धरहरा (संवाददाता):-आज तक के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की मौत से पत्रकारिता जगत में अपूर्णीय क्षति।आज पूरा देश रोहित सरदाना के लिए अपनी आंखें नम करते हुए उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। रोहित सरदाना की असामयिक निधन से पत्रकारिता समाज सहित पूरा देश उनकी निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं कांग्रेस युवा नेता अनमोल मिश्रा ने कहा कि आज तक के एंकर और जाने माने वरीष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। रोहित सरदाना बहुत कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना गए।ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी से निकलने की शक्ति प्रदान करें।