बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 1 से संवाददाता रविंद्र कुमार प्रजापति ने मेरा मुखिया कैसा हो इस कार्यक्रम के तहत मोहम्मद तसव्वर आलम का साक्षात्कार लिए। जिसमे मोहम्मद तसव्वर आलम ने बताया कि उनके गाँव के पंचायत का मुखिया अच्छी छवि का होना चाहिए। मुखिया ऐसा हो जो गाँव का विकास कर सके, गाँव में होने वाली समस्याओं का निवारण कर सके और गाँव के गरीब और बेरोजगारों के लिए रोजगार की सुविधा उपलब्ध करा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओ का कोई भी लाभ गाँव के नागरिकों को नहीं मिल रहा है। इसका लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचने का मुख्य कारण बिचौलिया और अमीर व्यक्ति है, जो इसका लाभ ले लेते हैं
