शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 167 जिसमें 58 महिला तो 109 पुरुष शामिल है इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दी

धरहरा (संवाददाता):-आज तक के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की मौत से पत्रकारिता जगत में अपूर्णीय क्षति।आज पूरा देश रोहित सरदाना के लिए अपनी आंखें नम करते हुए उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। रोहित सरदाना की असामयिक निधन से पत्रकारिता समाज सहित पूरा देश उनकी निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं कांग्रेस युवा नेता अनमोल मिश्रा ने कहा कि आज तक के एंकर और जाने माने वरीष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। रोहित सरदाना बहुत कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना गए।ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी से निकलने की शक्ति प्रदान करें।

धरहरा (संवाददाता):-कोविड-19 से आवाम को बचाने के लिए जहां सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं और कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को अपने संरक्षण में दाह संस्कार कराने के लिए वाहन मुहैया करा रही है, किन्तु मुंगेर जिला में सरकार के इस आदेश को पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग उदासीन दिख रहा है।सनद रहे कि मुंगेर जिलाधिकारी रचना पाटिल ने सरकार के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के मृतक के शव का दाह संस्कार कराने के लिए वाहन की ठोस ब्यवस्था करने का निर्देश दिया है, किन्तु स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण कोरोना संक्रमित शव अठारह-अठारह घंटो तक यूं ही पड़ा रहता है। शुक्रवार को भी ओड़ाबगीचा के एक कोरोना संक्रमित वृद्ध ने कोरोना की जंग हारते हुए शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में अपनी अंतिम सांस ली, किन्तु शाम तक शव उठाने के लिए सरकारी वाहन नहीं मिलने से वृद्ध का शव अस्पताल परिसर में ही पड़ा है, जिस कारण अस्पताल और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल ब्याप्त है। विदित हो कि बुधवार की रात वृद्ध की बेटी की भी मौत कोरोना से हो गई थी, जिसके शव को उठाने के लिए अठारह घंटे बाद गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सरकारी वाहन आई थी। वहीं एक घर से दो दिनों में पिता-पुत्री की कोरोना से मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोविड-19 उल्लंघन मामले में दो दुकानों को कराया गया सील

ढ़ह गया संस्कार भारती का एक स्तंभ, सोशल मीडिया पर छाई शंकर मेहता का निधन की खबर। जमालपुर। जिले में कलाकारों की मौत से अब सुनामी भी घबरा गया और शुक्रवार की सुबह शंकर मेहता की मौत के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ इसके साथ ही संस्कार भारती का एक किला ढ़ह गया क्योंकि मुंगेर संस्कार भारती के प्रमुख कलाकार थे।इसके साथ ही शंकर मेहता ह्रदय जीवित हैं तथा लाल मंजन निर्माता थे।जो निर्माणधीन दंत मंजन पूरे जिले में सफ्लाय करते थे। संस्कार भारती के महेश अंजाना ने बताया कि श्री मेहता का ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। मधुर आवाज़ के मालिक तो थे ही मृदुल स्वभाव के मिलनसार इंसान थे।वे कई नाटकों में अभिनय कर चुके शंकर मेहता ने अपनी संजीदगी से सबके दिलों में जगह बनाई थी। नाटकों की अंतिम यात्रा संस्कार भारती सह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा संचालित 'गंगा नमामि अभियान' में महेश 'अनजाना' लिखित नुक्कड़ नाटक "क्यों गंगा मैली हो गई" में सुन्दर अभिनय और गायन करते हुए पुरी की। जानिसा आर्ट एंड फ़िल्म स्टूडियो, जमालपुर में उद्घोषक भी थे। उन्होने संस्कार भारती, मुंगेर इकाई के संगीत विधा और नाट्य विधा के दायित्वों को बखूबी निभाया। इनकी मृत्यु से सभी संगीत प्रेमियों में उदासी के बादल छा गए हैं।इस घटना के बाद कलाकार जगत म़े शोक की लहर दौड़ पड़ी कलाकारों ने गहरा दुख प्रकट एवं श्रद्धाजंलि अर्पित की। तबला वादक गिरीन्द्र चंद्र पाठक,विजय विशवकर्मा, महेश अंजाना, ईशा चंचल,संजीव कुमार, गंगा रजक,इम्तियाज आलम,रघुवीर प्रसाद,कंचन शर्मा,दीपू था सहित अन्य कलाकारों बुद्धजीवियों ने संवेदना प्रकट की हैं।

गुरुवार को मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार द्वारा जीएनएम स्कूल सराय आइसोलेशन वार्ड का औचक निरीक्षण किए निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदगी देखकर भड़क उठे और वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को यह निर्देश दिया कि हर हालत में आइसोलेशन वार्ड में साफ-सफाई रहनी चाहिए इसके साथ उन्होंने ऑक्सीजन पर भी बात की और जिला प्रशासन से बात कर इसे दूर करने का प्रयास करूंगा पुराना महामारी में लोग काफी परेशान है पर हमें हार नहीं माननी चाहिए हम इस जंग में जीत कर ही रहेंगे

गुरुवार के सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 01 एवं वार्ड संख्या 2 में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर वीणा मिश्रा के देखरेख में मार्क्स का वितरण किया गया मार्क्स वितरण कार्य में कार्यपालक सहायक सोनी कुमारी मुख्य रूप से कार्य में लगाई गई है इनके सहयोग में विकास मित्र सीमा भारती भी है जो सभी परिवारों को घूम घूम कर घर जाकर मार्क्स का वितरण कर रही है प्रत्येक परिवार को 6 मार्क्स दिया जा रहा है वहीं वार्ड प्रतिनिधि लखपति मंडल अपने वार्ड में सहयोग कर मार्क्स वितरण करवा रहे हैं मोबाइल वाणी से विजय कुमार

Transcript Unavailable.

सेल्समैन गुड्डू पाठक की आर्थिक स्थिति खास्ता।

बुधवार को बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें मुंगेर में भी महसूस किए गए हैं भूकंप के झटके पर इसकी तीव्रता बहुत कम थी इसलिए किसी भी लोगों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं हुई ना ही कोई जान माल का नुकसान हुआ है मुंगेर समिति बिहार के कई जिलों में या झटके महसूस किए गए या झटका 28 तारीख को 7:00 बज कर 51 मिनट पर महसूस किए गए हैं