धरहरा (संवाददाता):नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए धरहरा थाना के पदस्थापित एस आई भवेश कुमार की शहादत दिवस मनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।शनिवार को धरहरा के गाँधी मैदान में शहीद एस आई भवेश कुमार की शहादत पर श्रद्धाजंली अर्पित कर एक दिवसीय फुटबॉल मैंच का आयोजन किया जाएगा।जिसमे एलेवन स्टार जमालपुर बनाम मुंगेर के बीच फुटबॉल मैंच खेला जाएगा।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि धरहरा थाना मे पदस्थापित एस आई भवेश कुमार बहुत जाबांज दारोगा थे,वे अपने अदम्य साहस के साथ नक्सलियों को मुहतोड़ जबाब देते हुए शहीद हुए थे हमलोग हर वर्ष शहादत दिवस पर एक छोटा-सा आयोजन कर उनकी साहस को,उनके पराक्रम को याद करते हुए उन्हें नमन करते है।थानाध्यक्ष ने शहीद भवेश की शहादत दिवस मे लोगो से आने की अपील कर जांबाज दारोगा को श्रद्धांजलि देने की बात कही ।
