मुंगेर। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। शनिवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व की समाप्ति हुई। पर्व संपन्न होने के साथ ही लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । कोविड 19 के कारण इसबार अधिकांश लोग अपने घरों में ही घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।