विधानसभा चुनाव में नोटा की भी दिखी मजबूत उपस्थिति लोकतंत्र में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ईवीएम में नोटा का भी विकल्प दिया ।जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में नोटा ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। नोटा का इस्तेमाल करने में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सबसे आगे रहे तो तारापुर सबसे पीछे ।तारापुर में 1527 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जबकि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2054 और मुंगेर विधानसभा क्षेत्र 3063 मतदाताओं ने ईवीएम पर नोटा का बटन दबाया ।नोटा में पड़े मत कई दलीय और निर्दलीय उम्मीदवारों से अधिक है ।पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने वाले मतदाताओं ने भी नोटा का विकल्प आजमाया ।मुंगेर में 13, तारापुर में 7 और जमालपुर में 18 पोस्टल मतदाता ने नोटा का इस्तेमाल किया।
