हवेली खरगपुर के शामपुर थाना प्रभारी ने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा उन सभी छठ घाटों का दौरा किया जहां पर छठ मां के मूर्ति बैठाया गया था मूर्ति विसर्जन को लेकर पूजा समिति से मिला और उन्हें कहा गया कि जल्द से जल्द मूर्ति विसर्जन कर ले किसी प्रकार का डीजे या भीड़ भार नहीं होना चाहिए सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें शांतिपूर्ण विसर्जन कर दें अन्यथा जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेंगे उन पर कानून करवाई किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। शनिवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व की समाप्ति हुई। पर्व संपन्न होने के साथ ही लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । कोविड 19 के कारण इसबार अधिकांश लोग अपने घरों में ही घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
हवेली खरगपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा बिहार प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार मुंगेर जिला अध्यक्ष आलोक पंडित पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार एवं तमाम साथियों के सहयोग से आस्था के सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर नारंगी एवं टाभा का वितरण संघ द्वारा किया जा रहा है सहयोगी साथी मृत्युंजय सिंह प्रेमजीत कुमार चंदन कुमार सोनू कुमार राजीव कुमार विदेशी सिंह बालमुकुंद सिंह रामाशिष इत्यादि
मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर राजद की तीखी प्रतिक्रिया बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला राजद के और उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रो विनय कुमार सुमन ,अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो साहेब मलिक, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं पूर्व जिला छात्र राजद के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा है कि मेवालाल पर केस नंबर 4/ 2017 के तहत नौकरी नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली एवं भवन निर्माण में बरती गई अनियमितता के तहत केस दर्ज होने तथा कई जांच एजेंसियों द्वारा उसे दोषी ठहराए जाने के बावजूद उसे जदयू से उम्मीदवार बनाना एवं जीतने पर शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन करना यह इस बात का घोतक है कि मेवालाल एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कहीं ना कहीं घोटाला में सहभागिता है ।ज्ञात हो कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर की स्थापना के समय ही नीतीश कुमार ने मेवालाल चौधरी को सबौर कृषि विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति बनाया था। नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धांधली के कारण उस समय के वर्तमान राज्यपाल महामहिम रामनाथ कोविंद के आदेशानुसार बिहार सरकार ने मेवालाल के विरुद्ध केस दर्ज किया था ।केस दर्ज होने के बाद जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नीतीश कुमार ने उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। महबूब आलम की कोर्ट ने मेवालाल पर लगाए गए आरोपों की सुनवाई करते हुए उसे दोषी पाया था । ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव में न सिर्फ उम्मीदवार बनाया बल्कि जीतने पर उसे शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा कर उसे पुरस्कृत करने का काम किया। कल रात्रि में मेवालाल मुख्यमंत्री से मिलने गए तो राजनीति गलियारों में यह कयास लगाया जा रहा था कि मेवालाल अपने पद से इस्तीफा दे देंगे ।पर आज 12:30 वह सचिवालय जाकर पदभार भी ग्रहण कर लिया फिर किस दबाव में 3:00 बजे मेवालाल से इस्तीफा कराया गया। इसका जवाब बिहार के मुख्यमंत्री से मांगते हुए जिला राजद मुंगेर ने नीतीश कुमार से अभिलंब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात की है। जिससे कि मेवालाल को बचाने के लिए नीतीश कुमार द्वारा जांच एजेंसियों पर दबाव नहीं बनाया जा सके ।
नरेश आनंन्द की रिपोर्ट करहरिया दक्षिण पंचायत के कृषक प्रमोदकुमार सिंह ने आप बिति बताया
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के चांद वाली अस्थान के निकट ऑटो ड्राइवर के आपा खो जाने के कारण ऑटो पलटी मार दिया जिसमें 3 यात्री घायल हो चुके हैं सभी बनबसा गांव निवासी हैं सभी को खड़कपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया
हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में छठ पूजा लेकर जोरों से तैयारी में लग चुके हैं कई स्थानों पर साफ सफाई अभियान शुरू हो चुका है कई तालाब पर सजावट का काम शुरू हो चुका है आज कद्दू भात है बच्चे में काफी उत्साह देखा गया सुबह उठकर घर घर जाकर जिसके यहां कद्दू का पेड़ था उसके यहां से कद्दू मांग कर घर लाया उसके बाद पूजा पाठ किया गया करोना महावारी को देखते हुए छठ घाट पर व्यवस्था किया गया है बिहार में छठ पूजा को बड़का पर्व के नाम से भी जाना जाता है इस पूजा में काफी नियमों का पालन करना पड़ता है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह
