अंकित चौधरी

संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ायी अपनी सतर्कता - सिविल सर्जन ने वरीय अधिकारियों के साथ की स्थिति की समीक्षा, कांटेक्ट ट्रेसिंग को ले सख्त निर्देश - जिले में संक्रमण के 45 नये मामले आये सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 61 पर पहुंचा अररिया, 25 मार्च जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है| विभाग कोरोना जांच व टीकाकरण अभियान को तेज करने के प्रयासों में जुटा है| जिले में गुरुवार को संक्रमण के 45 नये मामले सामने आये हैं| इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 61 हो गयी है| गौरतलब है कि संक्रमण के सभी मामले बीते एक सप्ताह के दौरान सामने आये हैं| इस दौरान संक्रमण की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है| विभाग लगातार कर रहा है स्थितियों की समीक्षा जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा पूर्व से जिले में कोरोना के 16 एक्टिव मामले थे | गुरुवार को संक्रमण के 45 नये मामले सामने आये हैं| विभाग लगातार इसकी समीक्षा कर रहा है| समीक्षा के क्रम में अब तक जो तीन तथ्य सामने आये हैं| इसके मुताबिक बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की सही सूचना विभाग को नहीं मिल पा रही है| अन्यथा लोग सूचना छिपा रहे हैं| इसके अलावा बीते तीन दिनों से सघन जांच अभियान भी बड़ी संख्या में संक्रमितों का पता लगाने में सहायक साबित हुआ है| डीपीएम ने कहा सिविल सर्जन की अगुआई में अद्यतन स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है| विभाग पूरी तरह ट्रैकिंग , टेस्टिंग पर अपना ध्यान फोकस कर रहा है| इस बात की समीक्षा की जा रही है कि जो नये संक्रमित मरीज मिले हैं क्या वे पहले से बनाये गये कंटेनमेंट जोन से आते हैं| अगर मरीज नये इलाके से आते हैं तो फिर इसे लेकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी चल रही है| इन प्रखंडों में मिले मरीज डीपीएम के हवाले से मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार को सिकटी प्रखंड में संक्रमण के 03 नये मामले सामने आये हैं|इसी तरह कुर्साकांटा में 08, पलासी प्रखंड में 01, जोकीहाट में 03, अररिया सदर में 06, अररिया पीएचसी में 06, फारबिसगंज में 11, नरपतगंज में 03, भरगामा में संक्रमण के 04 नये मामले सामने आये हैं | नजदीकी पीएचसी व थाना को दें लौट रहे प्रवासियों की सूचना सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना खत्म हो गया ऐसा सोचना लोगों की बड़ी भूल है| कोरोना का मामला बढ़ रहा है| इसलिये संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों पर अमल करना लोगों के लिये जरूरी है| आम जिलावासी के लिये नियमित रूप से मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का ध्यान रखना जरूरी है| उन्होंने कहा अब 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के तमाम लोग कोरोना का टीका लगा सकते हैं| कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है| इसलिये अपने आस-पास के परिचित लोगों को भी कोरोना का टीका लगाने के लिये प्रेरित करने की जरूरत है| इतना ही नहीं बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों की सूचना स्थानीय पीएचसी, नजदीकी थाना को दें| ताकि उनकी जांच सुनिश्चित करायी जा सके| इससे समाज में कोरोना के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकता है| संक्रमण से बचाव के लिये रखें इन बातों का ध्यान - नियमित समयांतराल पर अपने हाथों की सफाई करें हाथों की सफाई के लिये अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग करें नियमित रूप से मास्क का सेवन करें लोगों से मेल-मिलाप के समय शारीरिक दूरी का ध्यान रखें बिना वजह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें

खगड़िया के गोगारी मुश्किपुर के ग्रामीण बब्लू कुमर ने प्रधान मंत्री के उजाला योजना सब्सिडीरी पर बोले

मानसिक समस्या को गंभीरता से लेने की है जरुरत- मनोज कुमार मानसिक स्वास्थ्य पर तीन दिवसीय ऑनसाईट प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, एम्स पटना और निमहांस बंगलुरू में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर पटना/ 24 मार्च- “मानसिक समस्या से ग्रसित लोगों के साथ समुदाय में व्याप्त उदासीनता एवं भेदभाव का चलन मानसिक स्वास्थ्य की प्रगति में सबसे बड़ा अवरोधक है. मानसिक समस्याओं के कारण होने वाली मृत्यु दर कई और रोगों जैसे एनीमिया, डायरिया, मधुमेह आदि से कहीं ज्यादा है और यह स्वास्थ्य विभाग एवं समाज के सामने एक चुनौती है. इसे गंभीरता से लेने की जरुरत है और मैं मानता हूँ कि राज्य स्वास्थ्य समिति, एम्स पटना और निमहांस के आपसी सहयोग से इस दुर्भाग्यपूर्ण स्वास्थ्य समस्या का निवारण करने में मदद मिलेगी”।उक्त बातें कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पर एम्स पटना में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में कही। सामुदायिक एवं पंचायत स्तर पर लायी जाएगी जागरूकता: कार्यपालक निदेशक ने बताया सामुदायिक एवं पंचायत स्तर पर गाँव, क़स्बा, स्कूल एवं अन्य सभी संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जा रहा है. जिला के कारागृह में भी मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी कैंप नियमित रूप से आयोजित कराया जा रहा है और बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी उपचार की उपलब्धता की जा रही है. साथ ही चिकित्साकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए नामित भी किया जा रहा है । कार्यपालक निदेशक ने बताया 2021-22 में बाकी 7 जिले अरवल, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, नालंदा, पटना में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 17 सामान्य चिकित्सक जिसमे 10 जिला अस्पताल एवं 7 जिले के कारागृह से 7 चिकित्सक एवं 18 परिचारिकाओं को नामित कर मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सेवा में प्रशिक्षण करना निर्धारित हुआ है. एम्स में तीन दिवसीय ऑनसाईट प्रशिक्षण के उपरांत एक वर्ष का ऑनलाइन प्रशिक्षण निमहांस बंगलुरू के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाएगा. मानसिक रोग के प्राथमिक लक्षणों को चिन्हित करना जरुरी: निमहांस बंगलुरू के मानसिक स्वास्थ्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने बताया देश में 75 से 90 फीसदी आबादी को मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं और यह सभी राज्य सरकारों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक चुनौती है. मानसिक रोग के प्राथमिक लक्षणों को चिन्हित करना अति आवश्यक है क्योंकि इसी से मरीज के उपचार एवं पूर्ण स्वस्थ होने की रूपरेखा तैयार होती है. इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार, एम्स पटना के निदेशक डॉ. पी.के.सिंह, निमहांस बंगलुरू के मानसिक स्वास्थ्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा मूर्ति, एम्स पटना के डीन डॉ. उमेश कुमार भदानी, एम्स पटना के अधीक्षक डॉ.सी.एम.सिंह के अलावा राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारीगण, निमहंस बंगलुरु के चिकित्सक और एम्स पटना के चिकित्सक और अधिकारी मौजूद थे.

गुरुवार 25 मार्च को जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा की गई अहम बैठक जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन नेकी बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने कहा कि मुंगेर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना को लेकर सरकार के खिलाफ जिला राजन मुंगेर द्वारा पुरुष से चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम पुणे होली के बाद सभी प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान के तहत चलाया जाएगा लेकिन 23 मार्च को जो पटना में राजद कार्यकर्ताओं नेताओं के द्वारा जनता के जन सरोकार के मुद्दे पर पूर्व से सूचित कार्यक्रम के तहत लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा का घेराव किया गया इससे बौखला नीतीश सरकार के पुलिसिया गुंडों द्वारा जिस तरह से राजद नेताओं पर लाठी डंडे ईट पत्थर से पीटा गया विधानसभा के अंदर घुस कर जिस तरह से सम्मानित विधायक को नीतीश कुमार जी के इशारे पर पुलिस द्वारा सदन से बाहर निकाला गया घसीटते हुए वह लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित हुआ उसी के विरोध में पुलिस एक्ट, किसान का सवाल, महंगाई बेरोजगारी, नियोजित कर्मचारियों को वेतन वृद्धि हेतु नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर महागठबंधन के बैनर तले शुक्रवार 26 मार्च को बिहार बंद का आह्वान किया गया है श्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर मुंगेर जिले राजद पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के नेता साथी अपने महा गठबंधन सहयोगियों के साथ मुंगेर बंद करने का तथा एनएच 80 को जाम करेंगे तथा नीतीश कुमार एवं नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे महागठबंधन मुंगेर के नेता कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बैनर लेकर सांतिपुर से मुंगेर बंद का आम आवाम एवं शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों से अपील करते हैं इस मौके पर प्रोफेसर शब्बीर हसन ,प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, अन्य राजद नेता उपस्थित थे

वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के विरोध में दिनांक 26 मार्च 2021 को भारत बंद का आह्वान जन अधिकार पार्टी द्वारा किया गया

जिओ कंपनी सबसे घटिया कंपनी अपने कस्टमर को नहीं रिचार्ज का रूप नहीं दे पाता है सुविधा नमस्कार मैं रविंद्र कुमार जिओ कंपनी सबसे बेकार कंपनी है इसके बारे में बताने जा रहे हैं अभी तक कोई भी न्यूज़ चैनल मीडिया वाले जियो के जिओ की कमी के बारे में के बारे में कोई नहीं बताएं जिओ कंपनी वह पब्लिक को ढकने का काम करती है पब्लिक के मोबाइल में जब रुपया नहीं रहता तो उसका कॉल नहीं लगता है किसी को कॉल नहीं कर सकते हैं मैसेज नहीं कर सकते हैं इंटरनेट नहीं चला सकते हैं उसके बाद क्या करती है उसके कस्टमर केयर के द्वारा बार-बार कस्टमर को कॉल आता है कि रिचार्ज करा भाई आप का रिचार्ज खत्म होने वाला यह होने वाला वह होने वाला है रिचार्ज करवा लिया जाता है तो उसके अनुसार व सुविधा नहीं दे पाता है जिओ का इंटरनेट सबसे घटिया इंटरनेट होता है पैसा तो बहुत अधिक असोली करता अपने कस्टमर से लेकिन हुआ स्पीड नहीं दे पाता है पैसा लेता है 4G का स्पीड देता है वन जी का जब भी इंटरनेट पर कोई भी कार्य किया जाता है तो उसमें वह लोड नहीं ले पाता है तो क्यों जिओ कंपनी क्यों कस्टमर को बेवकूफ बनाता जब लोड नहीं लेता है तो वह अपने कस्टमर को ना बढ़ाएं कि सी को सिम ना भेजे उसे पैसा ठगने का काम नहीं करें जिओ कंपनी से परेशान है

Transcript Unavailable.

बाल विकास परियोजना शहरी मुंगेर में पोषण अभियान के तहत पोषण पखवारा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ रेखा कुमारी ने किए मुंगेर परियोजना शहरी द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से चर्चा की गई सीडीपीओ पूनम कुमारी द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना और सेवाओं के तहत उसकी पहुंच को सुगम बनाना इस पोषण पखवारा का मुख्य उद्देश है पोषण पखवारा 2021 में मूलत पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा देन है इस कार्यक्रम में उपस्थित एलएस रजनी कुमारी, गौरी कुमारी , संगीता कुमारी अन्य सभी सेविका ए उपस्थित

सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढीदक्षिणी पंचायत की आदर्श मध्य विद्यालय में बिहार शिक्षा शिक्षा परियोजना मुंगेर के निर्देशानुसार शैक्षणिक 2021 22प्रथम 3 महीने में विद्यालय में कैच ऑफ कोर्स उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मार्च 2021 इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों शिक्षक ने भाग लिया जिसमें कुंदन कुमार ,किशोर कुमार बिंदु कुमारी अन्य सभी शिक्षक उपस्थित थे