धरहरा :- शाम होते ही बिजली कट जाने से उपभोक्ता परेशान। पिछले करीब दस दिनों से लगातार शाम के बाद बिजली गुल हो जाने से धरहरा ग्रीड के हजारों उपभोक्ता बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के वक्त तो बिजली कटती ही है किंतु शाम के छः बजते ही पन: बिजली गुल हो जाती है तथा जिसके बाद रात के करीब ग्यारह से बारह बजे के बीच बिजली आती है उपभोक्ताओं ने कहा कि एक तो इतनी भीषण गर्मी है और साथ ही शाम के वक्त बिजली गुल हो जाने से बच्चों के पढ़ाई लिखाई में भी काफी असर पड़ रहा है बच्चों को पढ़ाई लिखाई में काफी दिक्कतें आ रही है बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे रात के वक्त पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनकी शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारीयों को समस्या से बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी उनके कान पर जूं नहीं रेंगना विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता को साफ दर्शाता है।
