तीसरा राउंड तक में * मुंगेर विधानसभा मुकेश यादव RJD---4406 प्रणव यादव BJP-5613 शालिनी---1458 * तारापुर विधानसभा दिव्या प्रकाश RJD -6010 मीना देवी LJP-1357 मेवालाल चौधरीJDU-5181 *जमालपुर विधानसभा अजय कुमार सिंह Cong-5042 शैलेश कुमार JDU-5719 दुर्गेश सिंह LJP-970
मृतक अनुराग के परिजन से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री दुर्गा विसर्जन में जिला प्रशासन के बर्बरता पूर्ण रवैये तथा पुलिस की गोली से एक बालक अनुराग पोद्दार की मौत हो गई थी ।आज उनके शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके बेकापुर स्थित आवास पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह मुंगेर के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे ।अनुराग के परिजनों से मिलकर श्री यादव ने कहा कि अनुराग की मौत से हम सभी राजद परिवार पूरी तरह से मर्माहत हैं ।इस दुःख की घड़ी में हम और हमारी पार्टी के सभी लोग पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।जो भी घटना में दोषी है ,उन्हे बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग किया तथा मृत परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं 25 लाख मुआवजा की भी मांग किया।साथ हीं साथ 10 नमंबर के बाद हमारी सरकार बनेगी और इस घटना में जो भी दोषी अधिकारी होगें इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करेगें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ,नरेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष संजय पासवान,मुन्ना सिंह, प्रो विनय कुमार सुमन,प्रधानमहासचिव बमबम यादव ,जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ,श्रीकांत यादव,दिनेश यादव ,राजाराम गुप्ता सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल मौजूद थे।
तारापुर प्रखंड से रमन सक्सेना की रिपोर्ट फसल सिंचाई के लेकर नया ट्रांसफार्मर का निर्माण कराया गया बता दें कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में फसल सिंचाई को लेकर बिजली के द्वारा मोटर से सिंचाई करने के लिए नया पोल वे ट्रांसफार्मर का निर्माण कराया गया और बताते चलें कि बहियार में नया पोल वे तार का निर्माण कराया जाएगा मोबाइल बानी के लिए तारापुर प्रखंड से रमन सक्सेना की रिपोर्ट विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हवेली खड़गपुर के अग्रहण गांव में सरकार का योजना हर घर जल हर घर नल विफल हो रहा है लोगों ने बताया कि पानी सप्लाई किसी के घर में जाता है और किसी के घर में नहीं जाता है जिसके कारण से वहां के निवासी इस योजना का विरोध कर रहे हैं
हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड में दबंगों ने सरकारी पुल को तोड़कर ग्रामीण नाला को बंद कर दिया ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है लिखित शिकायत नजदीकी थाना शामपुर को दिया गया है
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का आज 145 वां जयंती है जिसे पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है
पुलिस के राजनीतिकरण से दो पहिए कि सरकार कटघरे में । लहकते मुंगेर ने चुनाव आयोग को झकझोरा। गंगा रजक मुंगेर। मुंगेर में बदलते समीकरण के बीच डीआईजी मनु महाराज ने मोर्चा संभाल लिया है तथा स्वयं सेना के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। इसके बावजूद लगते दिल को ठंडा करने में प्रशासन नाकाम है। राजनीति की ऐसी गहरी पैठ ने पुलिस प्रशासन को जकड़ लिया कि दो पहिए की सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। जो राजनीति के लिए कोढ़ है। बताते चलें कि चुनाव के बीच दुर्गा पूजा का आयोजन था। जिसमें विसर्जन के दौरान दिनांक 26 अक्टूबर को गोली से एक व्यवसायिक पुत्र की मौत हुई। जिसका आरोप जनता पुलिस पर लगा रही है और मामला इतना उबला कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं अन्य ने इस घटना का जिक्र जलियांवाला बाग से कर दिया और जनरल डायर तक का जिक्र कर दिया। साथ ही पूरा मामला पूरे भारत के मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा तथा चुनाव होने के कारण काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार मुंगेर में डीआईजी मनु महाराज पहले आए और अपना प्रशासन का सिक्का लोगों के बीच जमाया तथा पटना में उत्कृष्ट कार्यों के बाद मुंगेर में भी उत्कृष्ट कार्य करने लगे पुनः बाद में एसपी लिपि सिंह ने लखीसराय से मुंगेर आकर कार्यभार संभाला प्रशासनिक कार्यविधि के बीच इन दोनों में मनमुटाव भी रहा। जिसके कारण मनु महाराज कदम पीछे किया और एसपी की प्रशासनिक कार्य अच्छी रही, लेकिन अवैध शराब बिक्री,जुआ अवैध लॉटरी बंद कराने में एसपी नाकाम रहे। इस बीच कई आरोप भी लगे और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की पुत्री एसपी लिपि सिंह होने के कारण राजनीतिक के साथ प्रशासनिक दबाव भी लिपि सिंह का रहा। ऐसे कार्य विधि से नीतीश की सरकार और दो पहिए की सरकार दोनों हमाम के कटघरे में खड़े हो गये । चुनाव ने इस कदर मुंह मोड़ा की मुंगेर में हिंदू वोटरों ने ही चुनाव बहिष्कार किया । जिसके कारण भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। प्रशासनिक राजनीतिक कारण के कारण आज पूरे हिंदुस्तान में मुंगेर की घटना राजनीतिक सुर्खियां है। सरकार को यदि या आयोग को यदि यही कार्य घटना के बाद कर लेना था । जिससे आज का यह घटना नहीं घटती पुलिसिया राजनीति करण होने के कारण सरकार पर जो कलंक लगा है यह अब नहीं मिट सकता है, क्योंकि यह हाल आज पूरे भारत में है और आगजनी की घटना नहीं घटती भाजपा की सरकार कटघरे में हैंं। बताते चलें कि पूरे घटनाक्रम पर सीएम, डिप्टी सीएम और आरसीपी सिंह मौन हैंं। यह चर्चा आम जनों के जुबान पर है।
मुंगेर बिग ब्रेकिंग मुफसिल थानाध्यक्ष और बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष को 26 को हुए मामले को लेकर किया गया लाइन हाजिर । डीएम राजेश मीणा ने दी जानकारी । डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गोली कांड मामले की जांच भागलपुर और गया के उच्च स्तरीय अधिकारी करेंगे।
खबर है मुंगेर से चुनाव आयोग के आदेश पर मुंगेर के एसपी एवं डीएम को हटाया गया मुंगेर में कई जगहों पर आगजनी का घटना एवं तोड़फोड़ किया गया है
