बिहार में 20 जुलाई से चल रहे जन वितरण प्रणाली (डीलरों)के हड़ताल के संबंध में ध्यान आकृष्ट करना है की इस वैश्विक महामारी कोरोना एवं बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवार का सरकारी राशन ही एक सहारा है ।लेकिन इस समय डीलरों के कुछ माँगें को सरकार द्वारा अंदेखी करने के कारण पुरे बिहार के डीलर हड़ताल पर चले गए हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाले आत्म निर्भर योजना अंतर्गत मुफ्त अनाज का कमीशन बिहार सरकार को प्राप्त हो चुका है लेकिन बिहार सरकार डीलरों के कमिशन की राशि को डकारना चाहती है ।वही पाॅस मशीन में लाभुक के अंगुठा लगाने के कारण सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही हो पाता है जिसके कारण बिहार में लगभग दो दर्जनों से अधिक डीलरों की मृत्यु हो गई है । माँगें- 1.. कोरोना को देखते हुए POS मशीन से वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था हो क्योंकि इससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही हो पाता है जिससे कोरोना काॅमनिटी स्प्रेड़ का रूप धारण कर लेगा । 2.डीलरों का कम से कम दस लाॅख का बीमा हो। 3.बिहार स्टेट फुड़ कार्पोरेशन से घटिया एवं कम वजन अनाज देना रोका जाए । 4.कोरोना काल में दिये जा रहे मुफ्त अनाज का कमीशन दिया जाए । 5.सभी डीलरों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। महोदय इन कुछ अति महत्वपूर्ण माॅगों पर पार्टी स्तर पर सरकार पर दबाव बनाया जाए की डीलरों की माॅगों को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता को इस महामारी एवं बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवार भुखमरी से बचाया जा सके । पंकज यादव प्रदेश महासचिव राजद, बिहार ।
- बदलते मौसम और बारिश के दौरान बच्चों में बढ़ जाता है डायरिया का खतरा - बीमारी बढ़ने पर डॉक्टर से न दिखाना हो सकता है खतरनाक, जा सकती है बच्चे की जान - कोवीड-19 के दौरान एहतियात बरतकर शिशु को डॉक्टर से दिखाएं, बच्चे को स्वस्थ और खुद को रखें चिंतामुक्त सूबे में मानसून लगातार सक्रिय है। बारिश और मौसम में बदलाव से बच्चों में अक्सर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चों में डायरिया की समस्या आम हो जाती है। डायरिया की चपेट में आने से नवजात और बच्चों में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या बढ़ जाती है। समय पर इलाज नहीं होने से यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने महत्वपूर्ण जानकारी श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
श्मशान घाट में डोम के मनमानी पर लगे रोक -राजद पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा हरिश्चंद्र जब अपनी राज पाट दान कर दिए तो उन्हें डोम के यहां नौकरी करनी पड़ी थी।वे नित्य प्रतिदिन श्माशन घाट में शव जलाने वाले से अग्नि देने के बदले पैसा वसूलता था । कहा जाता है कि जब उनका पुत्र की मृत्यु हुई थी तो वे अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी पत्नी से भी आग देने के बदले श्मशान घाट में पैसा वसूला था ।तब से आज तक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मृत शरीर का दाह संस्कार करने के पूर्व श्मशान घाट पर डोम से आग लेने की परंपरा रही है।पर आग देने की नाम पर डोम द्वारा मोटी रकम वसूला जाता है जो मानवता को शर्मसार करती है। इस कुरीति के विरोध में जिला राजद के उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रो विनय कुमार सुमन, जिला राजद प्रवक्ता बमबम राय ,जिला महासचिव श्रीकांत यादव ,छात्र राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने संयुक्त बयान जारी कर जिलाधिकारी मुंगेर से यह मांग किया है कि आग देने के नाम पर जबरदस्ती मोटी रकम उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। विगत दिन पत्रकार सुनील जख्मी के भाई अजय तांती के मृत्यु उपरांत परिवार के लोग वैसे ही गम में डूबे थे और जब शव का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे तो डोम ने दो लाख लेने के बाद ही आग देने के नाम पर अड़ गए।ऐसी घटना सिर्फ सुनील जख्मी के साथ ही घटी ऐसी बात नहीं है बल्कि हर रोज दाह संस्कार के क्रम में शव के परिवार वालों के साथ डोम की झड़प होना आम बात है ।अमीर लोग अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए मोटी रकम दे देता है ।पर गरीब लोग बड़ी मुश्किल से दाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री की जुगाड़ करते हैं। वैसी स्थिति में मोटी रकम दे पाना मुश्किल है। जिला राजद मुंगेर जिलाधिकारी से यह मांग करती है कि डोम के इस मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा एक निश्चित रकम जो गरीब भी आसानी से दे सके ।उसका निर्धारण कर रसीद कटवा कर दाह संस्कार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसी ही मनमानी सदर अस्पताल शव के पोस्टमार्टम के समय भी चीर फाड़ करने वाले के द्वारा भी की जाती है। इस पर भी जनमानस के हित को देखते हुए ध्यान दिया जाए।
• शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शुरूआती पोषण जरुरी • छह माह के बाद शिशुओं के लिए अनुपूरक आहार अनिवार्य कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण सभी पोषण और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के महत्त्व को समझ रहे हैं. ऐसे में नवजात एवं छोटे बच्चों का पोषण बहुत जरुरी होता है जिससे वह कोरोना सहित किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो। कुपोषण से कई गंभीर रोगों जैसे एनीमिया , बौनापन, अल्पवजन आदि का सामना शिशुओं को करना पड़ सकता है और प्रारंभिक शारीरिक एवं मानसिक विकास की गति धीमी पड़ जाती है। इसका सीधा असर बच्चों के सुनहरे भविष्य पर पड़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में 45% बच्चों की मृत्य का कारण उनका कुपोषित होना है। बाल कुपोषण की रोकथाम के लिए 6 माह तक सिर्फ स्तनपान, एवं उसके बाद शिशुओं के लिए पूरक आहार की अनिवार्यता बढ़ जाती है, ताकि बच्चा कुपोषित नहीं रहे। ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें महत्वपूर्ण जानकारी श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर सप्ताहिक सरकार बचाओ उद्योग एवं रेल कर्मचारी बचाओ सप्ताह का आरंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर अनेकों शॉपों में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गये। जिससे कारखाना गूंजता रहा। यूनियन की ओर से निगमीकरण निजीकरण एनपीएस, डीए फ्रिज, श्रम कानूनों में परिवर्तन एवं पदों को सरेंडर करने को लेकर विरोध जताया गया। संचालन अमित रंजन विष्णु देव शर्मा कृष्ण प्रसाद अनिमेष कुमार ने किया तथा कौशल कुमार अरविंद कुमार मनोज कुमार नंदू राय ने मोर्चा संभाला। जुलूस स्वास्थ्य विभाग से शुरू होकर दर्जनों शॉपों में भ्रमण किया और पुनः आकर समाप्ति की गई।वित्त सचिव भानु प्रताप पाठक ने कहा कि निजी और निगमीकरण कर सरकार मुनाफा कमा रही है। कोलकाता मुंबई चेन्नई जैसे मुख्य मार्गो पर गाड़ियों का संचालन अधिक होगा जबकि दूरस्थ क्षेत्रों में कम गाड़ियों का संचालन होगा। जिससे निजी संचालकों द्वारा किराए में वृद्धि होने के कारण आम नागरिकों को रेल यात्रा में कठिनाई होगी रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने पर पार्किंग, भोजनालय, प्रतीक्षालय के शुल्क के दरों में वृद्धि होगी और यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा। अस्थाई रोजगार में भारी कमी आएगी एवं बेरोजगारी की समस्या में वृद्धि होगी तथा क्रय शक्ति कम होने के कारण बाजार पर मंदी का प्रभाव पड़ेगा। विजय कुमार मंडल एवं विजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि निजी और निजीकरण से रेल कर्मियों के सामाजिक एवं नौकरी की सुरक्षा समाप्त होगी कर्मचारियों का शोषण होगा पास पीटीओ एवं बोनस में कटौती होगी मनमाने ढंग से कार्य का बोझ बढ़ेगा स्थानीय कर्मचारियों की जगह ठेका कर्मचारियों की वृद्धि होगी, छंटनी की संभावना बढ़ेगी । इस अवसर पर अमित रंजन एवं विष्णु देव शर्मा ने कोरोना काल में कर्मियों को डिफेंस फोर्स बताया इसके बावजूद रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है जो उचित नहीं है कार्यक्रम में सिकंदर यादव राकेश कुमार भोला, पप्पू,समीर नितेशबाला ।ज्ञात हो कि पराए तो पराए अब अपने भी केंद्र सरकार का विरोध करने लगे हैं। इससे मोदी सरकार को सीख लेनी चाहिए और निजी एवं निगमीकरण पर रोक लगानी चाहिए बतादें कि भारतीय मजदूर संघ पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ आरएसएस का अनुषांगिक संगठन है एवं बीजेपी सहित अन्य मातृ संगठन आरएसएस है। आखिर क्या परिस्थिति आई की अब आर एसएस के अपने संगठन भी भाजपा के नीति का विरोध कर रहे हैं । इससे मोदी सरकार रेल मंत्री को गंभीरता से लेना चाहिए एवं केन्द्र को अपने नीति में बदलाव लाना चाहिए।
-बीएमएसआईसीएल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा वेंटिलेटर मशीन -राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया है निर्देश पटना /27-जुलाई: कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर है. लोगों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, इसको लेकर नई-नई योजना बना रही है. इसी कड़ी में कोराना संक्रमण में हो रही बेहताशा वृद्धि के कारण मरीजों को सहायता मुहैया कराने के मद्देनजर राज्य के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज में प्रर्याप्त वेंटीलेटर लगाने का निर्णय लिया गया है. इससे कोरोना मरीजों को अस्पताल में इलाज के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है एवं इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदार के निदेशक को सौंपी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
फ्रांस से राफेल चला कल आएगा अंबाला गंगा रजक की रिपोर्ट। अचूक वार करने वाला एवं विवादों में रह चुका राफेल फ्रांस से चल चुका है और कल मंगलवार को भारत में प्रवेश कर अंबाला में शिफ्ट करेगा। जो भारत के लिए गौरव की बात होगी। यह राफेल पूर्व में कई विवादों में रह चुका है। इसके बावजूद पांच राफेल 29 को भारत आ जाएगा। भारत के सेना और भारतीय फूले नहीं समा रहे हैं और एक ओर चाइना एवं एक ओर पाकिस्तान टकटकी निगाहों से भारत की ओर देख रहे हैं । 29 जुलाई से भारत की शक्ति का इजाफा होगा और हम सभी ताकत में बेशुमार होंगे । राफेल की इंतजारी काफी दिनों से थी। यह दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में माहिर है एवं अचूक भेदी हैं।
घंटा थाना प्रभारी श्री मजहर मकबूल ने बताया की आपसी मारपीट के मामले में 7 लोगों को नामजद किया गया एवं सभी को जेल भेज दिया गया सुनने के लिए क्लिक करें
दो बाइक सवार आपस में जबरदस्त टक्कर से बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें खड़कपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया यह जानकारी गंग घंटा थाना प्रभारी श्री मजहर मकबूल ने दी है सुनने के लिए क्लिक करें
मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में दो युवकों की हत्या के मामले के नामजद मुख्य अभियुक्त राम सिंह उम्र (55) वर्ष की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मेडिकल टीम ने शव का पोस्टमार्टम जाँच को लेकर बोर्ड गठन कर जाँच किया गया। एसपी ने बताया सीने में दर्द की शिकायत पर तत्काल उसे तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर रेफर किया गया। आईसीयू में चले 3 घंटे के इलाज के उपरांत चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तारापुर थाना कांड संख्या 106/20 के नामजद अभियुक्त राम सिंह के घर पर छापामारी के दौरान एक देसी पिस्तौल, एक देशी रायफल और दस गोलियां बरामद हुई थी। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने गांव के बाहर खेत में बने बोरिंग पर उसके होने की सूचना पर छापामारी की. पुलिस के आने की भनक लगते ही रामसिंह भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर हिरासत में लिया। इसी दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। सीने में दर्द की शिकायत करते ही पुलिस बल द्वारा उसे तत्काल तारापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होने की बात मान रही हैं। इधर थानाध्यक्ष के बयान पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। राम सिंह के घर से हथियारों की बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है तथा इलाज के क्रम में मुंगेर सदर अस्पताल में राम सिंह की मौत होने पर एक यूडी केस भी दर्ज किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
