शांतिपूर्ण ढंग से काली प्रतिमा विसर्जन कराने के जिला प्रशासन को धन्यवाद जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साहेब मलिक ने हसनपुर काली प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुंगेर डीएम रचना पाटिल, एसपी मानवजीत ढिल्लो ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा, एसडीपीओ नंद जी, लॉ एंड ऑर्डर एसपी संजय सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दलजीत झा, इंस्पेक्टर राजेश शरण, यातायात डीएसपी मनोज सिन्हा को धन्यवाद दिया। वहीं हसनपुर काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिर्जापुर बरदह शांति समिति के द्वारा सीताकुंड में आरती लेने के क्रम में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो• शहाब मलिक , पूर्व प्रमुख विभांशु निराला, पूर्व जिला पार्षद परवेज़ चाँद , जदयू सेवादल के समशाद मलिक, मो• जसीम उद्दीन, फ़िरोज़ समद , मास्टर मो• समशाद , मो• सोएब , मो• नजीमुद्दीन आदि मिलकर आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये।
48 घंटे बीतने पर भी पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश नहीं कर पाई सुनने के लिए क्लिक करें
विधानसभा चुनाव में नोटा की भी दिखी मजबूत उपस्थिति लोकतंत्र में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ईवीएम में नोटा का भी विकल्प दिया ।जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में नोटा ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। नोटा का इस्तेमाल करने में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे रहे तो तारापुर सबसे पीछे ।तारापुर में 1527 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2054 और मुंगेर विधानसभा क्षेत्र 3063 मतदाताओं ने ईवीएम पर नोटा का बटन दबाया ।नोटा में पड़े मत कई दलीय और निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक है ।पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने वाले मतदाताओं ने भी नोटा का विकल्प आजमाया ।मुंगेर में 13, तारापुर में 7 और जमालपुर में 18 पोस्टल मतदाता ने नोटा का इस्तेमाल किया।
मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी होने वाली रिपोर्ट में प्रत्येक दिन कोरोना के मरीज मिलने की बात सामने आते रहती है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति बिल्कुल लापरवाह नजर आ रहे हैं। सड़क पर चलने वाले 80 प्रतिशत लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। आज धनतेरस है। और लोग थनतेरस की खरीदारी करने में भूल चुके है। कि कोरोना जैसी कोई बीमारी भी हम लेके जा रहे है।
सवर्ण वोटों में बिखराव बनी मंत्री शैलेश कुमार की हार की वजह बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना का परिणाम मंगलवार की देर रात को सामने आया। जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर हुई ।शुरुआती रुझान से ही एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही थी। मतगणना के अंतिम परिणाम तक तीनों ही सीट पर रोमांचक संघर्ष हुआ। क्रिकेट के टी-20 मैच की तरह अंतिम चरण तक रोमांच बना रहा। सबसे चौंकाने वाला परिणाम जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से आया ।जमालपुर में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार लगातार चार बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे थे ।पांचवीं जीत के लिए एक बार फिर से वे चुनाव मैदान में थे। एनडीए गठबंधन और अपने काम की बदौलत शैलेश अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त भी नजर आ रहे थे ।उनके सामने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को महागठबंधन ने उम्मीदवार बनाया था ।वहीं लोजपा ने जिला परिषद उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह को उम्मीदवार बनाया था। शुरुआती कुछ चरण के बाद ही कांग्रेस उम्मीदवार ने जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया। प्रथम तीन राउंड की गिनती में शैलेश कुमार 477 मतों से आगे रहे। लेकिन चौथे राउंड में शैलेश कुमार कांग्रेस उम्मीदवार से 57 वोट से पीछे हो गए ।एक बार बढ़त बनाने के बाद फिर कांग्रेस उम्मीदवार ने शैलेश कुमार को कभी आगे नहीं होने दिया। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जहां महागठबंधन के कोर वोटर पूरी तरह से एकजुट रहे ।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने सवर्ण वोटों में भी जबरदस्त सेंधमारी की।
अतिथि शिक्षकों के आवेदन की जांच के लिए समिति का गठन मुंगेर विश्वविद्यालय ने अतिथि शिक्षकों के आवेदन की जांच को लेकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसके लिए कुल सचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है ।कुलसचिव ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता को बनाया गया है। जबकि डॉ प्रभाकर पोद्दार को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है ।आर एस कॉलेज तारापुर के शिक्षक डॉक्टर शाहिद राजा जमाल को इस समिति का सदस्य बनाया गया है ।उन्होंने बताया कि समिति को अतिथि शिक्षक के आवेदन की जांच कर रिपोर्ट 1 दिसंबर तक में जमा करना है।
धनतेरस पर बाजार में उमड़ा भीड़ पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज धनतेरस के साथ हो गया ।धनतेरस यानि सुख समृद्धि और संपन्नता का पर्व। इस दिन घर में नई वस्तु ,आभूषण आदि लाना शुभ माना जाता है। धनतेरस का स्वागत करने को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार है। लोग आज जमकर दीपावली का खरीदारी कर रहे हैं ।शहर का मुख्य बाजार रंग बिरंगी रोशनी और लाइटों से जगमग कर रहे हैं। बाजार और प्रतिष्ठानों को फूल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है । बाइक के खरीदारी भी काफी होने की संभावना है ।कोरोना संकट के बावजूद शहर में आभूषण ,बर्तन, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री भी खूब हो रही है।
