मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
सदर प्रखंड के नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सोहेल सोहेल शेख मैं चारदीवारी नहीं रहने के कारण अतिक्रमण का शिकार हो रहा है इसमें जानवर भी बांधा जा रहा है आस-पड़ोस द्वारा कचरा भी फेंका जा रहा है चारदीवारी नहीं रहने के कारण यहां यह सब समस्या है इस पर जब मैंने वहां पदस्थापित एएनएम नीलू कुमारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हमने इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सदस्य अन्य पंचायत प्रतिनिधि को दी पर इस पर कोई भी ध्यान नहीं देते हैं जबकि यहां आशा द्वारा प्रसाद भी कराने महिलाओं को लाया जाता है चार दिवारी नहीं रहने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है
विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कार्यपालक सहायकों द्वारा अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन धरना स्थल शहीद स्मारक के पास किया गया इसमें संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा बताया गया कि हम लोगों की 8 सूत्री पूरी नहीं होने के कारण आज हम लोग छठे दिन धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं वहीं संघ के कोषाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे इस मौके पर उपस्थित संघ के सचिव मितेश कुमार के साथ विवेक कुमार आजाद, अनंत कुमार झा, धीरज कुमार, अमर कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, मानस कुमार, कुमार करुणानिधि, नीतीश कुमार, अन्य सैकड़ों कार्य पालक सहायक मुख्य रूप से उपस्थित थे
संग्रामपुर थाना क्षेत्र में संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग महाने नदी के समीप बदुआ नदी से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर का अचानक टायर फट जाने के कारण महाने नदी में ट्रैक्टर जा गिरी ट्रैक्टर गिरने के कारण मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई ड्राइवर की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के बड़की मझियां के रहने वाला बताया गया है वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग को घंटो जाम करके वागवन बाधित कर दिया वहीं ग्रामीणों के द्वारा मुआवजे की मांग किया जा रहा था वही इस मौके पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने पहुंचकर के काफी मशक्कत करने के बाद जाम को हटाया गया वही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मुंगेर सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी और एपीएचसी पर युद्धस्तर पर कोरोना जांच शुरू -जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जांच में तेजी - सदर अस्पताल में सभी मरीजों और आगन्तुकों की थर्मल स्क्रीनिंग से हो रही जांच - कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जमालपुर जंक्शन पर यात्रियों की जा रही कोरोना जांच मुंगेर, 20 मार्च | शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर प्रखंड के चंदनपुरा व ओलिपुर गांव में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शनिवार से जिले के सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) पर कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। चंदनपुरा गांव में दो और ओलिपुर गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। इसके बाद जमालपुर के बीडीओ राजीव कुमार ने चंदनपुरा गांव को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाने की सिफारिश जिलाधिकारी से की है। विभाग की टीम द्वारा संक्रमित पाए गए लोगों के घर के आसपास के लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही है। सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया कि जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सदर अस्पताल मुंगेर के साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) पर शनिवार से सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। बताया कि सदर अस्पताल में पहले से ही आने वाले सभी मरीजों और आगन्तुकों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना जांच की जा रही है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सदर अस्पताल में बनाए गए वैक्सीनेशन सेशन साइट पर तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष से उम्र के सभी लोग और गम्भीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भी कोरोना जांच के साथ ही संक्रमण से बचने के लिए कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मुंगेर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जमालपुर जंक्शन पर यात्रियों की कोरोना जांच : उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल मुंगेर के अलावा मुंगेर बस स्टैंड पर सभी आने- जाने वाले यात्रियों, मुंगेर रेलवे स्टेशन और जमालपुर जंक्शन पर दूसरे शहरों से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। बताया कि राज्य से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले में प्रतिदिन 800 लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोरोना टीका का दोनों डोज लेने के बाद भी सभी लोग करें कोरोना गाइड लाइन का पालन : उन्होंने बताया कि जो लोग कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुके हैं वो ये नहीं समझें कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म हो गया है। इसलिये सभी लोग जब तक पूरी तरह से इस देश से कोरोना का संक्रमण समाप्त न हो जाय सभी लोग अनिवार्य रूप से भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन करें | बताया कि जिले में अभी कुल 16 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण देश से पूरी तरह समाप्त होने तक सभी लोग बरतें ये सावधानी : घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क, रुमाल या गमछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू से अपने नाक मुंह को ढकने की कोशिश करें ताकि वायरस के संक्रमण को नाक और मुंह के जरिये फैलने से रोका जा सके। - घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए एक - दूसरे से कम से कम दो गज या छह फिट की दूरी रखें। - कुछ भी चीज छूने के बाद साबून या हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करें। इसके लिए सभी लोग अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखें।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के नौवागढी ग्राम से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो इस पर चंदा देवी से बातचीत की गई । उन्होंने बताया कि मेरा मुखिया शिक्षित होनी चाहिए समझदार होनी चाहिए एवं हमारे पंचायत का विकास करें वैसा मुखिया होना चाहिए
धरहरा(संवाददाता):-जमीन विवाद के निस्पादन को लेकर धरहरा थाना परिसर मे अंचलाधिकारी पुजा कुमारी व थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान मे जनता दरबार आयोजित की गई । आयोजित जनता दरबार मे नक्सल प्रभावित पहाड़पुर ,माताडीह, ईटवा, हेमजापुर, मोहनपुर सहित अन्य क्षेत्रो के ग्रामीणो ने पदाधिकारीयो के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई । हेमजापुर मे जहाँ फरियादी ने फसल कटाई मे सुरक्षा की गुहार लगाई तो वहीं माताडीह मे अपने जमीन पर से अन्य लोगो के द्वारा गलत ढंग से झोपडी़ बनाने को लेकर न्याय की माँग किया । पदाधिकारीयो ने सारोबाग पंचायत के भलार गाँव मे प्रफुल सिंह वनाम आनंद मोहन सिंह के बीच हो रहे भूमि विवाद , मोहनपुर के निरंजन कुमार सिंह वनाम निर्भय सिंह के बीच भूमि विवाद का निष्पादन करते हुए अन्य मामलो मे जमीन की पैमाईस कर ही निर्णय देने की बात कही । पदाधिकारीयो ने जनता दरबार मे आए फरियादीयो को साफ शब्दो मे कहा कि कानून को हाथ मे लेने बाले को बख्सा नही जाएगा । बेवजह आरोप - प्रत्यारोप कर जनता दरबार का समय बर्बाद करने वाले को चिन्हीत कर कारवाई की जाएगी, ताकि सही फरीयादी को ससमय इंसाफ जनता दरबार के माध्यम से मिल सके ताकि समाज मे अमन -चैन बना रहे । मौके पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, राजस्व कर्मचारी प्राणबल्लभ सिंह ,सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।
नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर में शुक्रवार को पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर दिव्यांग बच्चे एवं अन्य बच्चों का नामांकन किया गया इसमें प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक अरुण कुमार रत्नाकर एवं महेश प्रसाद वर्मा उपस्थित थे उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार विशेष नामांकन अभियान के तहत हम लोग घूम कर दिव्यांग एवं अन्य बच्चों का नामांकन कर रहे हैं
मुखिया सरकारी योजना का जाकर होना खगड़िया जिला के गीगारी जमालपुर के रामपुर पंचायत के ग्रामीण से मेरा मुखिया कैसा होना चाहिए रामपुर के मोहन पंडित, कैलाश साव.बचित किया गया
गुरुवार को सदर प्रखंड के नंदलालपुर के पास एलआईसी कार्यालय में भारतीय जीवन बीमा निगम मुंगेर के समस्त अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे इस हड़ताल से कार्यालय के सभी कामकाज पूर्णता ठप रहे वही कर्मचारी द्वारा सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे
