नरेश आनंद

बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार द्वारा किया गया l बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमिताभ प्रमाणिक, प्रभारी पदाधिकारी (बैंकिंग) विवेक सुगंध, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) संजीव कुमार, बैंकों के जिला समन्वयक तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे l बैठक में बैंकों के वार्षिक साख योजना तथा साख जमा अनुपात पर चर्चा हुई l उप विकास आयुक्त ने बैंकों को सरकारी योजनाओं से संबंधित लोन में तेजी लाने तथा साख जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया lसुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

आक्रोश मार्च निकाल की प्रदर्शन।

धरहरा (संवाददाता):नक्सल प्रभावित ईटवा पंचायत के पचरूखी गाँव के दो वार्ड मुसलाधार बारिश के पानी से छोटी गंगा मे तब्दील हो गई है।सनद रहे कि पचरूखी गाँव के वार्ड संख्या 10 एवं 14 मे 772 नाला जिसकी चौङाई 14 फीट थी यह नाला कुछ ग्रामीणों के अतिक्रमण करने के कारण इसकी चौङाई 2 फीट हो गई है जिसके कारण थोड़ी देर भी बारिश होने पर नाले का पानी सङक के साथ-साथ घरो मे भी प्रवेश कर जाता है,जिससे वार्ड नं 10 और 14 के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पङता है क्योंकि अगर रात को बारिश हो और एकाएक विस्तर के नीचे पानी भर जाए तो लोगो के रातो का नींद हराम हो जाता है।वहीं मंगलवार की रात हुई बारिश से वार्ड नं 10 मे योगेन्द्र मंडल का मिट्टी का घर गिर गया तो वहीं रोहित पासवान, सूरज पासवान,संजय पासवान, राजो तांती,रणविजय पासवान, राजो पासवान,प्रवीण पासवान, सूरज साह,संजय साह के घर और आंगन में नाले का पानी घुस गया जिससे घर छोटी गंगा मे तब्दील हो गया।वहीं ग्रामीणो ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा 772 नाला का अतिक्रमण कर लेने के कारण बारिश के दिनों में बारिश का पानी नाले से निकल कर सङक और घरो मे घुस जाता है।जिससे कि घर की स्थिति नारकिय बनी हुई है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

जदयू छोङकर अपने दर्जनो समर्थको के साथ जिला परिषद सदस्य एवं ईटवा के पूर्व मुखिया ने राजद का थामा दामन।धरहरा (संवाददाता):जदयू के खासमखास माने जाने वाले धरहरा के जिला परिषद सदस्य रीना देवी के पति विकास मंडल ने दर्जनो समर्थको के साथ राजद कार्यालय में राजद नेताओं के मंच पर राजद का दामन थाम लिया है।बुधवार को राजद कार्यालय के प्रांगन मे राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव की अध्यक्षता में ईटवा के दर्जनो जदयू कार्यकर्ताओ ने ईटवा के पूर्व मुखिया विकास मंडल एवं धर्मपत्नी जिला परिषद सदस्य रीना देवी के साथ अपने पुराने घर राष्ट्रीय जनता दल मे वापसी कर ली है।राजद नेताओं ने जदयू छोङकर राजद मे लौटे पूर्व मुखिया विकास मंडल एवं विकास मंडल की धर्मपत्नी को फूल माला पहनाकर राजद की सदस्यता दिलाई।राजद नेता विकास मंडल ने कहा कि जदयू अहंकार की पार्टी बनकर रह गई है जहाँ क्षेत्र की विकास की प्राथमिकता कम क्षेत्र के विनास की प्रवृत्ति ज्यादा प्रबल हो गई थी जहाँ हम जैसे समाजसेवी नेता का रहना घुटन सा महसूस हो रहा था और इसलिए मैने अपनी स्वेच्छा से अपने पुराने घर मे वापसी कर ली है।नीतीश सरकार मे सुशासन महज एक ढकोसला बनकर रह गई है।आज पूरे बिहार में सुशासन के नाम पर कुशासन का साम्राज्य ब्याप्त है।सरकार पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा कि जनता अब नीतीश के 15 वर्षों के कुशासन का जबाब नेताओ से चुन-चुनकर ले रही है।आज 80 वर्ष का बूढा भी जमालपुर के क्षेत्रिय विधायक को अहंकारी का दर्जा दे रहे है जिससे बिहार में जदयू का पतन निश्चित दिख रहा है।राजद नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद पूरे बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है जिससे बिहार फिर से विकास की गाथा लिखेगी।मौके पर राज्य परिषद के सदस्य नरेश सिंह यादव,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव;गंगा यादव,वृजमोहन शर्मा,जिला परिषद सदस्य करूणा राय,कन्हैया यादव,वैशाखी मांझी, हिमान्शु निराला, बालवीर भारती,किशोर यादव,प्रभु यादव,अंशु कुमार,महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष लीलामणि देवी उर्फ केरला वाली,युवा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार,महेश यादव,बमबम यादव;ज्योति कुमार सहित सैकङो राजद नेता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना के 25 नए केस मिले,कुल संख्या 2712। गंगा रजक। मुंगेर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी कोरोना अपडेट के अनुसार जिले में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। जिसमें 13 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 25 नए पॉजिटिव के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2712 हो गई है। जबकि 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले वासियों के लिए राहत की बात यह है कि संक्रमित तेजी से ठीक हो कर घर लौट रहे हैं। अब तक कुल मरीजों में से 2475 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के रामगिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने छापेमारी कर उद्भेदन किया  तथा हथियार निर्माण में संलिप्त तीन लोगों को अवैध हथियार एवं सामग्री साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया गिरफ्तार लोगों में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब शामिल हैं। मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई की तथा खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई द्वारा खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई।छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन,  एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया। हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके से सामानों सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 2,देसी कट्टा 1,गोलियां 6,बेस मशीन 5, 7.65 एमएम की अर्ध निर्मित पिस्टल 9 मैगजीन 9,ड्रिल मशीन 1,हेक्सा फ्रेम 3,हथौड़ी 4,अर्ध निर्मित मैगजीन 5,रेती 7,ड्रिल मशीन 1,स्प्रिंग 9,रेती 7,छेनी 5 बरामद की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मुंगेर जिले में शिक्षा विभाग की स्थिति ये हो गई है कि शिक्षक के कटघरे में शिक्षा विभाग आ गया है। जो एक गंभीर मामला है। समस्याओं से घिरे शिक्षक के लिए संघ भी अब हाय तौबा मचा रही है।भ्रष्टाचार की स्थिति ये हुई है कि संघ की बात को भी अफसरान दरकिनार कर देते हैं और संध भी अफसरों और सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया है। जिससे शिक्षक के कटघरे में सरकार और शिक्षा विभाग आ गया है। जो एक गंभीर और संगीन मामला है। बता दूं कि आंदोलन को लेकर मुखर हुए शिक्षक अब दम तोड़ने लगे हैं और आगे विधानसभा चुनाव है। इसकी भी जरा सी परवाह शिक्षक और सरकार को नहीं हैं। जबकि हजारों शिक्षकों को चुनाव का ट्रेनिंग देना आरंभ हो गया है। विडंबना है कि जो शिक्षक चुनाव कार्य करके बड़े-बड़े नेता बना देते हैं। आज उनकी समस्या का अंबार खड़ा है। 01 जनवरी 2016 को लेकर शिक्षकों का पुर्न वेतन निर्धारण का आदेश हुआ था। जिसको लेकर डीपीओ स्थापना द्वारा वेतन संधारण किया जाना है। आज तक शिक्षकों का वेतन संधारण नहीं हुई है। जिसके सिक्के खनके वैसे शिक्षकों का वेतन संधारण हो गया। जिसके सिक्के नहीं खनके वो संघ के शरण में है। इस संदर्भ में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव वकील राम ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन एवं उदासीन बनी है। सरकार शिक्षकों की समस्याओं को ससमय निष्पादन कराने में सक्षम नहीं हैं। शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी डीपीओ,डीईओ बिना पैसे लिये फाईल आगे बढ़ता नही हैं। जिसके कारण सेवानिवृत्त शिक्षकों को  ससमय पेंशन,वेतन का भुगतान या संधारण नहीं हो पाता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हवेली खरगपुर क्षेत्र में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण किसान हो गए हैं परेशान कई किसान ने बताया कि अगर इसी तरह से बारिश होते रहा तो धान अभी गभरा पर है फट्टा मारने का डर बना हुआ है जिससे कि धान का उपज कम हो जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को औरंगजेब कहे जाने और जदयू प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा चावल का कंकड़ कहे जाने की राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरबिन्द ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बिहार के युवाओं का अपमान बताया है। क्योंकि जबसे तेजस्वी यादव रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर बिहार के युवाओं को गोलबंद किया है। तबसे तेजस्वी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा- जदयू नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है ।राजद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के हत्यारा गोडसे के वंशज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल को तेजस्वी यादव औरंगजेब और जदयू प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह को तेजस्वी यादव कंकड़ नजर आने लगा है ।प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह को पता नहीं है कि नीतीश कुमार का जब डीएनए खराब हो गया तो लालू तेजस्वी ने मिलकर डीएनए का ईलाज करवाया और महागठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया ।जबकि राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा था।जिस प्रकार नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए रातों रात जनादेश का अपमान करके भाजपा के गोद में चला गया। ऐसे पलटु राम को अब बिहार की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। लेकिन जदयू के नेताओं को अब भी मोदी पर भरोसा रह गया है। नीतीश सरकार हर मोर्चा पर फेल हो गया है इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं की सरकार बनना तय है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।