शुक्रवार को सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय सीता कुंडी में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्रभात फेरी निकालकर स्कूली बच्चों द्वारा आम लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया जिसमें बच्चे नारे लगा रहे थे सही पोषण देश रोशन वही बच्चों के द्वारा विद्यालय में कई तरह के प्रतियोगिता भी किया गया एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथि के द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण पूनम द्वारा बताया गया कि यह सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें समाज के लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है वही प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि सही पोषण होगा तभी हमारा समाज सुरक्षित और स्वस्थ बनेगा इसलिए लोगों को पोषण के प्रति जागरूक होना जरूरी है कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक मुक्ता, प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रजनी कुमारी, निर्देश संस्था के सुदृष्टि कुमार कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे।
