• स्वस्थ हो चुके व्यक्ति से नहीं है संक्रमण का खतरा • होगी 6 फीट की दूरी, तभी कोरोना से बचाव होगी पूरी • घर में रहें, सुरक्षित रहें पटना/ 23 जुलाई : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य में कोरोना के संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है. लेकिन कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों और उनके परिजनों के साथ समुदाय में भेद भाव करने की ख़बरें भी सामने आ रहीं हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कोरोना से ग्रसित लोग, कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोग एवं कोरोना पीडतों की देखभाल में जुटे चिकित्सक या अन्य कर्मियों के खिलाफ़ हो रहे भेदभाव के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
