- बदलते मौसम और बारिश के दौरान बच्चों में बढ़ जाता है डायरिया का खतरा - बीमारी बढ़ने पर डॉक्टर से न दिखाना हो सकता है खतरनाक, जा सकती है बच्चे की जान - कोवीड-19 के दौरान एहतियात बरतकर शिशु को डॉक्टर से दिखाएं, बच्चे को स्वस्थ और खुद को रखें चिंतामुक्त सूबे में मानसून लगातार सक्रिय है। बारिश और मौसम में बदलाव से बच्चों में अक्सर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चों में डायरिया की समस्या आम हो जाती है। डायरिया की चपेट में आने से नवजात और बच्चों में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या बढ़ जाती है। समय पर इलाज नहीं होने से यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने महत्वपूर्ण जानकारी श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद