*एनसीपी ने फूंका बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक की प्रति* पहले से बेलगाम पुलिस को पूरी तरह से बेलगाम करते हुए बिहार में पुलिसिया राज लाने के उद्देश्य से लाये गये विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 को एनसीपी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद अनुराग चौक पर विधेयक की प्रति को जलाते हुए कहा। उन्होंने इसे काला विधेयक करार देते हुए कहा कि इसके कारण पुलिस बिना वारंट ना सिर्फ किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है बल्कि उस पुलिसकर्मी के कुकृत्य को अदालत में बिना राज्य सरकार की सहमति के चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि जब अभी पुलिस किसी भी बेगुनाह को शराब या अवैध हथियार सटाकर जेल भेज रही है तो विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के कानून बन जाने से पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो जाएगी और बिहार में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगी विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या जब प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
