मुंगेर 23,मार्च। मुंगेर जिला राजद कार्यालय में आज देश के महान समाजिक, राजनीतिक विचारक,चिंतक, स्वर्गीय डॉ राम मनोहर लोहिया का 111वी जयंती सह-शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत दिवस समारोह जिला अध्यक्ष डाo देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने लोहिया जी के जयंती समारोह पर कहा कि लोहिया जी विश्व नागरिकता का सपना साकार करना चाहते थे।उनकी सोच किसी देश का नहीं बल्कि विश्व के नागरिकों की कल्पना थी,लोहिया जी कहा करते थे पूंजीवाद और साम्यवाद एक दूसरे के विरोधी होकर भी एकाकी,समाजवाद और प्रजातंत्र एक सिक्के के दो पहलू हैं एक दूसरे के बिना दोनों अधूरा है उन्होंने कहा था कि एक ही तरह निराधार अभियोग एक ही आदमी के विरुद्ध लगातार क्यों लगाया जाता है उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापित करना चाहते थे 23 मार्च 1910 को जन्मे डाoलोहिया की मृत्यु 12,अक्तूबर 1967 में हो गयी।लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं और हमलोगों के लिए प्ररेणा श्रोत हैं, मौके पर शहादत दिवस भी मनाया गया जिसके तहत शहीदेआजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के आजादी की लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण शहादत पर चर्चा की गई, राजद जिला कार्यालय में जहाँ स्वo लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पाजंली अर्पित किया गया,वहीं आजादी की लड़ाई के वीर योद्धाओ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद करते हुए भगत सिंह चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, प्रोफेसर विनय कुमार सुमन एवं संजय सिंह मुन्ना,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, जिला महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे कि सड़के सुनी पर जायेगी तो संसद,विधानसभा और सरकार मतवाला हो जायेगी आज के कथन अनुसार उनके जयंती दिवस पर नेता प्रतिपक्ष बिहार राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पटना की सड़कों में बिहार की निरंकुश शासन के खिलाफ आंदोलन संघर्ष का शंखनाद कर दिया है।रंजीत कुमार गुप्ता, अमरनाथ भगत, पंचायती राज जिला अध्यक्ष विजय यादव, एस सी एस टी जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे संविधान में राईट टू रिकॉल का प्रावधान होना चाहिए क्योंकि जिंदा कॉम पाँच साल तक इंतजार नहीं करती।आज देश और बिहार के यही हालत हैं अतः हमलोगों को संघर्ष का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा तभी डॉ लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मौके पर,मोo कैसर फैयाज, युवा राजद नेता मोoइजराइल हक,समीर कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे
