सदर प्रखंड तौफिर और शंकरपुर गंगा घाट पर रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क का वितरण किया गया । मास्क वितरण का नेतृत्व अंगराज कर्ण ग्रामीण विकास संगठन के सचिव अभिमन्यु कुमार ने किया। श्री कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंस का पालन ही एकमात्र सटीक और सरल उपाय है।
