Transcript Unavailable.
खाटू श्याम महाराज जी का रथ यात्रा का किया गया आयोजन खगड़िया जिला के गोली प्रखंड के अंतर्गत रथ यात्रा निकाला जा रहा है
आगजनी की घटना में 3 घर जलकर हुआ राख खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत के छोटी सिसवा गांव में आगजनी की घटना में 3 घर जलकर हुआ स्वाहा मेरी प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है लेकिन आगजनी की घटना में तीन घर जलने की सूचना मिल रही है वहीं की घटना सुनते ही अग्निशामक वाहनों के द्वारा आग पर काफी मशक्कत करने के बाद काबू पा लिया गया लेकिन कई व्यक्तियों के घर जलकर स्वाहा हो चुका है खगड़िया मोबाइल न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा जी के सौजन्य से मेडिकल जांच शिविर का आयोजन शिशु संस्कार भारती स्कूल के प्रांगण में आज दोपहर 2:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक लगाया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों ने भाग लेकर अपनी अपनी हेल्थ चेकअप करवाएं मुंगेर जिले के जिला स्कूल के पीछे डॉ आशीष अग्रवाल जी के द्वारा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया
प्रशिक्षुओं को किया गया प्रशिक्षित सुनने के लिए क्लिक करें
अंकित चौधरी
सदर प्रखंड के टीका रामपुर पंचायत , के जयमंगल पासवान टोला में बुधवार को भीषण आग लग गई जिसमें लगभग 40 घर जलकर खाक हो गई वहीसदस्य मिली जानकारी अनुसार हवा इतनी तेज थी कि घर जलने में तनिक भी देर नहीं लगी चापाकल के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया गया ग्रामीणों द्वारा पर संभव नहीं हुआ देखते ही देखते सभी घर जलकर खाक हो गए इस अग्नि कांडमें एक बच्ची की झुलस जाने की खबर मिली है गोरेलाल पासवान की छोटी कुमारी नामक बच्ची आग में झुलस जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई
• स्वास्थ्य मंत्री ने 37 ट्रू-नेट मशीन का किया लोकापर्ण • निक्षय पोषण योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए आईवीआरएस के पायलट की शुरुआत • राज्य के टीबी अस्पतालों में रिक्त पदों पर होगी बहाली पटना/ 24, मार्च: हर वर्ष 24 मार्च विश्व यक्ष्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष के विश्व टीबी दिवस की थीम ‘द क्लॉक इज टीकिंग’ रखी गयी है. यह थीम सही अर्थों में तात्कालिकता को दर्शाता है और टीबी को खत्म करने के वादों को पूरा करने के लिए विश्व के पास कम समय शेष होने का बोध कराता है. अधिक से अधिक टीबी रोगियों की पहचान एवं उनके ईलाज में सभी का सहयोग टीबी उन्मूलन का मूलमंत्र है. उक्त बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने बुधवार को शहर के एक होटल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही. 37 ट्रू नेट मशीन का लोकापर्ण: कार्य्रकम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय सहित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार एवं अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष पराशर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की. साथ ही मंगल पाण्डेय ने राज्य के लिए 37 ट्रू-नेट मशीन का लोकार्पण और निक्षय पोषण योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए आईवीआरएस के पायलट की शुरुआत की. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सहित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों ने राज्य के टीबीफैक्ट शीट का भी विमोचन किया. वर्ष 2025 तक लक्ष्य करना है प्राप्त: इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि टीबी वर्तमान में सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है. भारत में टीबी के मामले विश्व में सबसे अधिक है. पूरे विश्व की तुलना में भारत में 27% टीबी के मरीज हैं. वहीं टीबी के कारण देश में प्रत्येक साल 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है. इस दिशा में मजबूत इच्छाशक्ति और संकल्प दिखाते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2025 तक टीबी से मुक्त करने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है, जिसे वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत प्राप्त करने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया इसको लेकर बिहार में भी कई प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों की प्रभावी पहचान के लिए राज्य भर में 70 सीवी-नेट मशीन हैं एवं अब 37 ट्रू-नेट मशीन भी राज्य को उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज तक टीबी रोगियों की जाँच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही टीबी अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी हो पूरा करने के लिए सभी एसटीएस एवं एसटीएलएस के खाली पदों पर नई नियुक्ति जल्द ही पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों के नोटिफिकेशन को बढ़ाने के लिए किसी आम व्यक्ति, निजी अस्पतालों एवं प्रैक्टिसनर को टीबी रोगियों की जानकारी देने पर 500 रूपये एवं उनके दवाओं के कोर्स खत्म होने पर पुनः 500 रूपये की प्रोत्साहन राशी भी दी जा रही है. साथ ही एमडीआर-टीबी के नोटिफिकेशन में 1500 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. वहीँ टीबी रोगियों के उनके ईलाज के दौरान उनके बेहतर पोषण के लिए प्रति माह 500 रूपये की धनराशि भी दी जा रही है.
बुधवार 24 मार्च को मुंगेर जिले के राजद कार्यकर्ताओं 23 मार्च को युवा राजद के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में जिस तरह से नीतीश सरकार के प्रशासन द्वारा राजद नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया तथा विधानसभा के अंदर घुसकर राजद विधायकों पर लाठी-डंडे एवं महिला विधायकों के साथ बदसलूकीकिया गया इन सभी मुद्दों को लेकर 24 तारीख को राष्ट्रीय जनता दल के साथियों द्वारा मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फूंका गया पुतला दहन के लिए राजद कार्यालय से रैली निकाली गई और चौक चौराहे पर घुमाते हुए राजीव गांधी चौक पर पुतला का दहन कया किया गया इसमें राजद कार्यकर्ता द्वारा नारेबाजी भी की गई नीतीश कुमार तेरी हिटलर शाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी नहीं चलेगी इस तरह से नारेबाजी भी कर रहे थे पुतला दहन कार्यक्रम के नेतृत्व संयुक्त रूप से नरेश यादव राज्य परिषद सदस्य, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सुमन, संजय पासवान ,मीडिया प्रभारी सह महासचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु, मो आसिफ, युवा अध्यक्ष आदर्श राजा, ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, शशि शशि कुमार लालू, मनीष यादव, बमबम यादव, इत्यादि दर्जनों आरजेडी नेता मुख्य रूप से मौजूद थे
पुलिस के सहारे बेरोजगारों की आवाज दबाना चाहती है नीतीश सरकार उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के युवा राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार प्रदेश सचिव दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष मंटू शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा आज महान समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया जीके जयंती पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बेरोजगारी सहित बिहार में बढ़ते अपराध शिक्षकों के साथ अन्याय संविदा कर्मियों को अस्थाई करण को लेकर बढ़ती महंगाई एवं संवेदनहीन सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया क्योंकि महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था कि जब सड़क शांत हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगा आज इस कथनी को बिहार के मौजूदा नीतीश सरकार ने पुलिस के माध्यम से लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई आज पटना में राजद के द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने किया इस शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को नीतीश सरकार के द्वारा पुलिस के बल पर रोकने की कोशिश की गई जबकि राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के नेता बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व से प्रस्तावित विधानसभा मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से लेकर चल रहे थे इसके बावजूद बिहार के पुलिस द्वारा इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई जबकि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शालीनता का परिचय देते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे इसी बीच बिहार पुलिस के द्वारा शांति मार्च को रोकने की कोशिश की गई पानी की बौछारें सहित पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया साथ ही साथ पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पथराव भी किया गया जिसमें हमारे कई नेता एवं कार्यकर्ताओं को चोटे आई है इससे यह साफ जाहिर होता है कि बिहार के मुखिया नितीश कुमार सत्ता के नशे में चूर हैं आज जहां प्रदेश में युवा बेरोजगार है किसान भुखमरी के कगार पर है नौकरी पेशे वाले लोग सरकार की नीतियों से डरे और सहमे हैं इस परिस्थिति में हमारे आदरणीय नेता तेजस्वी यादव ने लोगों की आवाज बन बिहार सरकार का नींद खोलने के लिए शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे लेकिन इस संवेदनहीन सरकार को लोगों के दुख दर्द में शामिल ना हो कर सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने का चिंता रहती है शांतिपूर्ण सभी विरोध प्रदर्शन को करने वाले तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा एवं सत्तारूढ़ दल के नेताओं के द्वारा अपराधी एवं गुंडा कहा जाता है जिसकी राष्ट्रीय जनता दल कठोर शब्दों में निंदा करती है ऐसा लगता है कि प्रदेश में जनता की चुनी हुई नहीं राजतंत्र सहित हिटलर शाही की सरकार है जब जब लोग अपनी पीड़ा को लेकर सरकार से वह लगाते हैं तो सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा गुंडा एवं अपराधी कहा जाता बिहार सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए एवं विरोधी दलों के द्वारा आम लोगों की आवाज ना उठाया जाए इसके लिए विधानसभा में एक नया सशस्त्र पुलिस अधिनियम लागू कराने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है जिसमें पुलिस को यह अधिकार दिया जा रहा है की बिना वारंट के किसी को गिरफ्तार कर सकती है साथ ही साथ बिना वारंट के किसी के घर की तलाशी भी लेने की पुलिस को अधिकार दिया जाता है इसका राष्ट्रीय जनता दल सहित तमाम विपक्षी दल एवं बिहार के बुद्धिजीवी एवं समाजिक संगठनों द्वारा गैर संवैधानिक कहा जा रहा है हम मांग करते हैं कि बेरोजगारी के लिए शांतिपूर्ण मार्च में पुलिस द्वारा जो बर्बरता पूर्ण कारवाई किया गया है उसकी जांच क्या दोषी पुलिस अधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया जाए
