नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर में शुक्रवार को पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर दिव्यांग बच्चे एवं अन्य बच्चों का नामांकन किया गया इसमें प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक अरुण कुमार रत्नाकर एवं महेश प्रसाद वर्मा उपस्थित थे उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार विशेष नामांकन अभियान के तहत हम लोग घूम कर दिव्यांग एवं अन्य बच्चों का नामांकन कर रहे हैं
