बिहार में 20 जुलाई से चल रहे जन वितरण प्रणाली (डीलरों)के हड़ताल के संबंध में ध्यान आकृष्ट करना है की इस वैश्विक महामारी कोरोना एवं बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवार का सरकारी राशन ही एक सहारा है ।लेकिन इस समय डीलरों के कुछ माँगें को सरकार द्वारा अंदेखी करने के कारण पुरे बिहार के डीलर हड़ताल पर चले गए हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाले आत्म निर्भर योजना अंतर्गत मुफ्त अनाज का कमीशन बिहार सरकार को प्राप्त हो चुका है लेकिन बिहार सरकार डीलरों के कमिशन की राशि को डकारना चाहती है ।वही पाॅस मशीन में लाभुक के अंगुठा लगाने के कारण सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही हो पाता है जिसके कारण बिहार में लगभग दो दर्जनों से अधिक डीलरों की मृत्यु हो गई है । माँगें- 1.. कोरोना को देखते हुए POS मशीन से वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था हो क्योंकि इससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही हो पाता है जिससे कोरोना काॅमनिटी स्प्रेड़ का रूप धारण कर लेगा । 2.डीलरों का कम से कम दस लाॅख का बीमा हो। 3.बिहार स्टेट फुड़ कार्पोरेशन से घटिया एवं कम वजन अनाज देना रोका जाए । 4.कोरोना काल में दिये जा रहे मुफ्त अनाज का कमीशन दिया जाए । 5.सभी डीलरों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। महोदय इन कुछ अति महत्वपूर्ण माॅगों पर पार्टी स्तर पर सरकार पर दबाव बनाया जाए की डीलरों की माॅगों को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता को इस महामारी एवं बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवार भुखमरी से बचाया जा सके । पंकज यादव प्रदेश महासचिव राजद, बिहार ।