*हीरो राजन कुमार ने मां के साथ मनाया चौरचन पूजा* *मां से मिला हीरो राजन कुमार को फ़िल्मों का सुपर स्टार बनने का आशीर्वाद* बिहार में अपने गांव पहुंचे हीरो राजन कुमार ने गांव के लोगों से खुलकर हंसी मज़ाक किया लोग अपने हीरो से मिलकर बहुत खुश दिखे ख़ास कर बच्चों के साथ बच्चा बनकर राजन ने गांव के आवो हवा में खुलकर सांस लिया। मां से पर्व के बारे में खुलकर बात करने से ढेर सारी जानकारी लेने के करम हीरो राजन कुमार ने जाना कि चौरचन के त्यौहार को चौठ चंद्र त्यौहार भी कहा जाता है। विशेष रूप से यह त्योहार बिहार में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी की शाम को चंद्रमा की पूजा भी करनी है, इस दिन सुबह से लेकर शाम तक व्रत रखे जाते हैं। महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। शाम तक व्रत रखने के बाद, शाम के समय घर के आंगन को गाय के गोबर से लिप कर साफ किया जाता है। मंत्र उच्चारण के साथ साथ चंद्रमा को यह सारे पकवान समर्पित किए जाते हैं। चौरचन पूजा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें.. सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह उठने के बाद नित्यक्रम क्रियाएं पूरा करने के बाद स्नान करना होता है। स्नान करने के बाद व्रत आरंभ कर दिया जाता है, जो कि शाम तक करना होता है। इस दिन सभी से प्रेम पूर्वक बात करनी चाहिए।चौरचन की पूजा पूरी विधि से करनी चाहिए तभी फल की प्राप्ति होती है। विधिपूर्वक पूजा करने से ही भगवान गणेश के साथ-साथ चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। चौरचन के दिन दही का महत्व चौरचन की पूजा के दौरान दही का काफी महत्व है,इसीलिए इस दिन मिट्टी के बर्तन में दही जमाया जाता है। कहते हैं कि इस तरह करने से दही का स्वाद बहुत ही खास हो जाता है। इसी दही को पूजा के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बांस के बर्तन में विशेष खीर तैयार की जाती है, जिसका भोग चंद्रदेव को लगाया जाता है। हीरो राजन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हमारा बिहार सच में महान है जहां इतने सारे रंग हैं। नमस्ते बिहार।

महिलाओं का पर्व और चरचंदा खासकर पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है शहीद स्मारक चौक तारापुर के पास खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी महिलाएं अपने पति और बच्चों के लिए यह पर्व रखती हैं इसलिए भी इसका खास महत्व रहता है

*स्वच्छता मिशन के ब्रांड एम्बेस्डर अभिनेता राजन कुमार ने जनता को सफाई के लिए किया जागरूक* *स्वच्छता अभियान में अभिनेता राजन कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है; नगर निगम मुंगेर के आयुक्त निखिल धनराज निप्पणिकर* _गंगा के तट पर हुए कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, मुंगेर नगर निगम के पदाधिकारी सहित सौकड़ो लोग रहे उपस्थित_ स्वच्छता के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक करने वाले और साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए जनता को प्रेरित करने वाले राजन कुमार अपने सामाजिक कार्यों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मुंगेर नगर निगम ने उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन 2022 के ऑफिशियल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है और वह अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी अदा कर रहे हैं। आज 27 अगस्त 2022 को कष्टहरणी घाट पे उन्होंने स्वच्छता अभियान 2022 के तहत जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम मुंगेर के नगर आयुक्त निखिल धनराज निप्पणिकर थे, वहीं पहचान लाईव फाउंडेशन की संस्थापिका अफ़साना परवीन विशिष्ट अतिथि थीं। फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार ने इस अवसर पर स्वच्छ मुंगेर स्वस्थ मुंगेर का नारा जनता को दिया। अपने कर्तव्यों के पालन के प्रति बेहद ईमानदार राजन कुमार स्वच्छता मिशन में लगे गए हैं। राजन कुमार ने बताया कि मुंगेर इकलौता जिला है जिसका अपना किला है। मीर कासिम के इस किले पर यह कार्यक्रम हुआ, जो बेहद सफल और शानदार रहा। गंगा के तट पर हुए कार्यक्रम में सौकड़ो लोग उपस्थित थे। इस पूरे प्रोग्राम में बफ्टा की प्रियंका कुमारी (पेंटर), ऋतु कुमारी मार्शल आर्ट चैंपियन का भी काफी सहयोग रहा। पहचान लाइव फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान में बढ़चढ कर हिस्सा लिया। एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम के आयुक्त के साथ साथ तमाम पदाधिकारी, अभय कुमार पाल भी उपस्थित रहे। सभी ने यही सन्देश दिया कि स्वच्छता को अपनाइए और रोगमुक्त हो जाइए। स्वच्छ मुंगेर, स्वस्थ मुंगेर का नारा दिया गया। इस अवसर पर राजन कुमार की प्रशंसा करते हुए नगर निगम आयुक्त निखिल धनराज निप्पणिकर ने कहा कि स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर राजन कुमार की कार्यशैली बहुत ही अद्भुत और प्रभावी है। जिस ढंग से वह काम करते हैं जनता में स्टेट फॉरवर्ड मैसेज जाता है। स्वच्छता को लेकर उन्होंने लोगों में जो जागरूकता जगाई है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। वह ऐसे ही भविष्य में भी यह सन्देश लोगों तक पहुंचाएं, उनमें यह हुनर है। चूंकि वह फ़िल्म अभिनेता हैं, स्टेज आर्टिस्ट हैं, लोग उन्हें जानते पहचानते हैं, सेलेब्रिटी की बातों को आम लोग ध्यान से सुनते हैं, अमल करते हैं, इसलिए स्वच्छता अभियान में राजन कुमार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। पहचान लाईव फाउंडेशन की संस्थापिका अफ़साना प्रवीन ने बताया कि मुंगेर में साफ सफाई को लेकर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन दरअसल जनता की भलाई के लिए एक नेक पहल है। राजन कुमार ने खुद यहां साफ सफाई की और लोगों में स्वच्छता को लेकर अवेरनेस फैलाई। हीरो राजन कुमार ने नगर निगम मुंगेर का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता रखना हमारा सामाजिक दायित्व है। भारत, मुंगेर स्वच्छ होगा तो रोग मुक्त होगा। इसलिए हमसब को सफाई के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अभिनेता राजन कुमार ने स्वच्छता की महत्ता का जिक्र करते हुए बताया कि कोरोना काल ने हमें यह स्पष्ट रूप से बता, समझा दिया है कि साफ-सफाई पर ध्यान देने की और जीवन में स्वच्छता की कितनी आवश्यकता है। साफसफाई को हमें अपनाना होगा। अपने मकान से लेकर अपने घर के आसपास की स्वच्छता को बरकरार रखना है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता अभियान 2022 एक जागरूकता फैलाने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। यह भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय स्तर का मिशन है। ऐसे में मुझे स्वच्छता मिशन के ऑफिशियल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जो एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, मैं उसको अपना दिल जान लगाकर निभाने का प्रयास कर रहा हूँ। सूखा और गीला कचरा अलग अलग फेंकें, गंगा नदी को दूषित होने से बचाएं, प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें, वृक्षारोपण को बढ़ावा दें, खुले में शौच न करें। बता दें कि हीरो राजन कुमार को 2019 में इलकेशन कमीशन ऑफ इंडिया ने अपना आइकॉन बनाया था, वह वोटर्स को जागरूक करते हुए वोटिंग ट्री का कॉन्सेप्ट लेकर आए, यह आइकॉन राजन कुमार का इन्नोवेशन है जिसकी चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर हुई। कोरोना काल में उनके काम को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट मुंगेर ने वैक्सिनेशन के लिए भी उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कोरोना काल मे उन्होंने काफी लाचार और बेबस लोगों की मदद की थी। गौरतलब है कि वरिष्ट स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह के कनिष्ठ पौत्र हीरो राजन कुमार कई हिंदी फिल्मों के हीरो हैं, कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके राजन कुमार का अनुभव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार को दुनिया चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में भी जानती है। अब तक 5 हजार से अधिक लाइव शोज़ करके उन्होंने चार्ली चैपलिन को दोबारा जीवंत कर दिया है।

audio per click Karen

सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी ने किया वृक्षारोपण, हवेली खड़गपुर।सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी एफ कंपनी हवेली खड़गपुर सहायक कमांडेंट पंकज यादव के मार्गदर्शन पर नगर के रमणकाबाद काली मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम  संपन्न हुआ।  संयोजक इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन में वृक्ष की अहम भूमिका है। हर मानव का कर्तव्य है, जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य तैयार करें।  फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया । इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश यादव, पुनीत यादव, जवाहर साह, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ललित कुमार, रोशन लाल, कैलाश, सोनू, सतीश आदि  थे।

सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी ने किया वृक्षारोपण, हवेली खड़गपुर।सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी एफ कंपनी हवेली खड़गपुर सहायक कमांडेंट पंकज यादव के मार्गदर्शन पर नगर के रमणकाबाद काली मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम  संपन्न हुआ।  संयोजक इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन में वृक्ष की अहम भूमिका है। हर मानव का कर्तव्य है, जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य तैयार करें।  फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया । इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश यादव, पुनीत यादव, जवाहर साह, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ललित कुमार, रोशन लाल, कैलाश, सोनू, सतीश आदि  थे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार बता रहें हैं की गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1493 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई। जिसमें 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आठ संक्रमित मरीज में 5 महिला तथा 3 पुरुष शामिल है।लोगो को घबराने की जरुरत नहीं है सतर्क रहें और सावधान रहें और कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। ताकि अपने परिवार और समाज को इस महामारी से बचा सके

बिहार राज्य के वैश नगर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ नारायण शाह बता रहें हैं की ये 82 साल के हैं। और डॉक्टर के सलाह देने पर की यदि आप कोरोना का वैक्सीन लेते हैं तो आपका बच्चा और पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा तो इन्होने कोरोना टीका का तीनो डोज लगवा लिया है।

बिहार राज्य के शेरपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ आकाश टाटी बता रहें हैं की कोरोना काल के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। करीब तीन साल के बाद ये अपने घर पर आएं हैं और इन्हें अब अच्छा लग रहा है। बोल रहें हैं की कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसे गरम पानी और गरम खाना देना चाहियें उसका ख्याल अच्छे से रखना चाहिए। उनके साथ दुरी बनाकर रखना चाहियें और हैंड सेनिटाइज़र एंड मास्क का प्रयोग हमेशा करना चाहियें

यूकोआरसेटी, मूंगेर में आज गो पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें मोबाइल वाणी पर यूकोआरसेटी, मूंगेर के निर्देशक गौतम कुमार ने विस्तृत जानकारी साझा की। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत जानकारी।