कोरोना के नाम पर हो रही है कालाबाजारी सुनने के लिए क्लिक करें

जिले में 7669 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 5162 मरीज हुए हैं स्वस्थ्य - जिले में अभी मौजूद हैं 2437 सक्रिय मामले , सोमवार को मिले कुल 223 कोरोना संक्रमित मरीज - कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 451150 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 26 अप्रैल| जिले में सोमवार तक कुल 7669 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 5162 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसके अलावा जिले के कुल 71 लोग कोरोना से लड़ाई हार चुके हैं| साथ ही मुंगेर से बाहर मुंगेर के कुल 13 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य भी हो रहे- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण से लड़ाई जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, सोमवार को एक बार फिर से जिले में कुल 223 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं| जिसमें 159 पुरुष और 64 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में सोमवार तक कुल 1279 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 61 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 46 मरीज को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। इसके साथ ही सोमवार को 24 मरीज आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं। कोरोना जांच के लिए कुल 451150 लोगों का सैम्पल लिया गया है - उन्होंने बताया जिले में सोमवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 451150 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 2437 एक्टिव केस हैं । जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए कुल 906 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए कुल 527 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 48 सैम्पल कलेक्ट किए गए हैं । नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें- उन्होंने बताया कि अभी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सभी जिले वासी अनिवार्य रूप से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके साथ ही सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से हराया जा सकता है।

मुंगेर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौखंडी स्कूल में एमडीएम से वंचित बच्चों का अभिभावक राशन के लिए परेशान स्कूल के प्रधानाचार्य ब्यूटी कुमारी ने बताया कि हमें मात्र 70% बांटने का ही आदेश है इसके आगे हमें लिखित मिलने के बाद ही हम वितरण कर सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर रिकॉर्ड करें धन्यवाद

कोरोना मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन लगाने में होती खासे परेशानी।

लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार- राजेश वर्मा एक तरफ गाइडलाइन जारी करती है तो दूसरी तरफ चुनाव प्रचार समाज के बेरोजगार एवं गरीब आ गए हैं भुखमरी के कगार पर मुंगेर में भी है ऑक्सीजन की कमी जल्द- से- जल्द ऑक्सीजन की कमी दूर करे सरकार राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने रविवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर पर अपनी चिंता जाहिर की है। अपना बयान जारी करते हुए श्री वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर अपना गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, मुंगेर के साथ-साथ संपूर्ण देश में ऑक्सीजन की भारी कमी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस बार बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में केवल 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाना कहां तक उचित है। सरकार जल्द से जल्द टीका एवं इसके इलाज से संबंधित सभी दवाइयां प्रत्येक जगह तथा सभी वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार ने कोरोना का हौवा खड़ा कर गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार की बिना व्यवस्थ किए लगभग लॉकडाउन की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में समाज का एक तबका भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार ऐसे लोगों के लिए जल्द- से- जल्द राहत पैकेज एवं रोजगार की व्यवस्था करे। केंद्र हो या राज्य सरकार दोनों जनकल्याणकारी सरकार की अवधारणा के विरुद्ध कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द- से- जल्द ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।

नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के जुगल मंडल से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि हम 10 परिवार हैं और 10 परिवार को अकेला काम करके भरण पोषण कर रहे हैं खासकर हम विकलांग भी हैं विकलांग होने के साथ-साथ हमारे पास राशन कार्ड भी नहीं है जिस कारण से हमें 10 परिवार को चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहें मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

रविवार को सरकारी बस स्टैंड में कोरोना जांच केंद्र नहीं दिखा जबकि सभी जगह से यात्री वहां आते हैं बस में सफर करते हैं जब मैं वहां के कर्मचारी से बात किया तो उन्होंने बताया पहले यहां कोरोना किया गया था अभी कई दिनों से यहां पर जांच करने हेतु कोई कर्मचारी नहीं आते हैं लोग ऐसे ही बस में सफर करते हैं

रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 291 इसकी जानकारी सिविल डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी उन्होंने बताया कि 291 में 200 पुरुष तो 91 महिला शामिल है लोग अभी भी सजग नहीं हो रहे हैं यह दुर्भाग्य की बात है

सदर प्रखंड तौफिर और शंकरपुर गंगा घाट पर रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क का वितरण किया गया । मास्क वितरण का नेतृत्व अंगराज कर्ण ग्रामीण विकास संगठन के सचिव अभिमन्यु कुमार ने किया। श्री कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंस का पालन ही एकमात्र सटीक और सरल उपाय है।

शनिवार देर शाम नया रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदिरी दुर्गा स्थान नौवागढ़ी से गुप्त सूचना के आधार पर दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया गिरफ्तार व्यक्ति के रूप में श्री राम मंडल पिता स्वर्गीय हरि नारायण मंडल एवं अशोक राय पिता लक्ष्मी माता के रूप में पहचाना गया है इसकी जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार द्वारा दिया गया है उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को हम रामदिरी दुर्गा स्थान से तीन देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है इस अभियान में एसआई राकेश रंजन झा, एवं एएसआई कुशलेश्वर पांडे, मोहन सिंह, एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित थे, मोबाइल बानी से-विजय कुमार उर्फ विनोद