मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के रामगिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने छापेमारी कर उद्भेदन किया तथा हथियार निर्माण में संलिप्त तीन लोगों को अवैध हथियार एवं सामग्री साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया गिरफ्तार लोगों में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब शामिल हैं। मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई की तथा खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई द्वारा खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई।छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया। हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके से सामानों सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 2,देसी कट्टा 1,गोलियां 6,बेस मशीन 5, 7.65 एमएम की अर्ध निर्मित पिस्टल 9 मैगजीन 9,ड्रिल मशीन 1,हेक्सा फ्रेम 3,हथौड़ी 4,अर्ध निर्मित मैगजीन 5,रेती 7,ड्रिल मशीन 1,स्प्रिंग 9,रेती 7,छेनी 5 बरामद की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
