सभी मामले का निष्पादन अंचलाधिकारी द्वारा कर दिया गया उन्होंने बताया कि जमीन संबंधी सभी मामले थे जिनका में शोव समय निष्पादन कर दिया कि नहीं को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई।

शुक्रवार को सदर प्रखंड के कटोरिया पंचायत महादलित टोला रंगा में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 106 पर पोषण माह के अंतर्गत पोषण परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की गई बैठक में पोषक क्षेत्र के गर्भवती धात्री महिलाओं ने भाग ली वहीं बैठक को संबोधित करते हुए महिला पर्यवेक्षिका रजनी कुमारी ने पोषण संबंधित कई जानकारियां लाभार्थी को दिए उन्होंने बताया कि माता स्वस्थ रहेंगे तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगे अपने बच्चे को स्वस्थ रखने हेतु आप लोग खानपान पर विशेष ध्यान रखें ताकि कुपोषण का शिकार ना हो पाए वहीं उन्होंने क्षेत्र में पोषण हेतु जागरूकता रैली भी निकाली कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका अनिता कुमारी, चांदनी कुमारी, शशि कला देवी, संगीता देवी, रिंकू कुमारी, एवं पोषक क्षेत्र के दर्जनों महिला ने भाग लिया

शहर के सभी वार्डों में हड़ताल टूटने के बाद भी सभी प्वाइंट पर कचरा पड़ा हुआ है। बारिश होने के बाद इन प्वाइंट से बदबू भी जबरदस्त उठ रही है। छोटा रोबोट से कचरा उठाव होने की स्थिति में समय बहुत लग रहा है और साफ करने के बाद कुछ घंटों के बाद उस जगह पर कचरा का जमाव हो जा रहा है। बारिश के कारण नाला में पॉलिथीन का जमाव हो गया है और नाली का पानी पूरी तरीके से अवरुद्ध नज़र आ रही है नाली का पानी बहुत लोगो के घरों में भी भरा नज़र आ रहा है जिसका कंपलेन वार्ड के लोगों द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम पदाधिकारी से विनम्र निवेदन है की वार्ड जमादार को आदेश पारित कर नाली सफ़ाई पर ध्यान देने का आदेश दे। नाली में पानी का जमाव की स्थिति में डेंगू एवम मलेरिया के मच्छर का पनपने की संभावना बढ़ जाती है। अभी मुंगेर में इन सभी बीमारियों से प्रभावित लोगो की संख्या में दिनो-दिन इज़ाफा देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को नौवागढ़ी शिव मंदिर प्रांगण दुर्गा स्थान में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड स्तरीय एक बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार चौधरी को आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए वही निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन मंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शशीकांत अलबेला प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव आरजेडी नेता प्रकाश चंद्र जिला किसान प्रकोष्ठ के संतोष यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जी ने बताया कि पार्टी ने जो भरोसा हम पर जताई है। उस पर मैं खरे उतरने का प्रयास करूंगा

शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 168 पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडे ने पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की उन्होंने बताया कि कुपोषण से बचने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक रहें और अपने बच्चे को कुपोषण से दूर रखें इसी को देखते हुए आज जागरूकता रैली निकाली गई रैली में उपस्थित जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका लक्ष्मी कुमारी , सहायिका प्रेमशिला कुमारी एवं पोषक क्षेत्र के दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे

पोषण माह में कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक - कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने पर जोर ,उचित पोषण की दी जा रही है जानकारी - पोषण माह में 30 सितंबर तक जिला में आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम मुंगेर, 09 सितंबर। कुपोषण मुक्त भारत निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन काफी गंभीर है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर तमाम गतिविधियों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य को सार्थक रूप देने के लिए जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला भर में लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला भर के विभिन्न प्रखंडों में संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ- साथ बच्चों के अभिभावकों, धातृ व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उचित पोषण, साफ- सफाई सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है ताकि लोग उचित पोषण की जानकारी हासिल करते हुए पोषण की महत्ता को समझ सकें। - 30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह, लोगों को दी जा रही उचित पोषण की जानकारी : आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ ) वन्दना पांडेय ने बताया कि 01 सितंबर से शुरू हुआ पोषण माह 30 सितंबर तक यानी पूरे माह चलेगा। इस दौरान आईसीडीएस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा तमाम गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोषण माह के तहत महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्हें उचित पोषण की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। उन्हें समय पर खाना खाने, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, पुराने ख्यालातों से बाहर आकर खुद के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और खुद के साथ छोटे-छोटे बच्चों के प्रति खान-पान को लेकर भी सजग रहने की सलाह आईसीडीएस के अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा दी जा रही है। - पोषण के पाँच सूत्र की जानकारी देकर लोगों को किया जा रहा जागरूक : उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान गर्भवती और धातृ महिलाओं को पोषण के पांच सूत्र (पहले एक हजार दिन एनीमिया, डायरिया से बचाव, स्वच्छता, हाथों की साफ - सफाई और पौष्टिक आहार)के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी गर्भवती महिला और 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेने के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया जाना है। इसके साथ ही पखवाड़ा के दौरान छोटे- छोटे समूह में यक्ष्मा (टीबी) पर समुदाय आधारित जागरुकता चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में किशोर-किशोरियों के साथ पोषण पर चर्चा, सभी प्रखंड मुख्यालय पर बीसीएपी की बैठक, प्रखंड और पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना, पोषण मेला का आयोजन, प्रखंड के पोषक क्षेत्र में ई. रिक्शा, ऑटो रिक्शा और रिक्शा के माध्यम से पोषक संदेशों का प्रचार-प्रसार, पूरे राज्य में निदेशालय के द्वारा टीवी, रेडियो, न्यूज पेपर, सोशल मास मीडिया के माध्यम से विज्ञापन के जरिये प्रचार- प्रसार किया जाएगा। - कुपोषण से बचाव के लिए उचित पोषण है जरूरी : पोषण एवं पुनर्वास केंद्र मुंगेर के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कुपोषण को मिटाने एवं इससे बचाव के लिए उचित पोषण बेहद जरूरी है। इसके लिए समय पर खाना, स्वास्थ्य के प्रति हर आवश्यक बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार के द्वारा तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।