किसान आंदोलन के आज छह महीने पूरे हो गए।आंदोलन के समर्थन में बरियारपुर के शिवटोला इंग्लिश गांव में सीपीआई के अंचल मंत्री कॉमरेड विजय रजक ने काला बिल्ला लगाकर काला झंडा फहराया व किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया गया।आज किसान आंदोलन का 6 माह बीतने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं करना यह साबित करता है कि आज मेहनतकश अवाम के प्रति इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। मौके पर अनेक समर्थक उपस्थित थे।
वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के विरोध में दिनांक 26 मार्च 2021 को भारत बंद का आह्वान जन अधिकार पार्टी द्वारा किया गया
Transcript Unavailable.
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने ट्रेन रोक कर किया प्रदर्शन
4 घंटे का सांकेतिक उपवास राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के बैनर तले मुंगेर रेलवे स्टेशन के समीप दिन के 11:00 बजे से 2:00 बजे तक जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून जिसके खिलाफ देशभर के किसानों विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा विगत 4 महीने से चल रहे आंदोलन एवं संघर्ष में राष्ट्रीय जनता दल भी मुखरता से इस तीनों कृषि काननू का विरोध एवं आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पार्टी के बैनर चले विरोध एवं आंदोलन करते आ रहे हैं।आज 18 फरवरी को भी उसी कड़ी में जहां एक और देशभर के किसान संगठनों ने 4 घंटे का रेल रोको अभियान चलाया है तो वही मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल भी 4 घंटे का सांकेतिक उपवास रखकर किसानों के समर्थन एवं केंद्र सरकार के नए तीनों कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में साथ दे रहे हैं। आज राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर द्वारा 4 घंटे का सांकेतिक उपवास में निम्न माँगो को प्रमुखता से उठाया है 1- केंद्र सरकार के नए तीनों कृषि कानून अविलंब वापस लो 2-देश में बढ़ते बेतहाशा महंगाई को कम करो पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों को कम करो 3:- बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाओ बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ 4:-साथ ही साथ मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना अभिलंब करो 5:- मुंगेर जिला अंतर्गत घोरघाट बेली ब्रिज जॉब विगत 15 साल से क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा है उसके जगह पर नया पुल निर्माण जल्द करो 6:- यूपीए सरकार के समय स्वीकृत बरियारपुर खरगपुर लक्ष्मीपुर बरहट मननपुर रेल लाइन तथा सुल्तानगंज से असरगंज तारापुर संग्रामपुर बेलहर कटोरिया भाया देवघर रेल लाइन के कार्य को अभिलंब शुरू करो 7:-जमालपुर का ऐतिहासिक रेल कारखाना को निर्माण कर खाना घोषित करो 8:-जमालपुर रेल कारखाने के अधीन चल रहे इरमी के जगह नया रेल विश्वविद्यालय स्थापित करो 9:-जमालपुर रेल कारखाने के अधीन बंद हो रहे डीजल सेड के स्थान पर इलेक्ट्रिक सेड का निर्माण करो 8:-मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए अभिलंब भूमि का अधिग्रहण करो 9:-मुंगेर के ऐतिहासिक चंडिका स्थान,सीताकुंड, मुंगेर किला,पीरनफा का मजार, पीर पहाड़, जमालपुर काली पहाड़ ,भीम बांध, खरगपुर झील,आदि का पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करो। सहित अन्य मांगों के लिए सांकेतिक उपवास पर बैठे है।इस उपवास कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव, प्रदेश राजद महासचिव प्रमोद कुमार यादव ,जिला राजद के वरीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर शब्बीर हसन, उपाध्यक्ष प्रो० विनय सुमन जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव रंजीत गुप्ता मो० एजाज अहमद, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रजक ,मजदूर नेता युगल यादव ,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव ,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल हक, जिला राजद कार्यकारिणी के सदस्य नागेश्वर यादव ,अशर्फी यादव युवा राजद के प्रफुल्ल गुप्ता मोहम्मद शकील मोहम्मद शकील,जिला महासचिव शैलेंद्र यादव सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।
भारतीय संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 18 फरवरी को वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी रेल चक्का जाम किया जाएगा जन अधिकार पार्टी समर्थन करेगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिला मुख्यालय में 18 फरवरी को दिन के 12:00 बजे से 3 घंटे तक रेल का चक्का जाम करेगी इस कड़ी में मुंगेर जिला के जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ रेल चक्का जाम करेगी इसमें विशेष अतिथि के रुप प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी महेश यादव शिरकत करेंगे म
जाप के पूर्व सांसद पप्पू कुमार यादव के द्वारा खगरिया जिला के जब कार्यालय पहुंचकर किसानों को समर्थन में अपने वक्तव्य द खगरिया जिला के जॉब कार्यालय पहुंचकर जाप के पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा खगरिया जिला में कल हुआ धरना प्रदर्शन में किसानों को धरना को जायज बताते हुए जाप के पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा बताया गया कि किसान विरोधी बिल को लेकर के किसान का दो प्रदर्शन किया जा रहा है ना रेवाड़ी नारेबाजी किया जा रहा है यह बिल्कुल जायज है केंद्र में जो सरकार है वह किसान के विरोध में जो काला कानून पास किए हैं वह बिल्कुल गलत है किसान आंदोलन का हम लोग समर्थन करते हैं और किसान का लड़ाई बिल्कुल जायज है इस बात को कहते हुए पप्पू यादव ने किसान को साथ हैं क्या बात कहें इस मौके पर कई जाप के कार्यकर्ता भी मौजूद थे खगरिया मोबाइल वाले उसमें रविंद्र कुमार धन्यवाद
किसानों द्वारा बुलाए गए चक्का जाम के समर्थन में अंबेडकर चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
दिनांक 6 फरवरी को किसानों द्वारा घोषित बंद का समर्थन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार मुंगेर जिला जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में बंद का समर्थन करेगी जिसमें प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में सफिया सराय मुंगेर भागलपुर सड़क के किनारे किसानों के समर्थन में रैली करेंगे साथ ही सभी प्रखंडों में भी किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी 6 फरवरी को शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आगामी 6 फरवरी को किसानों द्वारा घोषित बंद का समर्थन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में बंद का समर्थन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देंगे । जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में जाप सफियासराय के पास मुंगेर - भागलपुर सड़क को जाम करेगी ।सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने हेतु आंदोलन में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएंगे ।फैसल अहमद रूमी ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला के सभी किसान बंधुओं एवं नौजवान साथियों से अपील किया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जो आंदोलन किसान भाई चला रहे हैं उसमें अपनी पूरी सहभागिता निभाए । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान और नौजवान को एक साथ किसान के मांगों के समर्थन में तथा इस काला कानून के विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
