सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है चिकित्सकीय सेवाएं - बाढ़ राहत चलंत चिकित्सा दल के जरिए पहुंचाई जा रही है यह सेवा - सदर प्रखंड के टीकारामपुर सरकारी विद्यालय में शिविर आयोजित कर बाढ़ प्रभावितों को दी जा रही जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सकीय सलाह - बाढ़ प्रभावित महुली पंचायत में घर- घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, डायरिया- निमोनिया, वेक्टर जनित रोगों के प्रति किया गया जागरूक मुंगेर, 07, सितंबर। बाढ़ राहत चलंत चिकित्सा दल के जरिए सदर प्रखंड मुंगेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं । सदर प्रखंड के टीकारामपुर सरकारी विद्यालय में चिकित्सा शिविर आयोजित कर चिकित्सकों, एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बाढ़ प्रभावितों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है । साथ हीं आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों के साथ - साथ बाढ़ के दौरान होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम नसीम रजी ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार और सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित टीकारामपुर में बाढ़ राहत चलंत चिकित्सा दल के द्वारा 'मेडिकल टीम ऑन बोट' की तर्ज पर सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेर, स्वास्थ्य उपकेंद्र मोहली और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बूढ़न मारड़ टोला, चंडी स्थान की टीम, डॉ नीलू के नेतृत्व में केयर इंडिया सदर प्रखंड की टीम, डॉ बिंदू के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी टीकारामपुर सरकारी विद्यालय में शिविर आयोजित कर बाढ़ पीड़ितों के बीच सर दर्द, बदन दर्द, बुखार, उल्टी दस्त, हाथ और पैर में पानी की वजह से इन्फेक्शन होने पर दी जाने वाली दवाइयां वितरित करते हुए उन्हें अन्य वेक्टर जनित रोग से बचने के लिए जागरूक किया। बाढ़ प्रभावित सदर प्रखंड के मोहली पंचायत अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में घर- घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन और संस्थागत प्रसव को लेकर किया गया जागरूक : केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ नीलू ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी के डीपीएम, नसीम रजी, आरबीएसके की डॉ बिंदू, सदर प्रखंड के बीएचएम रवि के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया की टीम ने सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्र में घर- घर जाकर दो या दो से अधिक बच्चों की माताओं से मिलकर उन्हें परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया । इस दौरान गर्भवती महिलाओं से मिलकर उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और संस्थागत प्रसव कराने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि डीपीएम नसीम रजी के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड मुंगेर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बूढ़न मारड़ टोला, चंडी स्थान और स्वास्थ्य उपकेंद्र मोहली का निरीक्षण कर वहां कार्यरत एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान अधिक से महिलाओं और पुरुषों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई स्थान अपनाने के लिए जागरूक करते हुए परिवार नियोजन के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।

धरहरा :- बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में महादलित लाभुक से आवास की स्वीकृति दिलाने के नाम पर 15000 रूपए रंगदारी मांगने का मामला धरहरा थाना में पहुंचा।धरहरा प्रखंड के धरहरा महरना गांव निवासी सुनिता देवी पति विवेकानंद मांझी ने धरहरा थाना को आवेदन देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि मंगलवार को महरना पंचायत के मुखिया पति रमेश कुमार यादव उर्फ छबीला यादव एवं महरना गांव के ही राजीव महतो अपने अन्य दो साथियों के साथ मेरे घर पर आकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति दिलाने के बदले पन्द्रह हजार रुपए रंगदारी के तौर पर मांग करने लगा पैसा देने का विरोध किया तो जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ धक्का-मुक्की किया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहां कि मुसहर अपने औकात में रहो। पीड़िता ने बताया कि मुखिया पति ने उन्हें कहा कि आवास का लाभ दिलाने में उनका योगदान है इसलिए आवास योजना वाली राशि से पन्द्रह हजार रुपए जल्द से जल्द देने की धमकी दी। वहीं मुखिया पति के द्वारा मिली जान मारने की धमकी से महादलित परिवार सहमा हुआ है तथा धरहरा थाना को आवेदन देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सनद् रहे कि पिछले दिनों ऐसा ही एक मामले मे जिले के तारापुर प्रखंड मे महादलित लाभुक के साथ प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना की राशि मे बिचौलियों द्वारा इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर डरा धमका कर राशि की मांग की गई थी जिसमे तारापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँचोपरांत संबंधित दो विचौलिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसके आलोक मे संबंधित तारापुर के थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

बता दे कि मंगलवार को विभागीय निर्देशानुसार सदर प्रखंड अंतर्गत टीकारामपुर पंचायत स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पंचायत के मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को मुफ्त दवाइयां बांटी गई वही शिविर में पंचायत के लोग उमर कर अपनी समस्या बताते हुए दवाइयां ली वहीं पंचायत के मुखिया कृष्णकांत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने बताया कि हमने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिया था कि हमारे पंचायत में आवागमन की काफी कठिनाइयां है इसलिए आप मेरे यहां जाकर लोगों को जरूरत के अनुसार दवाइयां दे आज स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर लोगों को दवाइयां दे रहे हैं वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में हमारी टीम स्वास्थ्य शिविर लगाकर उचित स्वास्थ्य मुहैया कराएंगे यह विभाग का निर्देश है।

बता दें कि मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के तत्वधान में खरीफ मौसम में सफल उत्पादन हेतु सुखाड़ से बचाव के लिए फसल उत्पादन तकनीकियों के ऊपर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया वही प्रशिक्षण दे रहे हैं वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि किसान इससे अधिक उपज कैसे कर सके इसी को देखते हुए या प्रशिक्षण दिया जा रहा है आज के प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसान ने भाग लिया भाग लेने प्रशिक्षक किसान अर्जुन प्रसाद साह, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जागो मंडल ,इत्यादि किसानों ने भाग लिया

कालाजार उन्मूलन – जिले के छह प्रखंडों में कीटनाशक एसपी का छिड़काव शुरू - धरहरा प्रखंड के एक पंचायत के एक गांव में एसपी का छिड़काव शुरू - बरियारपुर प्रखंड में तीन पंचायत के पांच गांवों में 6 सितंबर से 43 दिनों तक होगा एसपी का छिड़काव मुंगेर, 05 सितंबर। जिला को कालाजार से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार से जिला भर के छह प्रखंडों में सिंथेटिक पायरोथाइराइड (एसपी) के छिड़काव कार्य का धरहरा प्रखंड से शुभारंभ हुआ। यह महाअभियान आगामी 09 नवंबर तक चलेगा। सोमवार को धरहरा प्रखंड में एक पंचायत के एक गांव के 352 घरों में रहने वाले 1768 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए एसपी का छिड़काव शुरू किया गया है। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है। यहां सन 2020 में कालाजार का एक मामला मिला था। वहीं मंगलवार से जिला के बरियारपुर प्रखंड के तीन पंचायत के पांच गांवों में 2792 घरों में रहने वाले 14,002 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 09 नवंबर तक लगभग 43 दिनों तक एसपी का छिड़काव शुरू किया जा रहा है। इस दौरान दुर्गापूजा, दीपावली, छठ सहित कई पर्व त्योहार की वजह से 23 दिन अवकाश भी रहेगा। यहां जून 2022 तक हालांकि कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है लेकिन सन 2019 में 3 और सन 2021 में 4 केस मिला था। मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस महाअभियान के दौरान जिला भर के छह प्रखंड में 10 पंचायत अंतर्गत 13 गांवों के 4968 घरों में रहने वाले 25,165 लोगों को कालाजार से बचाव के लिए एसपी दवा का छिड़काव शुरू किया गया है। । उन्होंने बताया कि जून 2022 तक जिला भर में सिर्फ सदर प्रखंड से कालाजार का दो केस मिला है। वहीं सन 2019 में जिला भर में 5 केस, 2020 में 7 केस और 2021 में 4 केस मिला था । वेटर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिला के जमालपुर प्रखंड में एक पंचायत के सिर्फ एक गांव में 322 घरों में रहने वाले 1769 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 14 सितंबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन सन 2020 में एक केस मिला था। इसी तरह सदर प्रखंड मुंगेर में दो पंचायत के दो गांवों में 748 घरों में रहने वाले 3740 लोगों को कालाजार के संक्रमण से बचाने के लिए 16 से 27 सितंबर एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार के 2 केस पाए गए हैं। इसके अलावा सन 2020 में भी यहां कालाजार का एक केस मिला था। मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि हवेली खड़गपुर प्रखंड में एक पंचायत अंतर्गत दो गांवों के 467 गांवों में रहने वाले 2365 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 16 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन 2019 में एक और 2020 में तीन केस मिला था। इसी तरह टेटियाबंबर प्रखंड में दो पंचायत अंतर्गत दो गांव के 287 घरों में रहने वाले 1521 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन सन 2019 और 2020 में एक एक केस मिला था। उन्होंने बताया कि एसपी छिड़काव कार्य में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए विगत 03 सितंबर को जिला के इन छह प्रखंडों में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता को माइक्रोप्लान के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही इन सभी छह प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1517 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें एक महिला तथा एक पुरुष संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए श्री सहाय ने बताया कि आज दो लोग संक्रमित पाए गए हैं पर लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है लोग सावधान रहें सतर्क रहें टीका अवश्य ताकि अपने आपको अपने परिवार को अपने समाज को सुरक्षित रख पाए।

बता दें कि रविवार को सरकार एवं जिला प्रशासन के रवैया को देखते हुए किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति मुंगेर मिर्जाचौकी एन एक्स 80 फोरलेन सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित जमीन का समुचित मुआवजा के लिए किसानों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें उचित मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में जिला प्रशासन के रवैया का जोरदार विरोध किया वही किसान पवन कुमार ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांग पूरा नहीं करती तब तक हम लोग अपनी जमीन पर किसी भी हालत में काम नहीं होने देंगे वही डब्ल्यू मालाकार ने बताएं कि हम सभी परिवार सभी किसान भाई जेसीबी के नीचे मर जाएंगे पर जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक रोड का काम नहीं होने देंगे इस बैठक में सैकड़ों किसान ने भाग लिए उपस्थित किसान पवन कुमार, विश्वजीत माल, डब्लू माला का, प्रमोद मंडल इत्यादि किसान उपस्थित थे

बता दें कि इन दिनों जोर-शोर से बाढ़ कहर ढाह रही है। वही टीका रामपुर पंचायत में बाद में फसे ग्रामीणों के लिए जिला प्रशासन से किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हम लोग काफी समस्या का सामना कर रहे हैं। ना तो प्रशासन द्वारा आने-जाने के लिए नाव दिया ना ही खाने-पीने की कोई सामग्री इसमें भी स्थिति में हम लोग किस तरह से जी रहे हैं। इस स्थिति में हमारे साथ कोई अप्रिय घटना हो जाए तो हम कहां जाएंगे यह मुझे समझ नहीं आता है। रात में बिजली नहीं रहती है किरासन तेल के लिए हम लोग परेशान हैं अन्य कोईभी सुविधा जिला प्रशासन की ओर से नहीं मिल रहा है वही पंचायत के मुखिया कृष्णाकांत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने बताएं कि राहत मुहैया हेतु हमने एसडीओ मुंगेर, सीओ मुंगेर, को लिखित आवेदन दे दिए हैं पर अब तक जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई सुविधा हमारे जनता को मुहैया नहीं कराया गया नाव के लिए हम काफी परेशान हैं लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यथाशीघ्र जिला प्रशासन से राहत मुहैया कराने की मांग करता हूं।

मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान परिवार नियोजन के सभी मानकों में हासिल करें निर्धारित लक्ष्य : डीएम परिवार नियोजन के महत्व को आम लोगों तक पहुँचाने में स्वास्थ्य कर्मी समझें अपनी भूमिका :सिविल सर्जन - परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थान और स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित - पीएसआई, इंडिया के कार्यक्रम द चैलेंज इनिसिएटिव के तहत आयोजित हुई कार्यशाला मुंगेर, आगामी 05 से 24 सितंबर तक जिला भर में मिशन परिवार विकास अभियान चलेगा । इस दौरान परिवार नियोजन के सभी मानकों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हासिल करें निर्धारित लक्ष्य । उक्त बातें शनिवार को मुंगेर किला क्षेत्र अंतर्गत संग्रहालय सभागार में पीएसआई, इंडिया के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम द चैलेंज इनिसिएटिव कार्यशाला उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि यदि आप परिवार नियोजन के सभी मानकों में लक्ष्य के अनुरूप सफलता हासिल कर लेते हैं तो यह आने वाले दिनों में एक अच्छी परंपरा बन जाएगी और मुंगेर जिला के जनसंख्या नियंत्रण में आप लोगों का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर डीएम नवीन कुमार ने तीन या तीन से अधिक बच्चों की माताओं का सर्वे के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप परिवार नियोजन करवाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए 5000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की । इस अवसर पर डीआईओ डॉ राजेश कुमार रौशन, डीएस डॉ राम प्रवेश, डीसीएम निखिल राज, डीपीसी विकास कुमार सहित सभी प्रखंड से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के साथ- साथ डेवलपमेंट पार्टनर के तौर पर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर इंडिया, पिरामल फाउंडेशन, सीफार के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे। परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान मुंगेर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की- कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने बताया कि पिछले दिनों विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 31 जुलाई तक आयोजित परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान मुंगेर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बावजूद इसके अभी भी मुंगेर में परिवार नियोजन के लक्ष्य को प्राप्त करना अभी बाकी है। इसलिए आगामी मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान इस निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के इस कार्यक्रम को शहरी क्षेत्र के आम जन तक पहुँचाने में स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मी के साथ अर्बन स्टेक होल्डर के सहयोग की जरूरत है। ताकि हम सभी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कामयाब हो सकें। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों के गरीब तबके और वंचित लोगों तक परिवार नियोजन के साधन को पहुंचाना जरूरी है। आने वाले दिनों में पीएसआई द्वारा शहरी क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा| शहरी क्षेत्र में परिवार नियोजन को मिलेगा बढ़ावा : कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीपीएम नसीम रजी ने बताया कि हमलोगों को लगता रहा है कि हमारा शहरी क्षेत्र परिवार नियोजन के मामले में आइसोलेशन में ही रहेगा पर पीएसआई, इंडिया के आने से हम सभी को इस कार्यक्रम को शहर के हर घर एवं हर जन तक पहुँचाने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने इस मौके पर मौजूद शहरी स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी से कहा कि इस कार्यशाला में जो भी प्रशिक्षण लिए उसे आमलोगों तक पहुंचाएं। खासकर वैसे लोग, जो परिवार नियोजन की सामग्री लेने की योग्यता रखता है, वैसे लोगों तक उसे पहुंचाएं। पीएसआई हमलोगों के बीच एक कड़ी के तौर पर काम करेगी। जिला और आपलोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। तकनीकी सहायता प्रदान करेगा पीएसआई इंडिया : मौके पर उपस्थित टीसीआई के राज्य प्रतिनिधि मनीष सक्सेना ने बताया कि टी.सी.आई कार्यक्रम का क्रियान्वयन पी.एस.आई इंडिया संस्था कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने पी.एस.आई इंडिया संस्था और टी.सी.आई परियोजना के बारे में विस्तृत रूप में बताया। . कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में स्वास्थ्य के विभिन्न पक्षों यथा –मातृ शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, किशोर स्वास्थ्य आदि के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा सहभागियों के पास उपलब्ध संसाधन, कौशल, समुदाय में पंहुच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और ये जानने का प्रयास किया गया कि सभी विभाग कैसे परस्पर समन्वय से काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया पीएसआई, टी.सी.आई परियोजना के तहत शहरी स्वास्थ्य तथा शहरी परिवार नियोजन के हाई इम्पैक्ट इंटरवेंशन्स को बिहार राज्य में लागू करके शहरी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने हेतु सरकार को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। कार्यशाला का संचालन पीएसआई इंडिया के विवेक मालवीय ने किया। इस अवसर पर 11 से 31 जुलाई तक चले परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान बेहतर करने वाले वाले स्वास्थ्य संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी नवीन कुमार और सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय के द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला बंध्याकरण में प्रथम स्थान पर रहने वाले हवेली खड़गपुर और दूसरे स्थान पर रहने वाले सदर प्रखंड और पुरुष नसबंदी में पहले स्थान पर रहने वाले बरियारपुर और दूसरे स्थान पर रहने वाले हवेली खड़गपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को डीएम के द्वारा सम्मानित किया गया । इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) निखिल राज, हवेली खड़गपुर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) उमेश प्रसाद और हवेली खड़गपुर की ही प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) नीतू कुमारी को सम्मानित किया गया।