कोरोना के 25 नए केस मिले,कुल संख्या 2712। गंगा रजक। मुंगेर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी कोरोना अपडेट के अनुसार जिले में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। जिसमें 13 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 25 नए पॉजिटिव के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2712 हो गई है। जबकि 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले वासियों के लिए राहत की बात यह है कि संक्रमित तेजी से ठीक हो कर घर लौट रहे हैं। अब तक कुल मरीजों में से 2475 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं।