ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को पुनः कोरोना डर सताने लगा इस पर जब मैंने एक महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि क्या फिर से तो लोग तो नहीं लग जाएगा जो कि हमारे पति बाहर रहते हैं महिला रानी देवी ने बताई की यहां कोरोना जैसी महामारी तो नहीं लौटेगी क्योंकि यही मार्च के महीने हैं जब यह बीमारी हमारे क्षेत्र में आई थी और लॉकडाउन लगा दी थी इसलिए डर लग रहा है

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने को लगातार काम कर रही हैं महिला पर्यवेक्षिका स्मृति कुमारी

संग्रामपुर प्रखंड में कोरोना गाइडलाइन का उड़ाया जा रहे हैं जमकर धज्जियां बताते चले कि प्रखंड बाल विकास कार्यालय में सेविका के द्वारा ना तो मास्क पहना जाता है ना ही किसी को पहनने के लिए कहा जाता है ठीक उसी तरह का आशा कार्यकर्ता को भी देखा गया वहीं प्रखंड मुख्यालय में आधार सेंटर होने के बावजूद भी एक भी लोग मास्क नहीं पहन कर के आते हैं वही मुंगेर के जिलाधिकारी रचना पाटिल के द्वारा हर रोज कहीं न कहीं दौरा कर करके पब्लिक में जागरूकता फैलाने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है लेकिन भला पब्लिक माने तब तो अब देखने वाली बात यह होगी कि कोरोना को लोग बुलाते हैं या फिर भगाते हैं

पूर्व विधायक गणेश पासवान के द्वारा किया गया दो दिवसीय राम धुन का उद्घाटन किया गया जानकारी के अनुसार संग्रामपुर प्रखंड के दादरी जाला पंचायत के खम्हार मुसहरी में दो दिवसीय राम धुन महायज्ञ का किया गया विधिवत फीता काटकर के उद्घाटन वही विधिवत उद्घाटन सुल्तानगंज के पूर्व विधायक गणेश पासवान के द्वारा किया गया वहीं इस मौके पर ददरी जिला पंचायत के वर्तमान उप मुखिया के द्वारा कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधायक को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया वहीं इस मौके पर मुकेश सिंह गुड्डू सिंह रोहन कुमार राधे कुमार इत्यादि कई सैकड़ों लोग मौजूद थे

गुरुवार को भी कार्यपालक सहायक संघ की धरना जारी रही इस पर जब मैंने संघ के सचिव मितेश कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी तक हमारी बातचीत सरकार या विभाग से नहीं हुई जब तक हमारी बातचीत हमारे प्रदेश के नेता से नहीं होती है तो हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे हालांकि आज जिलाधिकारी मुंगेर द्वारा बातचीत के लिए हमारे संघ के नेता को आमंत्रित किया गया है इसमें क्या बातचीत होती है अभी हमें पता नहीं लेकिन जब तक हमारे राज्य स्तरीय नेता से बातचीत सरकार की नहीं होगी तब तक हम लोग धरना पर डटे रहेंगे उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि आप लोग 24 घंटे के अंदर अपना योगदान करें अन्यथा आप लोगों की नियुक्ति को रद्द कर दिया जाएगा और बेल्टोन वाले को कार्य में लगाया जाएगा वही जब मैं संघ के कोषाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि सरकार हमारे साथ धोखा करना चाह रही है पर हम लोग डरने वाले नहीं हैं अपनी मांगों पर डटे रहेंगे इस धरना स्थल में पर उपस्थित विवेक कुमार आजाद ,मोहम्मद नन्हे ,मनीष कुमार ,नीतीश कुमार ,सोनी कुमारी ,कंचन शर्मा ,निधि कुमारी ,जूही कुमारी ,अमर कुमार झा ,उदय कुमार ,मनीष कुमार, रुचि कुमारी अन्य मुंगेर जिले के सभी विभाग से आए कार्यपालक सहायक मुख्य रूप से उपस्थित थे

अभिनेता राजन कुमार को मुंगेर यूनिवर्सिटी की ऒर से मिला सम्मान पत्र मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर 18 मार्च २०२१ को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सम्मान पत्र देकर फिल्म अभिनेता राजन कुमार को सम्मानित किया गया. यह सर्टिफिकेट अपने आप में एक बड़ा अचीवमेंट है. किसी विश्वविद्यालय द्वारा एक उम्दा एक्टर को उसके कार्यों और उसके योगदान के साथ उसके क्रिएटिव पहलुओं की प्रशंसा करते हुए सम्मान पत्र देना बड़ी बात है. राजन कुमार के लिए 18 मार्च २०२१ का दिन ऐतिहासिक रहा जब यह सम्मान पत्र देकर उन्हें नवाज़ा गया. आपको बता दें कि राजन कुमार कई किताबों के लेखक भी हैं और उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम से एक कविता भी लिखी है जिसकी तारीफ यूनिवर्सिटी ने भी की. मुंगेर यूनिवर्सिटी बिहार द्वारा जो उन्हें सम्मान पत्र दिया गया है इसमें लिखा है ''प्रमाणित किया जाता है कि श्री राजन कुमार पुत्र श्री लक्ष्मण प्रसाद सिंह ग्राम बम्बर पोस्ट टेटिया बम्बर जिला मुंगेर द्वारा रचित कविता ''मुंगेर विश्वविद्यालय'' अपने मौलिक स्वरुप में प्रशंसीय है. राजन कुमार एक कुशल अभिनता हैं इन्होने अपने अभिनय से ख्याति अर्जित की है. मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर श्री राजन कुमार जी को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान पत्र दिया जा रहा है.'' इस सर्टिफिकेट पर राजन कुमार की तस्वीर भी लगी है और नीचे कुलसचिव मुंगेर विश्वविद्यालय का हस्ताक्षर है. मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस यह सम्मान पत्र पाकर फिल्म अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि इस मुंगेर विश्वविद्यालय ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है. मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री रंजीत कुमार वर्मा जी को एक सशक्त शिक्षाविद के रूप में स्वीकारा जाता है. उन्होंने सभी का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय प्र्बन्धन से जुड़े हुए प्रतिकुलपति श्रीमती कुसुम कुमारी, यूनिवर्सिटी निरीक्षक श्री भावेश पांडेय, कुलानुशासक श्री संजय कुमार भारती, पूर्व क्रीडा परिषद् श्री देवराज सुमन, एन एस एस के श्री रामरेखा जी, प्रो. श्याम कुमार एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारीगण और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. राजन कुमार ने अपने अभिन्न मित्र श्री अभय कुमार पाल, शिक्षाविद मूर्तिकार सुरेश कुमार, पवन कुमार बाफ्टा के साथी कलाकारों का धन्यवाद करते हुए अपनी हिंदी फिल्म लहरिया कट को सभी को देखने और दिखाने के लिए अपील की.

ई. संजीवनी टेलीमेडीसिन हब से जुड़े संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हसन सबा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से जिले में सबसे अधिक मरीजों का कर रहे हैं - जिले में 22 फरवरी से तीन प्रखण्डों के कुल 45 स्वास्थ्यय उपकेंद्रों पर शुरू कि गई थी ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन सर्विस के तहत ग्रामीणों का ईलाज मुंगेर, 17 मार्च 2021 : ई. संजीवनी टेलीमेडिसिन हब से जुड़े जिले के संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हसन सबा ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से जिले में सबसे अधिक मरीजों का ईलाज कर रहे हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्यय समिति मुंगेर के द्वारा जारी किए गए 15 मार्च तक के टेलीमेडिसिन अपडेट से हुई है। मालूम हो कि 22 फरवरी से जिले के तीन प्रखंडो में ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू हुयी थी, जिसमें सदर प्रखंड के 21, जमालपुर के 13 और बरियारपुर प्रखंड के कुल 45 स्वास्थ्यय उपकेंद्रों पर ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाओं के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श के ही ईलाज के लिए प्रिस्क्रीप्शन का की सॉफ्ट कॉपी और जहां पीओएस कि सुविधा उपलब्ध है वहां हार्ड कॉपी निकालने की सुविधा की शुरुआत हुई थी। इसके तहत सभी स्वास्थ्यय उपकेन्द्रों पर कार्ररत एएनएम इलाज के लिए आने वाले किसी भी बीमारी से ग्रसित रोगियों का नाम, पता और उसकी उनकी परेशानी अपने पास मौजूद 4 जी सेवा से युक्त अनमोल टैब पर रजिस्टर्ड करने के बाद ई. संजीवनी टेली मेडिसिन हब से जुड़े जिले सात चिकित्सकों में से किसी से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मरीज और डॉक्टर को एक दूसरे के सामने ले आती हैं. और मरीज ऑनलाइन ही डॉक्टर से परामर्श लेने के ही ईलाज से जुड़े डॉक्टर का के प्रिस्क्रीप्शन का की सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी का प्रिंट निकाल सकता है सकते हैं। संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. हसन सबा ने जिले में सबसे अधिक कुल 287 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इसी तरह हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. अंकित कुमार ने कुल 72 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इसके साथ ही अनुमंडल अस्पताल तारापुर के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. अनुतोष कुमार ने अभी तक कुल 18 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इन्हें हाल में ही टेलीमेडिसिन हब से जोड़ा गया है। जिला स्वास्थ्यय समिति से प्राप्त 15 मार्च तक के टेलीमेडिसिन अपडेट के अनुसार बरियारपुर प्राथमिक स्वस्थ्यय केंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कुल 89 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। यहां कुल 11 स्वास्थ्यय उपकेंद्र कार्ररत हैं जिसमें से 10 स्वास्थ्यय उपकेन्द्र एक्टिव हैं जबकि एक मात्र हरिणमार स्वास्थ्यय उपकेन्द्र अभी तक एक्टिव नहीं हो पाया है। इसी तरह जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्यय उपकेंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉक्टर संजय कुमार सुमन ने कुल 30 मरीजों का ऑनलाइन इलाज किया है। यहां कुल 13 हेल्थ सब सेंटर कार्यरत हैं जिसमें से 12 हेल्थ सब सेंटर एक्टिव जबकि एक मात्र रामनगर मोर्चा हेल्थ सब सेंटर एक्टिव नहीं है। मुंगेर सदर प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र और सदर अस्पताल के टेली मेडिसिन से जुड़े डॉ. रौशन और डॉ. असीम ने अभी तक एक भी मरीज का ऑनलाइन ईलाज नहीं किया है। यहां कुल 21 हेल्थ सब सेंटर कार्यरत है जिसमें से 18 हेल्थ सब सेंटर एक्टिव और तीन कुतुलपुर, शंकरपुर और नयाटोला बहाचौर हेल्थ सब सेंटर अब भी एक्टिव नहीं हुआ है। इससे अलग संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. हसन सबा ने जिले में सबसे अधिक कुल 287 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इसी तरह हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. अंकित कुमार ने कुल 72 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इसके साथ ही अनुमंडल अस्पताल तारापुर के टेलीमेडिसिन हब से जुड़े डॉ. अनुतोष कुमार ने अभी तक कुल 18 मरीजों का ऑनलाइन ईलाज किया है। इन्हें हाल में ही टेलीमेडिसिन हब से जोड़ा गया है। मालूम हो कि संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर और तारापुर के स्वास्थ्यय उपकेंद्रों पर अभी टेलीमेडिसिन सेवाओं के तहत ईलाज शुरू नहीं हुआ है।

68 वर्षीय रतन कुमार को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारकर किया बुरी तरह घायल खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत के फुदकीचक निवासी 68 वर्षीय रतन कुमार राय को अज्ञात बदमाशों के द्वारा लाठी डंडे से मार कर बुरी तरह घायल कर काली मंदिर के सुनसान सड़कों के किनारे फेंक कर भाग गया!दर्द से कहराते देख ग्रामीणों ने इलाज के लिए गोगरी रेफर अस्पताल लाया घटना की सूचना मिलते ही गोगरी सदर पुलिस शरद कुमार स्पेक्टर के द्वारा प्रीत परिवार से पूछताछ कर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जांच प्रक्रिया शुरू कर दिए हैं खगड़िया मोबाइल वाली न्यूज़ मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

*मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए* *एकदिवसीय* *महाधरना* आज दिनाँक 16 मार्च 2021 मुंगेर जिला राजद के ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय पर मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना के लिए बिहार एवँ केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने किया जबकि संचालन प्रधान महासचिव डॉ शरद राय ने किया।इस धरना में मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव ने धरना को समोधित करते हुए कहा कि मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय के साथ बिहार की डबल इंजन सरकार के द्वारा गहरी साजिश रची जा रही है।आज बिहार के 9 प्रमंडलों में से 8 प्रमंडल एवँ कई जिलों में बिहार एवँ केंद्र सरकार ने मेडिकल कालेज अस्पताल खोलने का घोषणा कर दिया गया है किंतु मुंगेर के साथ भेदभाव कर रही है।हमारी पार्टी लगातार मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आंदोलन कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल किसी पार्टी या जाति का नहीं है बल्कि मुंगेर का आविज हक है मुंगेर पुराना जिला मुख्यालय है मुंगेर पुराना कमिशनरी मुख्यालय है पर सरकार एवँ सरकार के प्रतिनिधि मुंगेर के विकास के साथ शुरू से हीं भेद भाव करते रहे हैं।आज हमारे दल के साथी एवँ हम नहीं होते तो मुंगेर को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त नहीं होता।हमलोगों ने तत्कालीन महागठबंधन की सरकार जिसमें राजद भी शामिल था ।पार्टी के मुख्या आदरणीय लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री से बात किया कि मुंगेर को विश्वविद्यालय नहीं दोगे क्या।सरकार पूर्णिया एवँ पाटलिपुत्रा में यूनिवर्सिटी की घोषणा कर चुके थे।मुंगेर को छोड़ दिया था।पर हमोगों के दबाब में मुंगेर को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।आज उसी के खीस में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार एवं उनके मुंगेर के प्रतिनिधि लोग मुंगेर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वंचित रखे हुए है।पर हम हार मानने बाले नहीं है।जिस तरह मुंगेर को हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी से मुंगेर को कमिशनरी बनबाने का काम किया वहीं मुंगेर में यूनिवर्सिटी बनबाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक दबाब बनाया जिसके फलस्वरूप मुंगेर को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ उसी तरह हमलोग मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए इस मंच के माध्यम से ऐलान करते हैं कि जबतक बिहार सरकार मुंगेर मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना की घोषणा नहीं करते तबतक हमलोग चरणबध्द तरीके से इसके लिए आंदोलन को चलाते रहेगें।उन्होंने आगे कहा 2 महीने के अंदर अगर सरकार मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल नहीं खोलने का घोषणा करेगी तो हमारी पार्टी सम्पूर्ण मुंगेर बन्द का घोषणा करेगी और उसमें हम स्वयं मौजूद रहेंगे। धरना को सम्बोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि जिला राजद मुंगेर के बैनर तले जो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आंदोलन चला रहे हैं उस आंदोलन को हम तन मन धन से पूरा समर्थन करते हैं तथा इस लड़ाई और मजबूत रुप देने में सहयोग करेगें।साथ हीं मुंगेर एप्रोच पथ निर्माण में लालदरवाजा के किसानों का जो जमीन जा रहा है उसका उचित मूल्य मुआबजा नहीं दे रही है सरकार हमलोग किसानों को उचित मुआवजा मिले इसके लिए भी जिला प्रशासन से माँग करते हैं। धरना को सम्बोधित करते हुए राजद की युवा नेत्री तारापुर की प्रतियासी रही दिव्या प्रकाश ने कहा कि आज हमारे मुंगेर में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं बेहतर शिक्षा के लिए मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की सरकार से मांग करते हैं साथ हीं साथ अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर एवँ खड़गपुर में महिला डिग्री कॉलेज खोलने की भी माँग करते हैं तथा जिला राजद मुंगेर के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए चलाये जा रहे आंदोलन की लड़ाई को यहाँ पटना एवँ दिल्ली तक ले जायेगें। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के समक्ष भी रखेगें।साथ हीं मुंगेर को एजुकेशन हब बनाने के लिए हम संघर्ष करेगें। धरना को पूर्व विधानपार्षद पुणेश्वर मंडल,वरीय राजद नेता नरेश सिंह यादव,प्रदेश राजद महासचिव प्रमोद यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रो विनय समन, दिनेश यादव बबिता भारती रामबालक यादव,अरविंद चौरसिया, शिशिर लालू,रफीजमा भोलू,सुनील सिंह,कंचन रजक,भूदेव दास राजकिशोर चौरसिया रंजू सिंह गोरेलाल सिंह, मो एजाज,राजेश रमण,मो आशिफ वसीम,आदर्श राजा,बमबम यादव,विजय पंजियारा सहित हजारों राजद नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धरहरा(संवाददाता):-जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुंगेर के तत्वावधान में धरहरा गांधी मैदान में जिला लिग मैच के तीसरे मैच में बरियारपुर बनाम एम सी सी धरहरा के बीच मैच आयोजित की गई।एम सी सी धरहरा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में आल विकेट खोकर 180 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया।एम सी सी धरहरा की टीम की तरफ से बेहतर बल्लेबाजी करते हुए दीपक 42 रन बनाया वहीं सौरभ 36 रन, राहुल 30 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बरियारपुर की टीम ने निर्धारित 29.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाकर एम सी सी धरहरा की टीम को एक विकेट से हरा दिया। बरियारपुर की टीम की ओर से बेहतर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी विभाकर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह,धरहरा दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोहर सिंह ,श्याम सिंह ने बरियारपुर टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। मौके पर एम्पायर विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।