बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं किजिला में कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के आश्रितों कि आजीविका और शैक्षणिक विकास में केयर इंडिया लगातार सहयोग कर रहा है। केयर इंडिया जिला भर में कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों से मिलकर उनके आजीविका के लिए उनके घर पर टेलरिंग सेंटर और ब्यूटी पार्लर सेट अप करने में भी सहयोग कर रहा है । इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों को सिलाई मशीन और पॉलीटेक्निक सहित अन्य कॉपीटीशन कि तैयारी के लिए किताबें और अन्य उपयोगी सामग्री भी वितरित कर रहा है । केयर इंडिया मुंगेर कि डीटीओ ऑफ डॉक्टर नीलू ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान केयर इंडिया के द्वारा लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही अन्य तरीके के लोगों को मदद पहुंचाने की लगातार कोशिश की गई है। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण की वजह से मृत हुए लोगों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए आश्रितों के घरों पर ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग सेंटर विकसित करने के लिए सिलाई मशीन के साथ साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों में जो लोग पॉलीटेक्निक सहित अन्य कंपीटीशन की तैयारी करना चाहते उनकी सुविधा के लिए किताबें और अन्य स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना मृतक कि आश्रित परमजीत भारती के बेटे का एनरोलमेंट केयर इंडिया के द्वारा कंप्यूटर कोर्स के लिए करवा दिया गया है। इसी तरह हवेली खड़गपुर प्रखंड में आश्रित कंचन कुमारी के घर पर ही केयर इंडिया के द्वारा टेलरिंग सेंटर सेट कर दिया गया है। हवेली खड़गपुर में ही आश्रित काजल कुमारी के घर पर ही केयर इंडिया के द्वारा ब्यूटी पार्लर सेट किया गया है। इसी तरह सदर प्रखंड में आश्रित रंजना देवी को टेलरिंग का प्रशिक्षण देते हुए सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया है। सदर प्रखंड की ही आश्रित शिल्पी कुमारी को पॉलीटेक्निक सहित अन्य कंपीटीशन की तैयारी के लिए किताबों के साथ अन्य स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाई गई है।

एनीमिया के शुरुआती दौर में खानपान पर ध्यान देने से हो सकता है बचाव - एनीमिया की समस्या अस्थायी भी हो सकती या यह लंबे समय तक भी चल सकती है - एनीमिया से बचाव के लिए किशोरियां और गर्भवती महिलाएं भोजन में शामिल करें आयरन युक्त आहार मुंगेर, एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जो उम्र की किसी भी पड़ाव में हो सकती। इस बीमारी से विशेषकर किशोरियां और गर्भवती महिलाएं ज्यादातर प्रभावित होती हैं। किशोरियों में माहवारी के कारण शरीर से बहुत सारा खून निकल जाता है। इस दौरान अनियमित खानपान के कारण उन्हें एनीमिया की ओर ढकेल देता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं के गर्भ में बच्चे के कारण उनका हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। जिससे उनके एनीमिक होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। बावजूद इसके एनीमिया के शुरुआती दौर में खानपान पर विशेष ध्यान देने से उनका बचाव आसान हो जाता है। एनीमिया की बीमारी शरीर में खून या हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से होती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती और व्यक्ति कमजोर होने लगता है। यह बीमारी काफी आम हो चुकी है। महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है। एनीमिया की समस्या अस्थायी भी हो सकती या यह लंबे समय तक भी चल सकती है। हालांकि, एनीमिया (खून की कमी) से बचाव किया जा सकता है। खून में ऑक्सीजन की कमी से नई आरबीसी बननी हो जाती है कम : अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाएं होती जिसे आरबीसी भी कहा जाता है। यह कोशिकाएं शरीर में मौजूद सभी ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने का काम करती है। जब शरीर में आरबीसी की मात्रा कम होने लगती तो शरीर में ऑक्सीजन भी घटने लगती है। इसकी वजह से नया खून बनना कम हो जाता है। इसी समस्या को खून की कमी या एनीमिया कहा जाता है। खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर इस बीमारी से आसानी से हम अपना बचाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनीमिया के लक्षणों की पहचान कोई भी कर सकता है। चक्कर आना, हाथ व पैर में ठंड लगना, त्वचा का पीला पड़ना, छाती में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी होना और दिल की धड़कन का ठीक से काम नहीं करना, थकान, कमजोरी इत्यादि एनीमिया के लक्षण हैं। अगर ऐसा महसूस हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें और उनके परामर्श के अनुसार दिनचर्या और खानपान से इसपर काबू पाया जा सकता है। नियमित रूप से एएनसी जांच कराएं गर्भवती महिलाएं : उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं और किशोरियों को इससे ज्यादा खतरा रहता है। इसलिए लक्षण का अहसास होने पर जरूरी जांच करवाएं। खासकर गर्भवती महिलाओं को और विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उसके गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए शरीर में रक्त का निर्माण बहुत ही आवश्यक है। इसमें कमी होने पर एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए एएनसी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि एनीमिया से बचाव को लेकर आयरन युक्त आहार लेना जरूरी है। खाना में पालक, सोयाबीन, चुकंदर, अनार व हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा दूध, घी, मांस, मछली भी काफी असरदार है। फल में अनार का सेवन इसमें बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही चुकंदर भी बहुत फायदा पहुंचाता है। जो लोग मांस-मछली नहीं खाते हैं, वे लोग फल, दूध और हरी सब्जियों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही समय पर भोजन करने की कोशिश करें। ये सबसे ज्यादा जरूरी है और सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1434 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 2 लोगों संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है। लोग सावधान रहें सतर्क रहें और टीका अवश्य लगवाएं

शनिवार को तीसरे दिन जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र मुंगेर के कर्मियों की काला पट्टी लगाकर कार्य चालू बता दें कि 1,9 ,2022 से 7,9 ,2022 तक यह सभी कर्मी काला पट्टी लगाकर अपने दैनिक कार्य करेंगे अगर सरकार इनकी मांग नहीं मानती तो यह लोग मजबूर होकर आगे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे वही इसकी जानकारी देते हुए मुंगेर जिले के अध्यक्ष चंदन मौर्य ने बताएं कि सरकार हमारे साथ नाइंसाफी कर रही है। इतनी महत्वपूर्ण कार्य करने के बाद भी सरकार की नजर मेरे ऊपर नहीं है। इसी को देखते हुए आज मैं तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर कार्य सभी लोग कर रहे हैं। सरकार हमारी मांग नहीं मानी तो हम लोग मजबूरन हड़ताल पर चले जाएंगे अभी हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से 1,9, 2022 से 7,9 ,2022 तक इसी तरह से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे

बता दें कि शनिवार को सदर प्रखंड के यूको आर सेटी के सभागार में गोपालन एवं वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण उद्घाटन यूको आर सेटी के डायरेक्टर एवं कर्मी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में टीकारामपुर,माधोपुर,लगमा एवं चंडी अस्थान के लगभग 35 महिला पुरुष ने भाग लिए

धरहरा :- बिजली विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण खतरों से खेल रहे हैं उपभोक्ता के साथ-साथ राहगीर। धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में हटिया चौक के पास बिना कभर वाला एल्युमिनियम के तार के द्वारा बिजली सप्लाई होना एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है । उपभोक्ताओं ने कहां की है बिजली विभाग को ससमय बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद बिजली विभाग के पदाधिकारी इतने उदासीन हैं की उनको इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया किंतु पदाधिकारी हैं कि उनके कान पर जूं भी नहीं रेंग रहा है पदाधिकारी की उदासीन रवैए के कारण उपभोक्ता सहित बंगलवा से दशरथपुर आने वाले रोजाना हजारों राहगीर यहां से गुजरते वक्त बिजली विभाग के पदाधिकारियों को खड़ी-खोटी सुनाते हुए अपनी जान को हाथ में रखकर बिजली की तार के नीचे से गुजरते हैं। सनद रहे कि बिना कभर वाला एल्युमिनियम का तार सड़क के दूसरे किनारे से सड़क के इस किनारे पर मौजूद तीन घर उपभोक्ताओं के घर में बिजली सप्लाई का माध्यम है अगर किसी दिन यह तार तेज हवा के कारण बीच सड़क पर टूट कर गिर जाता है तो यह बहुत बड़ी दुर्घटना को दावत दे देगा।

धरहरा :- धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में अवैध महुआ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पांव फटते ही महुआ व गुड़ का अवैध कारोबार करने वाले लोग गुड़ व महुआ मोटरसाइकिल पर लादकर खेतों के रास्ते आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बरमसिया,बिलोकर व बरमन्नी गांव की ओर निकल पड़ते हैं। वहीं रोजाना क्यूल की ओर से दशरथपुर आने वाली ट्रेनों से भी झुण्ड की झुण्ड आदिवासी महिलाएं महुआ लेकर खेतों के रास्ते अपने - अपने घरों की ओर जाती है। वहीं खुलेआम चल रहे महुआ के अवैध कारोबार से लोगों के मन मे पुलिस की आंख, कान और नाक कहे जाने वाले चौकीदार के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।सनद् रहे की धरहरा थाना क्षेत्र व लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अवैध देसी व विदेशी शराब के लिए जिले भर में नंबर वन पायदान बनाए हुए हैं।

Puri jankari ke liye audio per click Karen

गुरुवार को देर शाम नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया महाप्रसाद में खीर का वितरण क्या जा रहा था प्रसाद लेने हेतु भक्त जनों की भीड़ उमड़ पड़ी वही लोग भगवान गजानंद का दर्शन उपरांत प्रसाद लेते एवं प्रसाद ग्रहण करते दिखे वही कार्यक्रम में उपस्थित पूजा समिति के अध्यक्ष निलेश कुमार, सचिव राजन कुमार ,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार उप मुखिया नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत ,एवं सदस्य श्रवण कुमार ,मंटू कुमार, गौरव कुमार, निलेश कुमार यादव ,विक्की कुमार, सन्नी कुमार ,लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार ,सभी लोग शांति व्यवस्था में लगे हुए थे और उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणेश का आह्वान किया गया साथ ही साथ आज महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया हम लोग अपने क्षेत्र वासियों से शांति का अपील करते हैं और सभी लोग मेले का आनंद उठाएं।

धरहरा :- शाम होते ही बिजली कट जाने से उपभोक्ता परेशान। पिछले करीब दस दिनों से लगातार शाम के बाद बिजली गुल हो जाने से धरहरा ग्रीड के हजारों उपभोक्ता बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के वक्त तो बिजली कटती ही है किंतु शाम के छः बजते ही पन: बिजली गुल हो जाती है तथा जिसके बाद रात के करीब ग्यारह से बारह बजे के बीच बिजली आती है उपभोक्ताओं ने कहा कि एक तो इतनी भीषण गर्मी है और साथ ही शाम के वक्त बिजली गुल हो जाने से बच्चों के पढ़ाई लिखाई में भी काफी असर पड़ रहा है बच्चों को पढ़ाई लिखाई में काफी दिक्कतें आ रही है बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे रात के वक्त पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनकी शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारीयों को समस्या से बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी उनके कान पर जूं नहीं रेंगना विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता को साफ दर्शाता है।