संग्रामपुर थाना परिसर में दीपावली एवं काली पूजा को लेकर के शांति समिति की बैठक आयोजित की गई गुरुवार को दीपावली काली पूजा एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि काली पूजा एवं छठ लोक आस्था का महापर्व है। काली पूजा के अवसर पर प्रखंड में कुल 9 जगहों पर बढोनिया, सन्हौली, रामपुर, संग्रामपुर, सुपौल जमुआ, बलिया, चकहेली, मकनपुर, भीखाडीह में प्रतिमा स्थापित कर मेले का आयोजन किया जाता है। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में प्रशासन का सहयोग करें। एवं किसी भी संभावित अप्रिय घटना के संदर्भ में सूचना प्रशासन को दें। जिस पर प्रशासन त्वरित कार्यवाही करेगी। छठ पूजा को लेकर लोगों को निर्देश दिया गया की पूजा के अवसर पर नदी, तालाब, डाँड़, बांध आदि जगहों पर सावधानी बरतें। किसी जगह पर अगर अधिक पानी का जलजमाव होता हो तो वैसे जगहों पर घेराबंदी कर सुरक्षित कर दें। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैद रहेगी। पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी। पटाखे के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की।थानाध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन के लिए पूर्व से रूट निर्धारित तिथि तय कर स्वीकृति लेनी होगी। तिथि के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कार्यक्रम कराने वाले आयोजन समिति के सदस्यों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर बिपिन बिहारी सिंह रामखेलावन शर्मा अरुण यादव अशोक यादव विपुल सिंह कैलाश सिंह त्रिलोचन सिंह शिवम यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
