*एनसीपी ने फूंका बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक की प्रति* पहले से बेलगाम पुलिस को पूरी तरह से बेलगाम करते हुए बिहार में पुलिसिया राज लाने के उद्देश्य से लाये गये विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 को एनसीपी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अनुराग चौक पर विधेयक की प्रति को जलाते हुए कहा। उन्होंने इसे काला विधेयक करार देते हुए कहा कि इसके कारण पुलिस बिना वारंट ना सिर्फ किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है बल्कि उस पुलिसकर्मी के कुकृत्य को अदालत में बिना राज्य सरकार की सहमति के चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि जब अभी पुलिस किसी भी बेगुनाह को शराब या अवैध हथियार सटाकर जेल भेज रही है तो विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के कानून बन जाने से पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो जाएगी और बिहार में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगी विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या जब प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मुंगेर 23,मार्च। मुंगेर जिला राजद कार्यालय में आज देश के महान समाजिक, राजनीतिक विचारक,चिंतक, स्वर्गीय डॉ राम मनोहर लोहिया का 111वी जयंती सह-शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत दिवस समारोह जिला अध्यक्ष डाo देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने लोहिया जी के जयंती समारोह पर कहा कि लोहिया जी विश्व नागरिकता का सपना साकार करना चाहते थे।उनकी सोच किसी देश का नहीं बल्कि विश्व के नागरिकों की कल्पना थी,लोहिया जी कहा करते थे पूंजीवाद और साम्यवाद एक दूसरे के विरोधी होकर भी एकाकी,समाजवाद और प्रजातंत्र एक सिक्के के दो पहलू हैं एक दूसरे के बिना दोनों अधूरा है उन्होंने कहा था कि एक ही तरह निराधार अभियोग एक ही आदमी के विरुद्ध लगातार क्यों लगाया जाता है उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापित करना चाहते थे 23 मार्च 1910 को जन्मे डाoलोहिया की मृत्यु 12,अक्तूबर 1967 में हो गयी।लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं और हमलोगों के लिए प्ररेणा श्रोत हैं, मौके पर शहादत दिवस भी मनाया गया जिसके तहत शहीदेआजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के आजादी की लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण शहादत पर चर्चा की गई, राजद जिला कार्यालय में जहाँ स्वo लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पाजंली अर्पित किया गया,वहीं आजादी की लड़ाई के वीर योद्धाओ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद करते हुए भगत सिंह चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रोफेसर विनय कुमार सुमन एवं संजय सिंह मुन्ना,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे कि सड़के सुनी पर जायेगी तो संसद,विधानसभा और सरकार मतवाला हो जायेगी आज के कथन अनुसार उनके जयंती दिवस पर नेता प्रतिपक्ष बिहार राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पटना की सड़कों में बिहार की निरंकुश शासन के खिलाफ आंदोलन संघर्ष का शंखनाद कर दिया है।रंजीत कुमार गुप्ता, अमरनाथ भगत, पंचायती राज जिला अध्यक्ष विजय यादव, एस सी एस टी जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे संविधान में राईट टू रिकॉल का प्रावधान होना चाहिए क्योंकि जिंदा कॉम पाँच साल तक इंतजार नहीं करती।आज देश और बिहार के यही हालत हैं अतः हमलोगों को संघर्ष का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा तभी डॉ लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मौके पर,मोo कैसर फैयाज, युवा राजद नेता मोoइजराइल हक,समीर कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे

इंदिरा आवास के लाभार्थियों राशि मिलने के बाद यदि घर नहीं बनवाते हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत पड़ने वाला रामपुर पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के द्वारा अपने पंचायत के समस्या को लेकर के गोगरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार से मिले वीडियो से मिलकर राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि इन दिनों रामपुर पंचायत में बहुत सारे व्यक्तियों को इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है उसके बावजूद भी रामपुर पंचायत के कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो इंदिरा आवास का राशि मिलने के बावजूद भी अभी तक घर का निर्माण नहीं किए हैं उसको तीन नोटिस भेजा जाएगा उसके बाद भी अगर वह घर का निर्माण नहीं करते हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं यदि किसी को लगता है कि घर इतना मैं नहीं बन सकता है तू आ सरकारी लोन भी ले सकता है और घर निर्माण में लगा सकता है मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के सरपंच पद के भावी उम्मीदवार गुड़िया देवी ने बेहरा पंचायत वासियों को होली का ढेर सारी शुभकामनाएं दी

सदर प्रखंड के कुतलूपुर दियारा बहादुर नगर हरी बाबू टोला निवासी श्री चंद्र पाठक बुच्चीपाठक समाजसेवी की अचानक देहांत हो गई इससे उनके पंचायत में काफी शोक व्यक्त किया गया वही परिवार में कोहराम मच गई उनके परिजनों ने हमारे पिताजी नहीं रहे जो काफी समाज में सामाजिक कार्य के लिए तात्पर्य रहते थे

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से अंकित राज माध्यम से मोबाइल वाणी के बता रहे है कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे रखेगा एक नंबर 139 . सेष सभी नम्बर स्थायी कर दिए जाएंगे। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे द्वारा इंटरनेट मीडिया का अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान समय पर रेलवे ने अलग अलग कार्यो के लिए अलग अलग नम्बर जारी किये हुए है।

बिहार राज्य के मोहली पंचायत उमेश नगर के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के माध्यम से श्रेष्ठ प्रसाद सिंह से साक्षात्कार किया। श्रेष्ठ प्रसाद सिंह ने बताया कि हमारा मुखिया अपने पंचायत के समाज का भला कर सके। उन्होंने बताया कि उनके पंचायत का अभी का मुखिया ने सरकार द्वारा शौचालय का घुस लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब लोगों को पंचायत के मुखिया द्वारा आवास योजना का लाभ तक नहीं दिलाया गया। साथ ही यह भी कहा कि हमारा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो अपने पंचायत के समाज को देखे और सरकार द्वारा योजनाओ का लाभ दिलाएं

मेरा मुखिया कार्यक्रम को लेकर बासुदेव पूरा के जनता से मिले खगड़िया जिला के गोगारी प्रखण्ड के बासुदेपुर के भूषण यादव और उदय यादव से बातचीत करने से पता चल की मुखिया कर्मठ सुयोग्य है जो जनता के हित मे कार्य करे

बिहार राज्य के पंचायत कटघरा दियरा जिला खगड़िया से रविंद्र कुमार प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो इस पर अशोक कुमार से चर्चा किया। अशोक कुमार ने रजिया को अपने पंचायत का मुखिया चुनते हुए बताया कि इन्होने अपने पंचायत के सभी लोगो के लिए बहुत किया है। सरकार द्वारा हर योजनाओं का लाभ दिलाया। उन्होंने बताया कि हमारा मुखिया अच्छा होना चाहिए और अपने पंचायत के लोगो के हर दुःख सुख में साथ दें

हम सभी को रजिया देवी पति लतरू पटेल के जेसा मुखिया चाहिए खगड़िया जिला के गोगारी के कटघरा दियारा पांचयत मे जनता ने बताया