कृषि बिल के विरोध एवं किसान आंदोलन के समर्थन में राजद सहित महागठबंधन द्वारा आहूत मानव श्रृंखला के तहत मुंगेर के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय के नेतृत्व में तेलिया तालाब मिल्की चक चौपटिया पर हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं किसान मजदूर छात्र मानव श्रृंखला में भाग लिया इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान जिला राजद मुंगेर के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन महानगर राजद के अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मलिक पंचायती राज के प्रदेश महासचिव निशिकांत यादव विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद Kili yaar छात्र राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राजू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार रवि पंचायती राज के जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार जिला राजद के पूर्व महासचिव कुंदन यादव विकास यादव सरवन यादव भी शरीक हुए इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विजय कुमार विजय ने कहा की किसान विरोधी बिल जब तक वापस नहीं ले लिया जाता तब तक किसान आंदोलन को समर्थन राजद करते रहेगी बिहार में हत्या लूट अपहरण बलात्कार की घटनाएं रोज बढ़ रही है पर डबल इंजन की सरकार सोई हुई है यह बिहार का दुर्भाग्य है की सबसे बड़ी पार्टी विपक्ष में एवं तीसरे नंबर की पार्टी सरकार में बनी हुई है और नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते हैं जो उन्हें शोभा नहीं देता बिहार में महा जंगलराज कायम है

1 फरवरी से आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने में अनुमंडल प्रशासन सक्षम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को टीका दिया जा रहा है कोविड-19 का सुनने के लिए क्लिक करें

विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

धरहरा (संवाददाता):नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए धरहरा थाना के पदस्थापित एस आई भवेश कुमार की शहादत दिवस मनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।शनिवार को धरहरा के गाँधी मैदान में शहीद एस आई भवेश कुमार की शहादत पर श्रद्धाजंली अर्पित कर एक दिवसीय फुटबॉल मैंच का आयोजन किया जाएगा।जिसमे एलेवन स्टार जमालपुर बनाम मुंगेर के बीच फुटबॉल मैंच खेला जाएगा।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि धरहरा थाना मे पदस्थापित एस आई भवेश कुमार बहुत जाबांज दारोगा थे,वे अपने अदम्य साहस के साथ नक्सलियों को मुहतोड़ जबाब देते हुए शहीद हुए थे हमलोग हर वर्ष शहादत दिवस पर एक छोटा-सा आयोजन कर उनकी साहस को,उनके पराक्रम को याद करते हुए उन्हें नमन करते है।थानाध्यक्ष ने शहीद भवेश की शहादत दिवस मे लोगो से आने की अपील कर जांबाज दारोगा को श्रद्धांजलि देने की बात कही ।

कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमतावर्धन में आईईसी / बीसीसी प्रशिक्षण कारगर : सीएस - स्वास्थ्य कर्मियों को चार समूह बनाकर दी गई प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, फोक और सोशल मीडिया के बारे में जानकारी -संचार माध्यम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, फोक मीडिया और सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं स्वास्थ्यकर्मी मुंगेर, 29 जनवरी| कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में उठ रही भ्रांतियों को दूर करने में मीडिया के विभिन्न आयामों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमतावर्धन करना जरूरी है। इनके क्षमतावर्धन के लिए सीफार( सेंटर फॉर एडवोकेसी एन्ड रिसर्च) के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित आईईसी/बीसीसी प्रशिक्षण शिविर काफी कारगर सिद्ध होगा । उक्त बातें मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती ने शुक्रवार को जिले के एक होटल में जिले के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारियों के संचार क्षमतावर्धन के लिए आयोजित आईईसी / बीसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रज़ी, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी मोबिलाइज़र निखिल राज, डीटीएल केयर डॉ. अजय आर्य, सीफार नेशनल और स्टेट टीम के अधिकारी सहित जिले भर से आए प्रखंड हॉस्पिटल मैनेजर और ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सीफार का प्रयास काफी सराहनीय- प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद सभी बीएचएम और बीसीएम को सम्बोधित करते हुए डीपीएम नसीम रज़ी ने कहा कि अपना संसाधन लगाकर आप लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सीफार का यह प्रयास काफी सराहनीय है। आप लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि आप लोग इस प्रशिक्षण शिविर से मीडिया के विभिन्न आयामों जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, और सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करते हुए कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में पनप रही भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक कर सकें । सीफार स्टेट टीम के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर रणविजय कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आए बीएचएम और बीसीएम का स्वागत करते हुए उन्हें आईईसी/बीसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराया। आईईसी का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं - इस अवसर पर सीफार नेशनल टीम से आए नदीम अहमद ने आईईसी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसका पूर्ण रूप इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन है। इसके चार संचार माध्यम है जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रूप में टेलीविजन और रेडियो, प्रिंट मीडिया के रूप में न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन, फोक मीडिया के रूप में नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया के रूप में फेसबुक, वाट्सएप और यूट्यूब| इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं । इसके बाद उन्होंने बीसीसी बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन और एसबीसीसी सोशल बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीसिफार के असिस्टेंट स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत कुमार ने कोविड वैक्सीनेशन को ले सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीफार नेशनल टीम से आई आरती धर ने स्वास्थ्य कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में रेडियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनके अलावा वे सीसिफार स्टेट टीम से आए स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (कांसलटेंट) अनीस उर रहमान ने प्रिंट मीडिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही फोक मीडिया के रूप में नुक्कड़ नाटक के बारे में वाराणसी से आये अजय कुमार और ज्योति कुमारी ने नुक्कड़ नाटक की कि बारीकियों से अवगत कराया । इस अवसर पर ग्राम वाणी / मोबाइल वाणी से दीपक जी और रेडियो रिसर्च स्टेशन से आये रोहित जी ने कम्युनिटी रेडियो, एफएम रेडियो के बेहतर इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य य कर्मियों की कि चार अलग-अलग टीम बनाकर मीडिया के चार अलग- अलग माध्यम फोक, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया के ग्रुप को अनीस उर रहमान खान और रंजीत कुमार, फोक मीडिया के ग्रुप को अजय जी और ज्योति कुमारी, मीडिया के रूप में रेडियो के ग्रुप को आरती धर और दीपक कुमार और सोशल मीडिया सहित ऑडियो- वीडियो ग्रुप को नदीम ने लीड करते हुए प्रोजेक्ट के अनुसार प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी चारों चारो ग्रुप के सदस्यों ने प्रोजेक्ट तैयार कर सीफार टीम के सामने प्रस्तुत किया।

बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 1 से संवाददाता रविंद्र कुमार प्रजापति ने मेरा मुखिया कैसा हो इस कार्यक्रम के तहत मोहम्मद तसव्वर आलम का साक्षात्कार लिए। जिसमे मोहम्मद तसव्वर आलम ने बताया कि उनके गाँव के पंचायत का मुखिया अच्छी छवि का होना चाहिए। मुखिया ऐसा हो जो गाँव का विकास कर सके, गाँव में होने वाली समस्याओं का निवारण कर सके और गाँव के गरीब और बेरोजगारों के लिए रोजगार की सुविधा उपलब्ध करा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओ का कोई भी लाभ गाँव के नागरिकों को नहीं मिल रहा है। इसका लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचने का मुख्य कारण बिचौलिया और अमीर व्यक्ति है, जो इसका लाभ ले लेते हैं

वैक्सीनेशन चाचा भतीजा का नुक्कड़ नाटक के सुरक्षा को सुनें

नाहीं तो कोरोना बन जैतो घर जमाई

कोरोना के दो टीके और आवश्यक सावधानी आपके जीवन को सुरक्षित बनाती है।