मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भरा गांव में दो युवकों की हत्या के मामले के नामजद मुख्य अभियुक्त राम सिंह उम्र (55) वर्ष की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मेडिकल टीम ने शव का पोस्टमार्टम जाँच को लेकर बोर्ड गठन कर जाँच किया गया। एसपी ने बताया सीने में दर्द की शिकायत पर तत्काल उसे तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर रेफर किया गया। आईसीयू में चले 3 घंटे के इलाज के उपरांत चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तारापुर थाना कांड संख्या 106/20 के नामजद अभियुक्त राम सिंह के घर पर छापामारी के दौरान एक देसी पिस्तौल, एक देशी रायफल और दस गोलियां बरामद हुई थी। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने गांव के बाहर खेत में बने बोरिंग पर उसके होने की सूचना पर छापामारी की. पुलिस के आने की भनक लगते ही रामसिंह भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर हिरासत में लिया। इसी दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। सीने में दर्द की शिकायत करते ही पुलिस बल द्वारा उसे तत्काल तारापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होने की बात मान रही हैं। इधर थानाध्यक्ष के बयान पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। राम सिंह के घर से हथियारों की बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है तथा इलाज के क्रम में मुंगेर सदर अस्पताल में राम सिंह की मौत होने पर एक यूडी केस भी दर्ज किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
