बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार द्वारा किया गया l बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमिताभ प्रमाणिक, प्रभारी पदाधिकारी (बैंकिंग) विवेक सुगंध, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) संजीव कुमार, बैंकों के जिला समन्वयक तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे l बैठक में बैंकों के वार्षिक साख योजना तथा साख जमा अनुपात पर चर्चा हुई l उप विकास आयुक्त ने बैंकों को सरकारी योजनाओं से संबंधित लोन में तेजी लाने तथा साख जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया lसुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
