अवैध शराब के निर्माण सेवन एवं परिवहन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस अभियान से जहां शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है। वही अभी भी शराब के निर्माण सेवन एवं परिवहन की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन को लेकर छापेमारी अभियान चलाई गई। जिसके तहत थाना क्षेत्र के विरजपुर गांव के मुन्ना यादव पिता इंद्रदेव यादव एवं बढोनिया गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पिता बलबीर सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया मुझे से रविवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों शराब कारोबारियों के पास से 55 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
