धरहरा :- बिजली विभाग के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण खतरों से खेल रहे हैं उपभोक्ता के साथ-साथ राहगीर। धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में हटिया चौक के पास बिना कभर वाला एल्युमिनियम के तार के द्वारा बिजली सप्लाई होना एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है । उपभोक्ताओं ने कहां की है बिजली विभाग को ससमय बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद बिजली विभाग के पदाधिकारी इतने उदासीन हैं की उनको इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया किंतु पदाधिकारी हैं कि उनके कान पर जूं भी नहीं रेंग रहा है पदाधिकारी की उदासीन रवैए के कारण उपभोक्ता सहित बंगलवा से दशरथपुर आने वाले रोजाना हजारों राहगीर यहां से गुजरते वक्त बिजली विभाग के पदाधिकारियों को खड़ी-खोटी सुनाते हुए अपनी जान को हाथ में रखकर बिजली की तार के नीचे से गुजरते हैं। सनद रहे कि बिना कभर वाला एल्युमिनियम का तार सड़क के दूसरे किनारे से सड़क के इस किनारे पर मौजूद तीन घर उपभोक्ताओं के घर में बिजली सप्लाई का माध्यम है अगर किसी दिन यह तार तेज हवा के कारण बीच सड़क पर टूट कर गिर जाता है तो यह बहुत बड़ी दुर्घटना को दावत दे देगा।