लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार- राजेश वर्मा एक तरफ गाइडलाइन जारी करती है तो दूसरी तरफ चुनाव प्रचार समाज के बेरोजगार एवं गरीब आ गए हैं भुखमरी के कगार पर मुंगेर में भी है ऑक्सीजन की कमी जल्द- से- जल्द ऑक्सीजन की कमी दूर करे सरकार राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने रविवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर पर अपनी चिंता जाहिर की है। अपना बयान जारी करते हुए श्री वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर अपना गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, मुंगेर के साथ-साथ संपूर्ण देश में ऑक्सीजन की भारी कमी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस बार बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में केवल 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाना कहां तक उचित है। सरकार जल्द से जल्द टीका एवं इसके इलाज से संबंधित सभी दवाइयां प्रत्येक जगह तथा सभी वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार ने कोरोना का हौवा खड़ा कर गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार की बिना व्यवस्थ किए लगभग लॉकडाउन की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में समाज का एक तबका भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार ऐसे लोगों के लिए जल्द- से- जल्द राहत पैकेज एवं रोजगार की व्यवस्था करे। केंद्र हो या राज्य सरकार दोनों जनकल्याणकारी सरकार की अवधारणा के विरुद्ध कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द- से- जल्द ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
