फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन मुंगेर ने कई बार जिला प्रशासन से अपनी समस्या को दूर करने के लिए मांग रखी। लेकिन जिला प्रशासन और सरकार ने इनकी मांग की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया ।जिस कारण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है ।जिस कारण इस कोरो़ना काल में जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त अनाज और राशन मिलने में दिक्कत हो रही है।राजद के जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया है कि इनकी मांग को शीघ्र मानकर हड़ताल समाप्त करवाने पर विचार करें। जिससे जनमानस को कोई परेशानी ना हो ।उनकी मांग है कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए, प्रत्येक जन वितरण विक्रेता का जीवन बीमा करवाई जाए ,पीएमजीकेएवाई योजना का कमीशन दिया जाए, वीएसएफसी से घटिया स्तर एवं कम वजन में खाद्दन्न की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए।वहीं कोरोना से कई विक्रेता संक्रमित भी हो गए हैं। श्री हिमांशु ने जन वितरण प्रणाली संघ के नेताओं से भी अपील किया कि स्थिति को देखते हुए तथा जनता के हित में उचित निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त हेतु समझौता करने की कोशिश करें। कोरोना के संक्रमण काल में जिला प्रशासन और जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच जल्द समझौता हो जाना चाहिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।