धरहरा (संवाददाता):नक्सल प्रभावित ईटवा पंचायत के पचरूखी गाँव के दो वार्ड मुसलाधार बारिश के पानी से छोटी गंगा मे तब्दील हो गई है।सनद रहे कि पचरूखी गाँव के वार्ड संख्या 10 एवं 14 मे 772 नाला जिसकी चौङाई 14 फीट थी यह नाला कुछ ग्रामीणों के अतिक्रमण करने के कारण इसकी चौङाई 2 फीट हो गई है जिसके कारण थोड़ी देर भी बारिश होने पर नाले का पानी सङक के साथ-साथ घरो मे भी प्रवेश कर जाता है,जिससे वार्ड नं 10 और 14 के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पङता है क्योंकि अगर रात को बारिश हो और एकाएक विस्तर के नीचे पानी भर जाए तो लोगो के रातो का नींद हराम हो जाता है।वहीं मंगलवार की रात हुई बारिश से वार्ड नं 10 मे योगेन्द्र मंडल का मिट्टी का घर गिर गया तो वहीं रोहित पासवान, सूरज पासवान,संजय पासवान, राजो तांती,रणविजय पासवान, राजो पासवान,प्रवीण पासवान, सूरज साह,संजय साह के घर और आंगन में नाले का पानी घुस गया जिससे घर छोटी गंगा मे तब्दील हो गया।वहीं ग्रामीणो ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा 772 नाला का अतिक्रमण कर लेने के कारण बारिश के दिनों में बारिश का पानी नाले से निकल कर सङक और घरो मे घुस जाता है।जिससे कि घर की स्थिति नारकिय बनी हुई है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
