कारगिल विजय दिवस पर योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के तरफ से दी गयी श्रद्धांजलि रविवार को योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के तरफ से कारगिल मे शहीद हुए वीर जवानों को नौवागढ़ी छेत्र के रायपोखर मैदान मे संस्थापक फौजी राहुल झा उर्फ़ चन्दन के नेतृत्व मे सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रखते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी . राहुल झा चन्दन ने कहा कि कारगिल मे शहीद वीर जवानों कि कुर्बानी को लोग युगो युगो तक याद रखेगी . मौके पर संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ़ चन्दन ,अध्यक्ष नीरज झा ,उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा ,सचिव अंकुर सिन्हा ,राजा सिन्हा ,पीयूष यादव ,चन्दन मंडल ,शिवम् शर्मा ,स्वेतम झा ,अश्वनी झा और सैकड़ो युवा मौजूद थे .
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन मुंगेर ने कई बार जिला प्रशासन से अपनी समस्या को दूर करने के लिए मांग रखी। लेकिन जिला प्रशासन और सरकार ने इनकी मांग की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया ।जिस कारण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है ।जिस कारण इस कोरो़ना काल में जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त अनाज और राशन मिलने में दिक्कत हो रही है।राजद के जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया है कि इनकी मांग को शीघ्र मानकर हड़ताल समाप्त करवाने पर विचार करें। जिससे जनमानस को कोई परेशानी ना हो ।उनकी मांग है कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए, प्रत्येक जन वितरण विक्रेता का जीवन बीमा करवाई जाए ,पीएमजीकेएवाई योजना का कमीशन दिया जाए, वीएसएफसी से घटिया स्तर एवं कम वजन में खाद्दन्न की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए।वहीं कोरोना से कई विक्रेता संक्रमित भी हो गए हैं। श्री हिमांशु ने जन वितरण प्रणाली संघ के नेताओं से भी अपील किया कि स्थिति को देखते हुए तथा जनता के हित में उचित निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त हेतु समझौता करने की कोशिश करें। कोरोना के संक्रमण काल में जिला प्रशासन और जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच जल्द समझौता हो जाना चाहिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाइयों की कलाई सुनी ना रह जाए विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर का सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
बिहार की जनता कोरोना से त्रस्त, नीतीश कुमार वर्चुअल रैली करने में मस्त राजद के जिला उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रो विनय कुमार सुमन ,जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो साहेब मलिक एवं जिला छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुंगेर सहित पूरा बिहार आज कोरोना महामारी से त्रस्त है और बिहार की डबल इंजन की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी चैन की सांस लेकर वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनाव की तैयारी में लगे हैं ।आज स्थिति यह है कि बिहार के अधिकतर जनता कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है ।हर रोज नेता, पदाधिकारी, चिकित्सक सहित आम जनता की मौत कोरोना महामारी से हो रही है। बिहार में जितने भी सरकारी अस्पताल हैं उसे राम भरोसे छोड़ चिकित्सा कर्मचारी संघ अपना जान बचाने के लिए घर का शरण लिए हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति नगण्य है और राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार हर रोज नई-नई घोषणाएं कर बिहार की जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं ।आज मुंगेर की स्थिति यह है कि शहर के अधिकतर मोहल्ला कोरोना की चपेट में है । कोरोना संक्रमण से हो रही मौत से लोग काफी भयभीत हैं ।लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा कैसे करें ।सरकारी अस्पताल में सुविधा नदारद है। निजी क्लीनिक बंद है। लगभग 1 सप्ताह से कोरोना की जांच भी नहीं हो रही है। जिला के सारे आला पदाधिकारी स्वयं अपने निवास पर रहकर अपने अधीनस्थ अधिकारी को निर्देश दे रहे हैं ।महीनों से शहर के मोहल्ले में दवा के छिड़काव नहीं हो रहा है । रोजगार छिन जाने के कारण गरीब भूखे मर रहे हैं ,पर सरकार वैसे लोगों को भोजन भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है ।कोरोना मरीजों को सांस की समस्या से निजात पाने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं है। लोग बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए सुरक्षा कीट की भी व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार कोरोना से मुकाबले के लिए मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों से लेकर जिला कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में 5000 बेड बढ़ाए जाने एवं आरटीपी GN कीट से 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने एवं सभी अस्पतालों में 13000 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की झूठी अश्वासन बिहार की जनता को दे रही है और जदयू के नेता वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को कह रही है कि नीतीश कुमार को वोट नहीं वोटरों की परवाह है ।अगर वोटर की प्रवाह नीतीश कुमार को होती तो वह वर्चुअल रैली का आयोजन नहीं कर कोरोना पीड़ितों की सुध लेती ।पर ऐसा नहीं कर बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है ।
• स्वस्थ हो चुके व्यक्ति से नहीं है संक्रमण का खतरा • होगी 6 फीट की दूरी, तभी कोरोना से बचाव होगी पूरी • घर में रहें, सुरक्षित रहें पटना/ 23 जुलाई : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य में कोरोना के संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है. लेकिन कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों और उनके परिजनों के साथ समुदाय में भेद भाव करने की ख़बरें भी सामने आ रहीं हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कोरोना से ग्रसित लोग, कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोग एवं कोरोना पीडतों की देखभाल में जुटे चिकित्सक या अन्य कर्मियों के खिलाफ़ हो रहे भेदभाव के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
मुंगेर अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव से 17 जुलाई से लापता हुए अमन कुमार और आदित्य कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में शामिल रुस्तम यादव, अंबुज यादव और ऋषभ सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी जारी है।मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परभरा गांव के रहने वाले अमन कुमार और आदित्य कुमार को 17 तारीख को उसके गांव के ही कुछ लोगों ने धोखे से बुलाकर सुल्तानगंज ले जाने के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी तारापुर थाने में दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिला सूचना इकाई प्रभारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, असरगंज थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा, तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, हरपुर थानाध्यक्ष कमल किस्कू के अलावा जिला आसूचना इकाई के जवान शामिल थे। अनुसंधान के दौरान प्राथमिकी नामजद अभियुक्त अंबुज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अंबुज यादव से पूछताछ के दौरान ऋषभ कुशवाहा की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी हिरासत में लिया गया।दोनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ. गांव के आपसी विवाद राम सिंह कुशवाहा ने यह साजिश रची थी. मृतक अमन के पिता पंकज सिंह कुशवाहा का विवाद गांव के ही और राम सिंह से था. इसी विवाद के कारण विकास सिंह और राम सिंह ने हत्या की साजिश रची थी। अंबुज यादव से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुल्तानगंज थाना अंतर्गत तिलकपुर इमामबाड़ा के पास गंगा नदी के किनारे से एक शव बरामद किया। दूसरा शव बरामद नहीं किया जा सका है। अमन और आदित्य की हत्या कर शव गायब करने के मामले में फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। पढ़भरा गांव निवासी राम सिंह का विवाद मृतक अमन के पिता पंकज सिंह और आदित्य के पिता रवीन्द्र सिंह से चल रहा था। जमीन और दूसरे कारणों के विवाद के बाद राम सिंह ने पंकज सिंह और रवीन्द्र सिंह को सबक सिखाने के इरादे से अमन की हत्या की योजना बनाई थी। राम ने गांव के ऋषभ और अंबुज को धमकाकर इस योजना में शामिल किया था। 10 जुलाई को राम सिंह और उसके साथियों ने ऋषभ और अंबुज से मिलकर इस योजना हत्या की योजना बनाई थी और दोनों लगातार संपर्क में थे। 17 जुलाई को ऋषभ और अंबुज ने अमन और आदित्य को तारापुर आने ने एक दिन पहले ही सुलतानगंज थाना अंतर्गत तिलकपुर इमामबाड़ा के पास सुनसान बगीचे वाली जगह देख ली थी। सुल्तानगंज तिलकपुर इमामबाड़ा पहुंचने के बाद आदित्य और अमन को शराब पिलाई गई. ऋषभ और अंबुज ने साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत दोनों को शराब के नशे में धुत कर दिया गया। हत्यारों ने भी शराब पी लेकिन काफी कम मात्रा में शराब हत्यारों के द्वारा सेवन किया गया था। इस समय तक अमन और आदित्य को हत्या या किसी साजिश की भनक तक नहीं लग पाई थी. शराब पिलाने के बाद आदित्य को नहाने के बहाने गंगा नदी में ले जाया गया. ऋषभ और अंबुज योजना के तहत आदित्य को लेकर गंगा नदी में गए थे। नहाने के दौरान ही आदित्य और अमन को मारकर शव को गंगा नदी में फेंक दिया । पुलिस ने अंबुज यादव की निशानदेही पर शव को गंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया. शव गंगा नदी के किनारे बरसाती पौधों में फंसा हुआ था। ऋषभ और अंबुज की निशानदेही पर शराब की बोतल, सिगरेट के पैकेट और ग्लास बरामद किए गए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अभ्यर्थियों में छाई निराशा।
आयोग ने मास्क व पीपीई किट पहनकर चुनाव का लिया निर्णय।
कोरोना रोकथाम के लिए टीम का गठन
विपक्ष ने कहा सरकार- दिवालियापन
