बिहार में आए दिन बढ़ते हत्या अपहरण लूट एवं अन्य अपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार को प्रखंड के चंदनिया गांव स्थित सामुदायिक भवन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदा सरकार के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव सह नवगछिया प्रभारी रविंद्र पासवान एवं विशिष्ट अतिथि लोजपा महिला सेल के प्रदेश महिला सचिव कलावती देवी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने की वहीं संचालन सुनील पोद्दार ने किया। बैठक में उपस्थित लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री पासवान ने कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए उछल कूद कर रहे हैं। उन्हें बिहार के विकास एवं उत्थान से कोई मतलब नहीं रह गया हैं। अपराधियों के मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े सड़कों पर खूनी खेल हो रहा है।सरकार मौन बैठी हैं। और प्रशासन व्यवस्था हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बना बैठा है। उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख पर हुए गोलीबारी की घटना का निंदा करते हुए बताया कि यह बेहद निंदनीय है। मौजूदा सरकार में जनप्रतिनिधि अगर सुरक्षित नहीं है। तो आमजन की क्या बात की जाए। अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा तो वह बिहार को बर्बाद होने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक में जिला महासचिव सुधीर साह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विवेक यादव, सुरेश पासवान, राकेश कुमार यादव, रितेश कुमार सहित लोजपा रामविलास के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।