धरहरा(संवाददाता):धरहरा प्रखंड के छः पंचायतो मे होने वाली प्राथमिक कृषि शाख सहयोग समिति के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।नामांकन के पहले दिन ओङाबगीचा पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन करवाया।प्रखंड विकास पदाधिकारी डां प्रभात रंजन ने बताया कि धरहरा प्रखंड के छः पंचायतो मे पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव होना है,जिसमे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 फरवरी को पैक्स चुनाव को लेकर मतदान होना है जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
पैक्स चुनाव 2021 को लेकर के आज पहला दिन 4 पैक्स अध्यक्षों ने किया नामांकन जानकारी के अनुसार संग्रामपुर प्रखंड के 4 पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर के आज दीदारगंज पंचायत के 2 पैक्स अध्यक्ष एवं दुरमटटा पंचायत के 2 पैक्स अध्यक्ष ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया
राजद राज्य कमिटी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर देश व्यापक किसान आंदोलन के समर्थन में एवं केंद्र सरकार की किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस 30,जनवरी को प्रस्तावित राज्य व्यापी मानव शृंखला निर्माण के तहत मुंगेर भागलपुर सीमा घोरघट पुल से लेकर वरियारपुर,नौवागढी,तेलिया तालाब, सफियाबाद,हेरूदियारा होते हुए मुंगेर सीमा स्थित एन एच 80 पर दिन के 12:30 बजे से 1 बजे तक अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ़ मुकेश यादव राजद के पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय युवा राजद महासचिव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मानव शृंखला का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में किसान विरोधी काला कानून के विरोध में एवं किसान आंदोलन के समर्थन में अपार समर्थन मिला जिसके माध्यम से किसान विरोधी काला कानून के वापस लो एवं आन्दोलनकारी किसानों पर अत्याचार करना बंद करो का नारा भी लगाया गया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जब तक किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेता है तबतक हम आन्दोलनरत किसान भाईयों के समर्थन में खड़े रहेंगे।वही राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने कहा की गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के ट्रेकटर रैली को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं आर एस एस के लोगों द्वारा लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराया गया किसानों को बदनाम करने काम किया गया ।वही प्रवक्ता मंटू शर्मा ने कहा की जब तक किसानों के माॅगों पर तीनों कृषि विल वापस नही होगा राजद चरणबद्ध आंदोलन करता रहेगा । मानव शृंखला में राजद जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू,प्रदेश सचिव दिनेश यादव ,विरेश कुमार,किसान जिला अध्यक्ष संतोष यादव,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव, नागेश्वर यादव, कांग्रेस नेता प्रो देवराज सुमन ई रोहित मनी भुषण, मो कमाल,मो जाहिद,छात्र राजद के राज,प्रेम सागर,गौतम,पंचायती राज जिला अध्यक्ष विजय यादव, प्रतिमा चौरसिया सहित हजारों लोगों शामिल हुए ।
"खालिस्तान समर्थक भाजपाई दीप सिद्धू के प्रतिरूप का एनसीपी ने किया सांकेतिक ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट" एक उच्चस्तरीय साज़िश के तहत किसानों के ट्रेक्टर मार्च की एक टुकड़ी को खालिस्तान समर्थक भाजपाई दीप सिद्धू के नेतृत्व में लाल किला ले जाया गया ताकि किसान आंदोलन को देश-दुनिया में बदनाम किया जा सके। उपर्युक्त खुलासा दीप सिद्धू का भेष धरे कलाकार ललन कुमार ने शहीद अनुराग चौक पर सांकेतिक ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट के दौरान किया। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस सांकेतिक ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट में दीप सिद्धू बने कलाकार ललन कुमार ने कबूल किया कि किसान आंदोलन बदनाम होने से ना सिर्फ मोदी सरकार का टेंशन समाप्त होगा बल्कि अडानी-अंबानी का भी देश की कृषि अर्थव्यवस्था पर कब्जा करने का सपना पूरा होगा। ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट के दौरान एनसीपी नेता संजय केशरी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश के किसानों की बलि ले रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक किसानों के सबसे बड़े मसीहा शरद पवार किसानों के साथ खड़े हैं तब तक मोदी सरकार और अडानी-अंबानी का साज़िश सफल नहीं हो सकता है। अंतर्जातीय अन्तर्धर्मीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को मोदी सरकार किसी भी कीमत पर विफल करना चाह रही है। खालिस्तान समर्थक भाजपाई दीप सिद्धू के सांकेतिक ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट कार्यक्रम में वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, दयानंद यादव, मो० तनवीर अख्तर, आजाद शर्मा, पप्पू मंडल, मोनू सिन्हा, शंकर यादव एवं रितिकेश बिन्द सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड एवं कनकनी धूप निकलने से लोगों को मिल रही है राहत विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092717 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
शनिवार को कार्यशाला आयोजन कर जीविका द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के विषय में विस्तार रूप से जानकारी दी गई इसके मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मुंगेर थे इस मौके पर उन्होंने कहा जीविका दीदी को बड़ी से बड़ी लोन दी जा सकती है वह अपना आत्मनिर्भर बन रही है इसलिए सरकार उन्हें सहयोग करने में पीछे नहीं रहेगी आज जो विभागीय निर्देशानुसार 468 स्वयं सहायता समूह को 29 करोड़ 60 लाख रुपए कई जीविका दीदी के खाते में दिया गया यह सराहनीय बात है और जीविका दीदी की मेहनत रंग लाई है इस मौके पर एलडीएम मुंगेर डीडीएम नवाद एवं जीविका के डीपीएम मुंगेर मुख्य रूप से उपस्थित थे
आज सदर प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना ग्रामीण की सभी सेविका सहायिका बहनों ने करो ना से बचने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण लगवाई इसमें सदर प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों से आई सेविका दीदी ने एवं सहायिका दीदी टीकाकरण ली और बताएं कि यह टीकाकरण सभी ग्रामीण को भी लेना है
राशन कार्ड से वंचित वार्ड नंबर 5 के संतोष कुमार जो मजदूर एवं नाई का काम कर अपने अपने परिवार का भरण पोषण कर गुजारा कर रहा है
संग्रामपुर संवाददाता आज संग्रामपुर प्रखंड मे मैं मकनपुर के समीप राजद कार्यकर्ता के द्वारा मानव श्रृंखला का किया गया आयोजन
