धरहरा :- धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में अवैध महुआ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पांव फटते ही महुआ व गुड़ का अवैध कारोबार करने वाले लोग गुड़ व महुआ मोटरसाइकिल पर लादकर खेतों के रास्ते आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बरमसिया,बिलोकर व बरमन्नी गांव की ओर निकल पड़ते हैं। वहीं रोजाना क्यूल की ओर से दशरथपुर आने वाली ट्रेनों से भी झुण्ड की झुण्ड आदिवासी महिलाएं महुआ लेकर खेतों के रास्ते अपने - अपने घरों की ओर जाती है। वहीं खुलेआम चल रहे महुआ के अवैध कारोबार से लोगों के मन मे पुलिस की आंख, कान और नाक कहे जाने वाले चौकीदार के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।सनद् रहे की धरहरा थाना क्षेत्र व लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अवैध देसी व विदेशी शराब के लिए जिले भर में नंबर वन पायदान बनाए हुए हैं।
